HomeCurrent Affairs › 29-Jul-2024

29 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 29-Jul-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
29 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 29 July 2024, day current affairs 29 July 2024, gk and current affairs today 29 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 29 July 2024 in hindi, 29 July 2024 latest current affairs, today 29 July 2024 current affairs, 29 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 29 July 2024, current affairs hindi 29 July 2024 today, current affairs today 29 July 2024 hindi

Current Affairs 29-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. किस राज्य के मोइदम्स UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया गया है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B मणिपुर
  • C. C असम
  • D. D अरुणाचल प्रदेश

Correct: C

व्याख्या : Explanation-असम के मोइदम्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया और यह घोषणा UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के बैठक का 46वें सत्र के दौरान हुई है। पूर्वोत्तर से पहली बार किसी धरोहर ने इस सूची में जगह बनाई है।
मोइदम्स’ पिरामिड की तरह अनूठी टीलेनुमा संरचनाएं हैं और इनका इस्तेमाल ताई-अहोम वंश द्वारा अपने राजवंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ दफनाने के लिए किया जाता था। 16 नवंबर, 1945 को UNESCO की स्थापना की गई थी और UNESCO के जनरल कॉन्फ्रेंस का पहला सत्र साल 1946 में नवंबर-दिसंबर के दौरान पेरिस में आयोजित किया गया था।

Q2. सांस्कृतिक संपत्तियों को लौटाने और संरक्षण के लिए भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ है?

  • A. A जापान
  • B. B अमेरिका
  • C. C चीन
  • D. D रूस

Correct: B

व्याख्या : Explanation-भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संपत्तियों को लौटाने और संरक्षण के लिए पहले द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं और इस समझौते में चोरी की गई भारतीय प्राचीन वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोकना भी शामिल है।
2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान, भारत को 262 प्राचीन वस्तुएं वापस की गई थीं।
इसमें नटराज, हनुमान, ब्रह्मा-ब्राह्मणी, युगल, महिषासुर-मर्दिनी और नृत्य करते हुए गणेश की उत्कृष्ट आकृतियां शामिल हैं और इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

Q3. नैसकॉम किस कंपनी के साथ भारत में ओपन-सोर्स और जेनएआई लॉन्च करने के लिए साझेदारी की हैं?

  • A. A मेटा
  • B. B माइक्रोसॉफ्ट
  • C. C गूगल
  • D. D एप्पल

Correct: A

व्याख्या : Explanation-उद्योग निकाय नैसकॉम ने भारत में ओपन-सोर्स जेनरेटिव एआई ग्रैंड चैलेंज को लॉन्च करने के लिए मार्क जुकरबर्ग के मेटा के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के लिए ओपन-सोर्स और जेनएआई के इर्द-गिर्द स्टार्टअप और डेवलपर समुदाय को बढ़ावा देना है।
घोषणा के साथ जारी एक बयान में कहा गया है कि इस चुनौती का उद्देश्य देश में इन प्रौद्योगिकियों को व्यापक रूप से अपनाने को बढ़ावा देने के लिए संबंधित क्षेत्रों के उद्योग जगत के नेताओं के समक्ष उपयुक्त समाधान प्रस्तुत करना है।

Q4. इनफिनिक्स ने किस कंपनी के साथ अपने आगामी फोन में AI-संवर्धित ISOCELL सेंसर का उपयोग करने के लिए साझेदारी की हैं?

  • A. A ओप्पो
  • B. B वीवो
  • C. C एप्पल
  • D. D सैमसंग

Correct: D

व्याख्या : Explanation-इनफिनिक्स ने सैमसंग के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत सैमसंग ISOCELL के इमेज सेंसर सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम पर आधारित 108 MP AI-संचालित एडवांस्ड डीप लर्निंग एल्गोरिदम (AIADLA) लेंस का उपयोग किया जाएगा।
AIADLA सॉफ्टवेयर मोज़ेक पुनर्व्यवस्था प्रक्रिया के दौरान AI-संचालित अंशांकन के लिए छवियों के पूर्व-प्रशिक्षित डेटाबेस का लाभ उठाकर परिणाम प्राप्त करता है। यह अभिनव दृष्टिकोण, जो सैमसंग की ISOCELL सेंसर हार्डवेयर रीमोज़ेक तकनीक पर आधारित है, एल्गोरिदम को विभिन्न दृश्यों के लिए बुद्धिमानी से अनुकूलित करने में सक्षम बनाता है।

Q5. हाल ही में तीन दिवसीय कार्डियोलॉजी सम्मेलन कहां शुरू हुआ है?

  • A. A लखनऊ
  • B. B हैदराबाद
  • C. C मुंबई
  • D. D नई दिल्ली

Correct: B

व्याख्या : Explanation-फैक्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टीसीटी इंडिया 2024’ कार्डियोलॉजी सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित हुआ है। भारत और विदेशों से कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियोथोरेसिक सर्जनों सहित 1,200 से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे। हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल्स के कार्डियोलॉजी और क्लिनिकल रिसर्च के निदेशक डॉ. ए. श्रीनिवास कुमार ने कहा, ”चर्चा के लिए दिलचस्प विषयों में से एक यह है कि 100 साल से अधिक समय तक दिल का दौरा पड़े बिना कैसे जीवित रहा जाए। एक जादुई दवा है जिसे अगर हर छह महीने में टीकाकरण के रूप में लिया जाए तो दिल के दौरे को रोका जा सकता है।

Q6. रोजगार के रुझान पर डेटा बैंक बनाने की हाल ही में किसने घोषणा की है?

  • A. A उत्तर प्रदेश सरकार
  • B. B बिहार सरकार
  • C. C उत्तराखंड सरकार
  • D. D केंद्र सरकार

Correct: D

व्याख्या : Explanation-देश में रोजगार, बेरोजगारी, वेतन में कमी और नौकरी छूटने के रुझानों पर व्यापक डेटा बैंक न होने की शिकायतों के बीच, केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों के विभागों के सहयोग से रोजगार डेटा संग्रह तंत्र (ईडीसीएम) बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को इस संबंध में पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
अंतर-मंत्रालयी बैठक में सभी विभागों और मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे तथा रोजगार सृजन और डेटा ट्रैकिंग पद्धतियों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

Q7. बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश किस अध्यक्ष का हाल ही में निधन हुआ है?

  • A. A विनय कुमार मिश्रा
  • B. B प्रभात झा
  • C. C विवेक दुबे
  • D. D अनुज अग्रवाल

Correct: B

व्याख्या : Explanation-बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का हाल ही में निधन हुआ है। वे 67 वर्ष के थे और झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
8 मई 2010 से 16 दिसंबर 2012 तक बीजेपी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और 2008 में पहली और 2014 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

29-Jul-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)