HomeCurrent Affairs › 15-Sep-2024

15 SEPTEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 15-Sep-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
15 September 2024 current affairs today, current affairs today gk 15 September 2024, day current affairs 15 September 2024, gk and current affairs today 15 September 2024, current affairs current affairs September month, ias current affairs 15 September 2024 in hindi, 15 September 2024 latest current affairs, today 15 September 2024 current affairs, 15 September 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 15 September 2024, current affairs hindi 15 September 2024 today, current affai

Current Affairs 15-Sep-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. भारत सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर क्या रख दिया है?

  • A. A श्री लक्ष्मणपुरम
  • B. B श्री विजयपुरम
  • C. C श्री रामपुरम
  • D. D श्री अजयपुरम

Correct: B

व्याख्या : Explanation-केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एंड निकोबार आइलैंड की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम भारत सरकार ने बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया हैं।
PM मोदी ने इससे पहले 23 जनवरी 2023 को नेताजी की 126वीं जयंती पर अंडमान एंड निकोबार आइलैंड के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का फैसला लिया था।
यह वही स्थान है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश में सबसे पहले तिरंगा फहराया था, और यहां की सेलुलर जेल में वीर सावरकर समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने कई साल सजा के तौर पर बिताए थे।

Q2. फोर्ड मोटर कंपनी किस राज्य में मैन्युफैचरिंग प्लांट फिर से शुरू करने की घोषणा की है?

  • A. A तमिलनाडु
  • B. B उत्तर प्रदेश
  • C. C आंध्र प्रदेश
  • D. D मध्य प्रदेश

Correct: A

व्याख्या : Explanation-फोर्ड मोटर कंपनी ने दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट फिर से शुरू करने की घोषणा की है। फोर्ड मोटर कंपनी इस प्लांट में तैयार की गई कारों का एक्सपोर्ट करेगी, और इससे फोर्ड इंडिया उस मार्केट में फिर से एंटर कर सकेगी जहां से वह तीन साल पहले बाहर हो गई थी।
फोर्ड इंडिया ने 9 सितंबर, 2021 को अपनी इकाई चरणबद्ध तरीके से बंद करने का ऐलान किया था।

Q3. अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए चीनी आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध लगाया हैं?

  • A. A भारत
  • B. B रूस
  • C. C पाकिस्तान
  • D. D उत्तर कोरिया

Correct: C

व्याख्या : Explanation-अमेरिकी विदेश विभाग ने एक चीनी शोध संस्थान और कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए, जिनके बारे में कहा गया कि वे पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम की आपूर्ति में शामिल हैं।
इससे पहले वाशिंगटन ने पाकिस्तान को मिसाइल-संबंधित वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए चीन स्थित तीन कंपनियों पर अक्टूबर 2023 में प्रतिबंध लगा दिया।

Q4. हाल ही में 14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया गया है?

  • A. A हिंदी दिवस
  • B. B कंप्यूटर दिवस
  • C. C विश्व साक्षरता दिवस
  • D. D विश्व जनसंख्या दिवस

Correct: A

व्याख्या : Explanation- 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता दी गई थी, और जिससे विविध भाषाई लोगों को जुड़ने का मौका मिले।
हिंदी दिवस की पहल का नेतृत्त्व राजेंद्र सिन्हा द्वारा किया गया था,और हिंदी को आधिकारिक मान्यता देने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Q5. सातवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का हाल ही में उद्घाटन किसने किया हैं?

  • A. A नरेंद्र मोदी
  • B. B अमित शाह
  • C. C नितिन गडकरी
  • D. D योगी आदित्यनाथ

Correct: B

व्याख्या : Explanation-सातवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2024 का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया हैं, और ये दो दिन तक फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में चलने वाले सम्मेलन में 750 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
इस दौरान सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर अमित शाह ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा तैयार किये गए डैशबोर्ड का शुभारंभ किया है, और इस डैशबोर्ड को पुलिस महानिदेशकों के सालाना सम्मेलन में लिए गए फैसलों की रियल टाइम जानकारी के लिए बनाया गया है।

Q6. किस कंपनी ने टाइम मैगजीन के बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई हैं?

  • A. A अंबानी ग्रुप
  • B. B टाटा ग्रुप
  • C. C महिंद्रा ग्रुप
  • D. D अडानी ग्रुप

Correct: D

व्याख्या : Explanation-अडाणी ग्रुप को हाल ही में टाइम मैग्जीन की ‘वर्ल्ड्स बेस्ट कंपनीज ऑफ 2024’ सूची में शामिल किया गया है, और टाइम मैग्जीन ने इस सूची को एक प्रमुख वैश्विक उद्योग रैंकिंग और सांख्यिकी पोर्टल स्टेटिस्टा के साथ मिलकर तैयार किया है। स्टेटिस्टा और टाइम द्वारा जारी की गई इस रैंकिंग में दुनिया की 1,000 शीर्ष कंपनियों का मूल्यांकन किया गया। जबकि ये सूची तीन प्रमुख आयामों- कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और सस्टेनेबिलिटी के आधार पर की है।
1-अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड
2-अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड
3-अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
4-अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड
5-अडाणी टोटल गैस लिमिटेड

Q7. DRDO ने भारतीय किस लाइट टैंक का हाल ही में सफल परीक्षण किया हैं?

  • A. A अग्नि
  • B. B पृथ्वी
  • C. C जोरावर
  • D. D चंद्रिका

Correct: C

व्याख्या : Explanation-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भारतीय लाइट टैंक जोरावर का सफल परीक्षण किया है।
यह जोरावर टैंक का शुरुआती ऑटोमोटिव ट्रायल था, और इसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। रेगिस्तानी इलाकों में किए गए फील्ड परीक्षणों के दौरान, लाइट टैंक ने असाधारण प्रदर्शन किया।
जोरावर के सब सिस्टम को डेवलप करने में विभिन्न भारतीय उद्योगों ने योगदान दिया, जिनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम शामिल हैं।

15-Sep-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)