19 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 19-Jul-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 19-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने किस देश को 10,000 एंटी-रेबीज वैक्सीन की खुराक दान की हैं?
- A. A नेपाल
- B. B वियतनाम
- C. C भूटान
- D. D श्रीलंका
Correct: B
व्याख्या :
Explanation- वैक्सीन निर्माता कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स (आईआईएल) ने वियतनाम के पांच प्रांतों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को अपने एंटी-रेबीज वैक्सीन की 10,000 खुराकें दान कीं।
कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स
वियतनाम में आईआईएल की एंटी रेबीज वैक्सीन अभयाब ब्रांड लीडर है, जिसने कई हज़ार लोगों की जान बचाई है। पिछले 15 वर्षों से वियतनाम में टीके उपलब्ध करा रहे हैं।
Q2. यूजीसी ने भारतीय भाषाओं में कितनी पुस्तकें विकसित करने की परियोजना शुरू की है?
- A. A 22,000
- B. B 25,000
- C. C 30,000
- D. D 32,000
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अगले पांच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 22,000 पुस्तकें विकसित करने के लिए 16 जुलाई को एक परियोजना शुरू की।
अस्मिता (अनुवाद और अकादमिक लेखन के माध्यम से भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री को बढ़ाना) नामक इस परियोजना का शुभारंभ उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति ने किया। यह शिक्षा में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी और मंत्रालय के तहत एक उच्चस्तरीय समिति भारतीय भाषा समिति का संयुक्त प्रयास है।
Q3. एडीबी ने भारत के वित्त वर्ष 2025 के जीडीपी विकास अनुमान को कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है?
- A. A 8%
- B. B 7%
- C. C 6.5%
- D. D 9%
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मंगलवार को अपनी एशिया विकास परिदृश्य जुलाई रिपोर्ट में कहा कि इस साल भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7% रहने की उम्मीद है, जबकि मुद्रास्फीति औसतन 4.6% रहेगी। बैंक ने 2025-26 के लिए अपने अनुमानों को भी बरकरार रखा है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि अगले साल जीडीपी में 7.2% की वृद्धि होगी और खुदरा मूल्य वृद्धि औसतन 4.5% रहेगी।
बैंक ने 2024 में चीन के लिए अपने 4.5% विकास अनुमान को भी अपरिवर्तित रखा, लेकिन देश के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को 1.1% से घटाकर 0.5% कर दिया। एडीबी ने कहा कि कुल मिलाकर, विकासशील एशिया में अब 5% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि अप्रैल में 4.9% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।
Q4. स्टेशनरी ब्रांड कैमलिन के किस फाउंडर का हाल ही में निधन हुआ है?
- A. A राकेश चतुर्वेदी
- B. B सौरभ मिश्रा
- C. C अमित कुमार जैन
- D. D सुभाष दांडेकर
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-प्रतिष्ठित स्टेशनरी ब्रांड कैमलिन के फाउंडर सुभाष दांडेकर का हाल ही में निधन हो गया। सुभाष दांडेकर 86 वर्ष के थे। वे जापानी कंपनी कोकुयो को अपना ब्रांड बेचने के बाद कोकुयो कैमलिन के मानद अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
सुभाष दांडेकर को लोग दादासाहेब दिगंबर दांडेकर के नाम से बुलाते थे और कैमलिन की स्थापना सन् 1931 में दो भाइयों डीपी दांडेकर और जीपी दांडेकर ने की थी।
जो कंपनी को तब दांडेकर एंड कंपनी के नाम से जाना जाता था।
कंपनी को 1946 में एक निजी कंपनी के रूप में मान्यता दी गई।
Q5. किस वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की डायरेक्टर जनरल को दो वर्ष का सेवा विस्तार मिला है?
- A. A सुनीता जायसवाल
- B. B नल्लाथम्बी कलईसेलवी
- C. C वैशाली शर्मा
- D. D दीप्ति कौर
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-मंगलवार, 17 जुलाई को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की डायरेक्टर जनरल नल्लाथम्बी कलईसेलवी को दो वर्ष का सेवा विस्तार मिला है। इन्हें अगस्त 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
शेखर मांडे की रिटायर्ड होने के बाद कलईसेलवी को CSIR का महानिदेशक बनाया गया था और कलैसेलवी ने CSIR में उच्च पदों पर कार्य किया है।
फरवरी 2019 में केंद्रीय विद्युत-रसायन अनुसंधान संस्थान यानी CSIR-CECRI का नेतृत्व करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक थीं।
Q6. किस राज्य सरकार ने लाड़ला भाई योजना की घोषणा की है?
- A. A महाराष्ट्र
- B. B उत्तर प्रदेश
- C. C मध्य प्रदेश
- D. D उत्तराखंड
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में लाड़ला भाई योजना लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस योजना में 12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार, डिप्लोमा धारकों को हर महीने 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को 10 हजार रुपए मिलेंगे।
Q7. किस देश के पूर्व अंडर-19 कप्तान का हाल ही में मर्डर हुआ है?
- A. A बांग्लादेश
- B. B ऑस्ट्रेलिया
- C. C श्रीलंका
- D. D पाकिस्तान
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 के कप्तान रह चुके क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की मंगलवार रात को अंबालांगोडा स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात हमलावर ने निरोशन के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे।