5 SEPTEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 05-Sep-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 05-Sep-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. सुंदर गुर्जर ने पैरालिंपिक में कौन सा मेडल जीता हैं?
- A. A गोल्ड
- B. B सिल्वर
- C. C ब्रॉन्ज
- D. D इनमें से कोई नहीं
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-पेरिस पैरालिंपिक 2024 में 4 सितंबर को राजस्थान के सुंदर गुर्जर ने जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं। सुंदर ने 64.96 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, जबकि सुंदर गुर्जर ने 2023 में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में भी इतिहास रचा और सुंदर ने 68.60 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।
2021 में पैरालिंपिक गेम्स में भी सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
Q2. सचिन सरजेराव ने शॉटपुट में कौन सा मेडल जीता है?
- A. A गोल्ड
- B. B सिल्वर
- C. C ब्रांज
- D. D इनमें से कोई नहीं
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-पेरिस पैरालिंपिक में 4 सितंबर को भारत के सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों के शॉटपुट F46 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत है। सचिन 40 साल में पैरालिंपिक शॉटपुट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।
इस इवेंट में कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने (16.38 मीटर) गोल्ड जीता और सचिन ने 2024 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
Q3. केंद्र सरकार और किस राज्य के बीच हाल ही में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
- A. A असम
- B. B मणिपुर
- C. C जम्मू कश्मीर
- D. D त्रिपुरा
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-4 सितंबर को केंद्र सरकार और त्रिपुरा के बीच गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) के प्रतिनिधियों ने समझौता किया।
इस समझौते के बाद NLFT ने 35 साल का सशस्त्र संघर्ष खत्म करने का ऐलान किया हैं, और इस समझौते से NLFT और ATTF के 328 लोग एकसाथ जुड़ेंगे।
केंद्र सरकार ने त्रिपुरा के लिए 250 करोड़ रुपए का पैकेज भी दिया।
Q4. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है?
- A. A सुरेंद्र मल्होत्रा
- B. B दीपांकर बनर्जी
- C. C दीपेश राजपूत
- D. D पूरन सिंह
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-तीन साल के अंतराल के बाद भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) को पूर्णकालिक निदेशक मिलने जा रहा है। केंद्रीय अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ने खगोल वैज्ञानिक दीपांकर बनर्जी को आईआईएसटी का नया निदेशक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
डॉ. बनर्जी 2019 से आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस), नैनीताल का नेतृत्व कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस साल जुलाई में आईआईएसटी निदेशक पद के लिए डॉ. बनर्जी के नाम को मंजूरी दी थी।
Q5. भारत के किस शहर में दो दिवसीय वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन किया जा रहा है?
- A. A हैदराबाद
- B. B नई दिल्ली
- C. C लखनऊ
- D. D बैंगलोर
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी गुरुवार को शहर के हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे।
’एआई को सभी के लिए उपयोगी बनाना’ थीम के साथ, शिखर सम्मेलन में प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा होगी, साथ ही एआई को आगे बढ़ाने की तेलंगाना की महत्वाकांक्षा को बढ़ाने और वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Q6. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में मोटरसाइकिल के आकार के उल्कापिंड के टुकड़े का पता लगाया हैं?
- A. A भारत
- B. B अमेरिका
- C. C दक्षिण अफ्रीका
- D. D चीन
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-दक्षिण अफ़्रीकी वैज्ञानिकों ने मंगलवार (3 अगस्त, 2024) को एक मोटरसाइकिल के आकार के उल्कापिंड का टुकड़ा खोजा, जिसे उन्होंने पिछले महीने देश के पूर्वी केप प्रांत के एक शहर में खोजा था।
वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी केप, पश्चिमी केप और फ्री स्टेट प्रांतों के निवासियों ने 25 अगस्त को आकाश में चमकीली नीली-सफेद और नारंगी रंग की रोशनी देखी, जिसके साथ विस्फोटक ध्वनि और कंपन भी था।
इस दुर्लभ उल्कापिंड के टुकड़े का वजन 90 ग्राम से कम है और इसका व्यास 5 सेमी से भी कम है और इसे अस्थायी रूप से नक्वेबा उल्कापिंड नाम दिया गया है
Q7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में 4 सितंबर को किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं ?
- A. A जापान
- B. B सिंगापुर
- C. C ब्राज़ील
- D. D म्यांमार
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 4 सितंबर, 2024 को ब्रुनेई की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अपने सिंगापुरी समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ “रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने” के लिए सिंगापुर पहुंचे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दो दिवसीय यात्रा उनकी सिंगापुर की पांचवीं आधिकारिक यात्रा होगी, प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से जुड़ेंगे।
इस यात्रा से सिंगापुर और भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में तालमेल बढ़ेगा। दोनों प्रधानमंत्री सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा का दौरा करेंगे।