17 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 17-Oct-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 17-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. रक्षा मंत्री ने किस राज्य में भारत के दूसरे वीएलएफ रडार स्टेशन की आधारशिला रखी हैं?
- A. A उत्तर प्रदेश
- B. B तेलंगाना
- C. C आंध्र प्रदेश
- D. D तमिलनाडु
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विकाराबाद जिले के दामगुंडम वन क्षेत्र में भारतीय नौसेना के दूसरे वेरी लो फ्रिक्वेंसी (वीएलएफ) नौसेना स्टेशन की आधारशिला रखी । यह सुविधा 2027 तक चालू हो जाएगी और इससे भारतीय नौसेना का जहाजों और पनडुब्बियों के साथ संचार बेहतर होने की उम्मीद है।
इस स्थापना से सशस्त्र बलों को बहुत लाभ होगा। एक बार वीएलएफ स्टेशन चालू हो जाने पर, यह सशस्त्र बलों को महत्वपूर्ण रूप से सहायता प्रदान करेगा। युद्ध के तेजी से गतिशील होने के साथ मनुष्यों और मशीनों’ के बीच निर्बाध समन्वय आवश्यक है।
Q2. भारत में किस देश के साथ 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र यूएवी के लिए 3.5 बिलियन डॉलर का सौदा किया हैं?
- A. A ब्राज़ील
- B. B फ्रांस
- C. C अमेरिका
- D. D दक्षिण अफ्रीका
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को(15 अक्टूबर, 2024)अमेरिका के विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के माध्यम से अंतर-सरकारी समझौते के तहत जनरल एटॉमिक्स द्वारा निर्मित 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) की खरीद के लिए 3.5 बिलियन डॉलर का सौदा संपन्न हुआ।
तीनों सेनाओं के लिए 31 एमक्यू-9बी स्काई/सी गार्डियन हेल सिस्टम की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। भारत में डिपो लेवल मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल के जरिए इन आरपीएएस के लिए प्रदर्शन आधारित लॉजिस्टिक्स के लिए जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक और अनुबंध पर ह
Q3. किस केंद्र शासित/राज्य सरकार ने 1,000 से अधिक छठ घाट स्थापित करने की घोषणा की है?
- A. A दिल्ली
- B. B उत्तर प्रदेश
- C. C जम्मू कश्मीर
- D. D बिहार
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-दिल्ली सरकार शहर भर में 1,000 से अधिक छठ घाट स्थापित करेगी।
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की तैयारियां तेज कर दी हैं और इस साल की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए सोमवार को सुश्री आतिशी ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अंतिम समय में भीड़भाड़ से बचने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही शुरू कर दें, ताकि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
Q4. किस देश की कंपनी फर्म एसईआई ने जीसीसी की स्थापना के लिए हैदराबाद का मूल्यांकन किया हैं?
- A. A इटली
- B. B जापान
- C. C फिलिपींस
- D. D अमेरिका
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-अमेरिकी कंपनी एसईआई (पूर्व में सिमुलेटेड एनवायरनमेंट्स इंक), जो वित्तीय सेवा उद्योग को जोड़ने वाली प्रौद्योगिकी और निवेश समाधानों पर केंद्रित है, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने के लिए हैदराबाद का मूल्यांकन कर रही है।
नैस्डैक में सूचीबद्ध यह इकाई तेलंगाना सरकार के साथ बातचीत कर रही है। प्रस्तावित जीसीसी अगले तीन वर्षों में उच्च कौशल वाली इंजीनियरिंग और वित्तीय नौकरियों का सृजन करेगी और साथ ही बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में राज्य की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।
Q5. चेन्नई की लॉ छात्रा एक दिन के लिए तमिलनाडु में किस देश की शीर्ष राजनयिक बनीं हैं?
- A. A जापान
- B. B ब्रिटेन
- C. C अमेरिका
- D. D चीन
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-चेन्नई के सविता विश्वविद्यालय की 23 वर्षीय विधि छात्रा सिंडिया बीके को हाल ही में तमिलनाडु में एक दिन के लिए ब्रिटेन की शीर्ष राजनयिक के रूप में सेवा करने का विशेष अवसर मिला। उन्हें यह सम्मान ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ’एक दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता की क्षेत्रीय विजेता घोषित किए जाने पर मिला।
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, सिंडिया ने विभिन्न राजनयिक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने उप उच्चायोग में टीम से मिलकर व्यापार और निवेश संबंधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके दिन में एक कांसुलर आउटरीच गतिविधि में भाग
Q6. हाल ही में किसने ITU - WTSA और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया हैं?
- A. A नरेंद्र मोदी
- B. B अमित शाह
- C. C द्रौपदी मुर्मू
- D. D जगदीप धनकर
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-PM नरेंद्र मोदी और सिंधिया ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ’ITU-WTSA (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन - वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेम्बली)’ हाल ही में का उद्घाटन किया हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें ’इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024’ का भी उद्घाटन किया हैं।
190 से अधिक देशों के 3,000 इंडस्ट्रलिस्ट लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और टेक्निकल एक्सपर्ट ITU - WTSA में भाग ले रहे हैं, और इसके साथ ही इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में कई लेटेस्ट इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 6G डेवलपमेंट के अपडेट आदि की जानकारी मिलेगी।
Q7. हाल ही में किस अभिनेत्री को ALT एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए जूरी मेंबर बनाया गया हैं?
- A. A दीपिका पादुकोण
- B. B कैटरीना कैफ
- C. C दिया मिर्जा
- D. D प्रियंका चोपड़ा
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और एनवायर्नमेंट एक्टिविस्ट को ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) के 2024 संस्करण के लिए जूरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस साल के ALT EFF का उद्देश्य अपनी पहुंच को पारंपरिक स्थानों यानी ट्रेडिशनल प्लेसेस से आगे बढ़ाना है, और भारत के 55 छोटे शहरों और गांवों में फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की जाएंगी।
इस फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वन्य जीवन संरक्षण, और सामाजिक-पर्यावरणीय विषयों पर आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है, और हर साल इस एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न डॉक्यूमेंट्रीज, शॉर्ट फिल्म्स और फीचर फिल्म्स दिखाई जाती हैं, जो इन्वा