HomeCurrent Affairs › 22-Sep-2024

22 SEPTEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 22-Sep-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
22 September 2024 current affairs today, current affairs today gk 22 September 2024, day current affairs 22 September 2024, gk and current affairs today 22 September 2024, current affairs current affairs September month, ias current affairs 22 September 2024 in hindi, 22 September 2024 latest current affairs, today 22 September 2024 current affairs, 22 September 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 22 September 2024, current affairs hindi 22 September 2024 today, current affai

Current Affairs 22-Sep-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. हाल ही में किसे वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया हैं?

  • A. A वीआर चौधरी
  • B. B अमर प्रीत सिंह
  • C. C रविंद्र कुमार सैनी
  • D. D राजेश कुमार

Correct: B

व्याख्या : Explanation-एयर मार्शल एपी सिंह को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के उप प्रमुख हैं और 30 सितंबर को मौजूदा एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष पद संभालेंगे।
सरकार ने वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को एयर चीफ मार्शल के पद पर अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है, जो 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से प्रभावी होगा।

Q2. किस आईआईटी में एएनआर पुरस्कार की स्थापना की गई हैं?

  • A. A आईआईटी दिल्ली
  • B. B आईआईटी कानपुर
  • C. C आईआईटी हैदराबाद
  • D. D आईआईटी मद्रास

Correct: C

व्याख्या : Explanation-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद ने शुक्रवार 20 सितंबर, 2024 को अभिनय और प्रदर्शन कला के लिए एएनआर पुरस्कार की स्थापना की घोषणा की।
यह पुरस्कार अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की विरासत को सम्मानित करने के लिए अक्किनेनी परिवार द्वारा संचालित अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन (एआईएफ) द्वारा स्थापित किया गया था।

Q3. किस आईआईटी ने मधुमेह अनुसंधान केंद्र स्थापित किया हैं?

  • A. A आईआईटी मद्रास
  • B. B आईआईटी कानपुर
  • C. C आईआईटी दिल्ली
  • D. D आईआईटी हैदराबाद

Correct: A

व्याख्या : Explanation-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने मधुमेह अनुसंधान केन्द्र प्रारंभ किया है।
पूर्व छात्र सुब्रमण्यम शंकर द्वारा वित्त पोषित, शंकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर डायबिटीज रिसर्च (एससीओईडीआर) मधुमेह अनुसंधान में प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेगा और नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास करेगा।
यह केंद्र 15 पीएचडी छात्रों को ’शंकर फेलो’ के रूप में सहायता प्रदान करेगा तथा मधुमेह प्रबंधन और उपचार में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से उत्पाद विकास, संभावित स्टार्ट-अप और व्यावसायीकरण प्रयासों को बढ़ावा देगा। श्री सुब्रमण्यन ने कहा कि केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया एक वर्ष की अवधि में पूरी हुई।

Q4. वर्ष 2025 में विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

  • A. A अमेरिका
  • B. B पाकिस्तान
  • C. C दक्षिण अफ्रीका
  • D. D भारत

Correct: D

व्याख्या : Explanation- भारत केंद्र सरकार देश के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने के लिए 5 से 9 फरवरी, 2025 तक विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की मेजबानी करेगा।
जवाहरलाल नेहरू वास्तुकला एवं ललित कला विश्वविद्यालय (जेएनएएफएयू) में वेव्स को बढ़ावा देने के लिए आयोजित रोड शो में बोलते हुए सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा कि यह मीडिया और मनोरंजन उद्योग के संपूर्ण पहलुओं को कवर करने वाला पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन होगा।

Q5. किस देश के सांसदों ने द्विसदनीय द्विदलीय क्वाड कॉकस की घोषणा की हैं?

  • A. A भारत
  • B. B ब्राज़ील
  • C. C अमेरिका
  • D. D वेनेजुएला

Correct: C

व्याख्या : Explanation-अमेरिकी सीनेटरों और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के एक द्विदलीय समूह ने 21 सितंबर, 2024 को विलमिंगटन में समूह के नेताओं की शिखर-स्तरीय बैठक की पूर्व संध्या पर चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता (क्वाड) को बढ़ावा देने के लिए एक कॉकस के गठन की घोषणा की। इस समूह में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

Q6. सुरक्षा खतरे के मद्देनजर किस देश ने सरकारी डिवाइसों पर टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया हैं?

  • A. A फिलिस्तीन
  • B. B यूक्रेन
  • C. C इंडोनेशिया
  • D. D भारत

Correct: B

व्याख्या : Explanation-यूक्रेन ने सरकारी अधिकारियों, सैन्य कर्मियों और अन्य रक्षा एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के कर्मचारियों को राज्य द्वारा जारी उपकरणों पर लोकप्रिय टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप इंस्टॉल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, और इस कदम को रूस के साथ युद्ध के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया है।
यूक्रेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वय केंद्र ने कहा कि उसने सरकारी कर्मचारियों, सैन्य कर्मियों, सुरक्षा और रक्षा कर्मचारियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे के कर्मचारियों के आधिकारिक उपकरणों के लिए प्रतिबंध जारी किया है।

Q7. हाल ही में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब किसने जीता है?

  • A. A मालविका शर्मा
  • B. B लिसा अब्दोएलहक
  • C. C स्नेहा नांबियार
  • D. D ध्रुवी पटेल

Correct: D

व्याख्या : Explanation-अमेरिका में ध्रुवी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब जीता है, और इसका आयोजन अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था। ध्रुवी पटेल ने अमेरिका से कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम के क्षेत्र में पढ़ाई की है।
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 की रनरअप सूरीनाम की लिसा अब्दोएलहक रही हैं,और वहीं नीदरलैंड की मालविका शर्मा दूसरी रनर-अप बनीं हैं।
मिसेज कैटेगरी में स्नेहा नांबियार पहली और यूनाइटेड किंगडम की पवनदीप कौर दूसरी रनर-अप बनीं है, और इसके अलावा, टीन कैटेगरी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ’मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ के ताज से नवाजा गया है।

22-Sep-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)