HomeCurrent Affairs › 11-Aug-2024

11 AUGUST 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 11-Aug-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
11 August 2024 current affairs today, current affairs today gk 11 August 2024, day current affairs 11 August 2024, gk and current affairs today 11 August 2024, current affairs current affairs August month, ias current affairs 11 August 2024 in hindi, 11 August 2024 latest current affairs, today 11 August 2024 current affairs, 11 August 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 11 August 2024, current affairs hindi 11 August 2024 today, current affairs today 11 August 2024 hindi

Current Affairs 11-Aug-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. किस राज्य सरकार ने मोहम्मद सिराज को 600 वर्ग गज का प्लॉट आवंटित किया हैं?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B तेलंगाना
  • C. C आंध्र प्रदेश
  • D. D केरल

Correct: B

व्याख्या : Explanation-तेलंगाना सरकार ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रोड नंबर 78, जुबली हिल्स पर 600 वर्ग गज जमीन आवंटित करने का आदेश जारी किया।
यह आवंटन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा 31 जुलाई को की गई घोषणा के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि सिराज को उनकी उपलब्धियों के लिए शहर में एक घर का प्लॉट आवंटित किया जाएगा। सिराज के अलावा, सरकार ने यह भी घोषणा की कि वह शूटर ईशा सिंह और दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत ज़रीन के लिए हैदराबाद में 600-600 वर्ग गज के घर आवंटित करेगी। सरकार ने पहले ही सिराज और निकहत ज़रीन को खेलों में उनके योगदान के लिए ग्रुप-I की नौकरी की पेशकश की है।

Q2. भारत किस देश में यूपीआई भुगतान सेवा शुरू करेगा?

  • A. A मालदीव
  • B. B बांग्लादेश
  • C. C अफगानिस्तान
  • D. D पाकिस्तान

Correct: A

व्याख्या : Explanation-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और मालदीव ने द्वीपसमूह देश में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उसके पर्यटन क्षेत्र पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पर्यटन मालदीव की आर्थिक गतिविधि का मुख्य स्रोत है, जो सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30% का योगदान देता है तथा 60 प्रतिशत से अधिक विदेशी मुद्रा उत्पन्न करता है।

Q3. भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता हाल ही में कौन बने हैं?

  • A. A कुलदीप शेरावत
  • B. B अमन सेहरावत
  • C. C पीवी सिंधु
  • D. D मोहम्मद यामीन

Correct: B

व्याख्या : Explanation-पहलवान अमन सहरावत अपने 21वें जन्मदिन के एक महीने से भी कम समय बाद 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता बन गए हैं। अमन ने तीसरे स्थान के लिए हुए कड़े मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज पर 13-5 से शानदार जीत दर्ज की।
पीवी सिंधु ने इससे पहले 2016 ओलंपिक खेलों में 21 साल, एक महीने और 14 दिन की उम्र में रजत पदक जीतकर भारत की सबसे कम उम्र की ओलंपिक पदक विजेता होने का खिताब अपने नाम किया था। अमन ने 16 जुलाई को अपना 21वां जन्मदिन मनाया।

Q4. हाल ही में किस राज्य में देश का पहला अनाज एटीएम शुरू किया गया है?

  • A. A ओडिशा
  • B. B दिल्ली
  • C. C उत्तर प्रदेश
  • D. D गुजरात

Correct: A

व्याख्या : Explanation- देश का पहला एटीएम उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में शुरू किया गया है।
यह एटीएम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को 24x7 अनाज देगा।
ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने इस एटीएम को भारत में वर्ल्ड फूड डिस्ट्रिब्यूशन इवेंट के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर नोजोमी हाशिमोतो की मौजूदगी में किया गया है।

Q5. किस राज्य सरकार ने कॉलेज के छात्रों के लिए ₹1,000 मासिक सहायता योजना शुरू की हैं?

  • A. A आंध्र प्रदेश
  • B. B उत्तर प्रदेश
  • C. C मध्य प्रदेश
  • D. D तमिलनाडु

Correct: D

व्याख्या : Explanation-तमिलनाडु सरकार की तमिल पुधलवन योजना के तहत लगभग 3.28 लाख कॉलेज जाने वाले लड़कों को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे, जिसके लिए इस साल 360 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा।
173 साल पुराने कोयंबटूर आर्ट्स कॉलेज के 6,500 छात्रों की मौजूदगी में इस योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुवार रात को लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि की पहली किस्त जमा कर दी गई। उन्होंने कहा, ”मैं दो अपील करना चाहता हूं - तमिलनाडु को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास करें, जिससे हमारा राज्य बुनियादी ढांचे के मामले में विकसित देशों के बराबर हो जाएगा। दूसरा, यह सुनिश

Q6. हाल ही में 15 अगस्त को कौन सी स्पेस एजेंसी अपने 55वें स्थापना दिवस पर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 लॉन्च करेगी?

  • A. A नासा
  • B. B जाक्सा
  • C. C इसरो
  • D. D डीआरडीओ

Correct: C

व्याख्या : Explanation- 15 अगस्त, 2024 को इसरो अपने 55वें स्थापना दिवस, अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 (EOS -08) लॉन्च करेगा। इसरो द्वारा सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।
EOS-08 एक रिमोट-सेंसिंग माइक्रो सैटेलाइट है, जिसका मास लगभग 175.5 किलोग्राम है, तथा इसे 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर सर्कुलर लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किया जाएगा, और इस सैटेलाइट का जीवन लगभग 1 वर्ष का होगा।

Q7. आजादी के पर्व को विशेष बनाने के लिए किस मंत्रालय ने देश भर में हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने की घोषणा कि है?

  • A. A रक्षा मंत्रालय
  • B. B संस्कृत मंत्रालय
  • C. C वित्त मंत्रालय
  • D. D विदेश मंत्रालय

Correct: B

व्याख्या : Explanation-संस्कृत मंत्रालय ने आजादी के पर्व को विशेष बनाने के लिए 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने की घोषणा की है। यह कैंपेन 15 अगस्त तक चलेगा, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर यानी DP पर तिरंगा लगाकर इस कैंपेन की शुरूआत की।
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह कैंपेन शुरू किया गया था। 22 जुलाई 2022 को खुद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी, और इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

11-Aug-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)