HomeCurrent Affairs › 03-Oct-2024

3 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 03-Oct-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
3 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 3 October 2024, day current affairs 3 October 2024, gk and current affairs today 3 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 3 October 2024 in hindi, 3 October 2024 latest current affairs, today 3 October 2024 current affairs, 3 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 3 October 2024, current affairs hindi 3 October 2024 today, current affairs today 3 October 2024 hindi

Current Affairs 03-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के नए CEO हाल ही में कौन बनेंगे?

  • A. A नितिन कुमार
  • B. B अरविंद परमारिया
  • C. C रवि आहूजा
  • D. D कैलाश अग्निहोत्री

Correct: C

व्याख्या : Explanation-सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के CEO रवि आहूजा को नियुक्त किया गया है। रवि आहूजा टोनी विंसीक्वेरा का स्थान 2 जनवरी, 2025 से ग्रहण करेंगे। रवि आहूजा 2021 में प्रोडक्शन बिजनेस की देखरेख के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में शामिल हुए थे, और सोनी पिक्चर्स टेलीविजन के सभी प्रोडक्शन व्यवसायों और ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियो के अध्यक्ष के रूप में SPE में शामिल हुए थे।

Q2. भारत सरकार ने किसे राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?

  • A. A रविंद्र आहूजा
  • B. B अजीत कुमार सक्सेना
  • C. C अमित बिश्नोई
  • D. D विवेक मित्तल

Correct: B

व्याख्या : Explanation-भारत सरकार ने अजीत कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार सक्सेना वर्तमान में इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मॉयल लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
अजीत कुमार सक्सेना अतुल भट्ट का स्थान लेंगे।

Q3. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद शुरू किया है?

  • A. A अफगानिस्तान
  • B. B पाकिस्तान
  • C. C उज़्बेकिस्तान
  • D. D कजाकिस्तान

Correct: D

व्याख्या : Explanation-भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद उत्तराखंड के औली में स्थित सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू किया गया है।
काजिंद का ये 8वां संस्करण है,और यह वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
द्विपक्षीय भारत-कजाकिस्तान काजिंदी युद्ध अभ्यास पहली बार 2016 में आयोजित किया गया था।

Q4. हाल ही में केंद्रीय किस मंत्री ने क्रूज भारत मिशन लॉन्च किया हैं?

  • A. A सरबानंद सोनोवाल
  • B. B नरेंद्र मोदी
  • C. C अमित शाह
  • D. D निर्मला सीतारमण

Correct: A

व्याख्या : Explanation-केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने मुंबई, महाराष्ट्र में ’क्रूज भारत मिशन’ का शुभारंभ किया हैं, और मंत्री ने क्रूज जहाज एम्प्रेस पर सवार हो कर मिशन का शुभारंभ किया है।
क्रूज भारत मिशन 1 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2029 तक तीन चरणों में लागू किया जायेगा औ इस मिशन के तहत तीन क्रूज सेगमेंट हैं - 1. ओसियन और पोर्ट 2. रिवर और इनलैंड, 3. आइसलैंड।

Q5. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक हाल ही में कौन बनीं है?

  • A. A निशा अग्रवाल
  • B. B पूजा भारती
  • C. C आरती सरीन
  • D. D निशि चौहान

Correct: C

व्याख्या : Explanation-सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) का महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। आरती सरीन यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
आरती सरीन 46वीं DG AFMS बनी हैं। आरती सरीन डीजी चिकित्सा सेवा (नौसेना), डीजी चिकित्सा सेवा (वायुसेना) और पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) निदेशक और कमांडेंट के प्रतिष्ठित पदों पर रही हैं।

Q6. हाल ही में किसने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया हैं?

  • A. A अमित शाह
  • B. B नरेंद्र मोदी
  • C. C धर्मेंद्र प्रधान
  • D. D नितिन गडकरी

Correct: B

व्याख्या : Explanation-PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 2 अक्टूबर को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया और इस अभियान को 79,150 करोड़ रुपए की लागत से इम्प्लीमेन्ट किया जाएगा।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों को फायदा होगा, और इस योजना का उद्देश्य 17 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए 25 इंटरवेंशन के जरिए सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और लाइवलीहुड में गैप को खत्म करना है।

Q7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में जमैका मार्ग की घोषणा की है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B जम्मू कश्मीर
  • C. C आंध्र प्रदेश
  • D. D नई दिल्ली

Correct: D

व्याख्या : Explanation-प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम जमैका मार्ग रखने की घोषणा की है।
द्विपक्षीय चर्चा के दौरान जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने भारत के जरिए चलाए गए ग्लोबल फ्यूल अलायंस में शामिल होने की मंशा जाहिर की है,और होलनेस ने घोषणा की कि जमैका 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।

03-Oct-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)