HomeCurrent Affairs › 20-Oct-2024

20 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 20-Oct-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
20 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 20 October 2024, day current affairs 20 October 2024, gk and current affairs today 20 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 20 October 2024 in hindi, 20 October 2024 latest current affairs, today 20 October 2024 current affairs, 20 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 20 October 2024, current affairs hindi 20 October 2024 today, current affairs today 20 October 20

Current Affairs 20-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. 22-23 अक्टूबर को होने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 कौन सा देश आयोजन करेगा?

  • A. A दक्षिण अफ्रीका
  • B. B चीन
  • C. C रूस
  • D. D भारत

Correct: C

व्याख्या : Explanation-रूस 22-23 अक्टूबर को कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन करेगा।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 6 अतिरिक्त देशों को निमंत्रण देकर इसका विस्तार किया गया था,जबकि नए आमंत्रित देशों में पश्चिम एशिया से ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अफ्रीका से इजिप्ट और इथियोपिया और लैटिन अमेरिका से अर्जेंटीना शामिल हुए थें।
ब्रिक्स दुनिया की पांच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये एक संक्षिप्त शब्द है।

Q2. तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहला सेल्फ पॉवर्ड इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर किसने लॉन्च किया हैं?

  • A. A नरेंद्र मोदी
  • B. B अमित शाह
  • C. C जय शाह
  • D. D जितेंद्र सिंह

Correct: D

व्याख्या : Explanation-केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के पहले स्व-संचालित इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर का अनावरण किया हैं। सेल्फ पॉवर्ड इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर का पहले नाम ’पवना चित्रा’ रखा गया है,और इस ऑफ-ग्रिड एयर क्वालिटी मॉनिटर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंस्टीट्यूशन्स ने विकसित किया है।

Q3. हाल ही में दुनिया भर में सुपर मून कब दिखाई दिया है?

  • A. A 17 अक्टूबर
  • B. B 18 अक्टूबर
  • C. C 15 अक्टूबर
  • D. D 19 अक्टूबर

Correct: A

व्याख्या : Explanation- विश्व भर में 17 अक्टूबर को सुपरमून दिखाई दिया हैं,तथा इस दौरान चंद्रमा का आकार सामान्य से 14% बड़ा दिखाई दिया, और चांद 30% ज्यादा चमकीला भी नजर आया है।
गुरुवार को चांद पृथ्वी से लगभग 351,519 किमी दूर रहा है,जबकि आमतौर पर यह सबसे दूर 4,05,000 किमी और सबसे करीब 3,63,104 किमी होती है।
साल 2024 यह तीसरा सुपरमून था,पहला सुपरमून 19 अगस्त को दिखाई दिया और दूसरा 18 सितंबर को सुपरमून दिखाई दिया था।

Q4. हाल ही में लांच हुई पुस्तक ’ट्रेडिशनल ट्रीज ऑफ भारत’ के लेखक कौन है?

  • A. A आनंदीबेन पटेल
  • B. B पीएस श्रीधरन पिल्लई
  • C. C श्री रघुवर दास
  • D. D लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

Correct: B

व्याख्या : Explanation-गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई द्वारा संकलित और संपादित पुस्तक ट्रेडिशनल ट्रीज ऑफ भारत का विमोचन भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ 19 अक्टूबर (शनिवार) को सुबह 11.30 बजे गोवा के राजभवन में किया है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को इस पुस्तक की पहली प्रति प्राप्त होगी, जो राजभवन में पहले आयोजित भारत के पारंपरिक वृक्षों पर संगोष्ठी - ’वृक्ष विज्ञान सदासु’ पर आधारित है। राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह श्री पिल्लई की 244वीं पुस्तक भी है।

Q5. किस बैंक ने स्टैनचार्ट इंडिया के व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करने की घोषणा की है?

  • A. A पंजाब नेशनल बैंक
  • B. B भारतीय स्टेट बैंक
  • C. C केनरा बैंक
  • D. D कोटक महिन्द्रा बैंक

Correct: D

व्याख्या : Explanation-कोटक महिन्द्रा बैंक (केएमबी) ने खुदरा ऋण बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, इंडिया की व्यक्तिगत ऋण पुस्तिका का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है।
30 सितंबर, 2024 तक प्रस्तावित लेनदेन में लगभग ₹4,100 करोड़ की कुल बकाया ऋण राशि शामिल है, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार ’मानक ऋण’ के रूप में वर्गीकृत ऋण शामिल हैं।

Q6. 26 और 27 अक्टूबर को राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B आंध्र प्रदेश
  • C. C केरल
  • D. D बिहार

Correct: C

व्याख्या : Explanation-26 और 27 अक्टूबर को केरल के मावेलीकारा में दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का ओनाट्टुकारा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ओनाट्टुकारा साहिथी आयोजन करेगा।
जीवराम बेथानी आश्रम, पुन्नामुडु में आयोजित होने वाले इस उत्सव का उद्घाटन 26 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई करेंगे। ओनाटुकारा साहिति के अध्यक्ष मधु एरावंकरा अध्यक्षता करेंगे।

Q7. किस राज्य सरकार ने माता-पिता के लिए बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु पुस्तकें जारी कीं हैं?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B केरल
  • C. C आंध्र प्रदेश
  • D. D महाराष्ट्र

Correct: B

व्याख्या : Explanation-केरल सरकार ने शुक्रवार को पुस्तकों का एक सेट जारी किया, जिसका उद्देश्य माता-पिता को अपने बच्चों की पूर्व-प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए सशक्त बनाना है। ’पैरेंट्स विद द ग्रोइंग चाइल्ड’ शीर्षक वाली चार पुस्तकों के सेट का विमोचन राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने किया।

20-Oct-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)