HomeCurrent Affairs › 24-Oct-2024

24 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 24-Oct-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
24 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 24 October 2024, day current affairs 24 October 2024, gk and current affairs today 24 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 24 October 2024 in hindi, 24 October 2024 latest current affairs, today 24 October 2024 current affairs, 24 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 24 October 2024, current affairs hindi 24 October 2024 today, current affairs today 24 October 20

Current Affairs 24-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. किस देश के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ 27-29 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आएंगे?

  • A. A जर्मनी
  • B. B स्पेन
  • C. C ब्राज़ील
  • D. D वियतनाम

Correct: B

व्याख्या : Explanation-स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ 27-29 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जिसके दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। स्पेन के प्रधानमंत्री की यह यात्रा 18 साल बाद हो रही है।

Q2. केंद्र शासित राज्य सरकार ने 60% से अधिक विकलांगता वाले लोगों को ₹5,000 की मासिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है?

  • A. A जम्मू कश्मीर
  • B. B लद्दाख
  • C. C दिल्ली
  • D. D चंडीगढ़

Correct: C

व्याख्या : Explanation-दिल्ली सरकार 60% से अधिक विकलांगता वाले लोगों को 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देगी।
दिल्ली सरकार वर्तमान में 40% से अधिक विकलांगता वाले 1,20,000 से अधिक लोगों को 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति पेंशन प्रदान करती है।
नई योजना के कार्यान्वयन के बाद, 40% से 60% तक की विकलांगता वाले लोगों को ₹2,500 की मासिक सहायता मिलती रहेगी, जबकि 60% से अधिक विकलांगता वाले लोगों को ₹5,000 मासिक दिए जाएंगे।

Q3. केंद्र सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती कितने साल तक मनाने की घोषणा की है?

  • A. A 1 साल
  • B. B 2 साल
  • C. C 3 साल
  • D. D 4 साल

Correct: B

व्याख्या : Explanation-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार देश के लिए उनके महान योगदान को सम्मानित करने के लिए 2024 से 2026 तक दो साल के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाएगी।
भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में, पटेल को 550 से अधिक रियासतों को भारत संघ में विलय कराने का श्रेय दिया जाता है।
पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। केंद्र सरकार राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने के लिए 2014 से 31 अक्टूबर को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाती र

Q4. किस देश ने सरकारी कंप्यूटरों से व्हाट्सएप, गूगल ड्राइव, वीचैट पर हाल ही में प्रतिबंध लगाया हैं?

  • A. A चीन
  • B. B अमेरिका
  • C. C जापान
  • D. D हांगकांग

Correct: D

व्याख्या : Explanation-हांगकांग सरकार ने संभावित सुरक्षा जोखिमों के कारण अधिकांश सिविल सेवकों को अपने कार्यस्थल पर व्हाट्सएप, वीचैट और गूगल ड्राइव जैसे लोकप्रिय ऐप्स का उपयोग करने से रोक दिया है।
डिजिटल पॉलिसी ऑफिस के नवीनतम आईटी सुरक्षा दिशा-निर्देशों के कारण कई सिविल सेवकों को अतिरिक्त असुविधा की शिकायत है। सरकारी कर्मचारियों को अभी भी काम पर व्यक्तिगत उपकरणों से सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति होगी और प्रबंधक से अनुमोदन के साथ प्रतिबंध से छूट मिल सकती है।

Q5. किस देश ने भारत को सैन्य खरीद मंजूरी के लिए विशेष दर्जा दिया हैं?

  • A. A जर्मनी
  • B. B जापान
  • C. C चीन
  • D. D रूस

Correct: A

व्याख्या : Explanation- जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने बुधवार को कहा कि जर्मनी ने भारत को विशेष दर्जा दिया है, ताकि सैन्य खरीद के लिए मंजूरी में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जर्मन विक्रेता भारत सरकार द्वारा पी-75आई पनडुब्बी सौदे के संबंध में निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी करने का इंतजार कर रहा है।
जर्मनी की TKMS (थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स) और स्पेन की नवांटिया, प्रोजेक्ट-75I के तहत भारतीय नौसेना को छह उन्नत पारंपरिक पनडुब्बियाँ बेचने की होड़ में दो दावेदार हैं, जिसका अनुमानित सौदा ₹43,000 करोड़ से ज़्यादा है। फ़ील्ड मूल्यांकन परीक्षण पूरा होने के बाद, बोलियाँ अब तकनीकी अनुपालन के लिए मूल्यांकन के अधीन हैं।

Q6. कौन सा चक्रवर्ती तूफान 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा?

  • A. A हरिकेन
  • B. B टायफून
  • C. C साइक्लोन दाना
  • D. D साइक्लोन रिग्वा

Correct: C

व्याख्या : Explanation-साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा और इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही साइक्लोन दाना का 6 राज्यों/UT में असर है, जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु-पुडुचेरी शामिल है।

Q7. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया(IFFI) कहां आयोजित किया जाएगा?

  • A. A दिल्ली
  • B. B गोवा
  • C. C मुंबई
  • D. D पुणे

Correct: B

व्याख्या : Explanation-इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया(IFFI) 2024 इस साल 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किए जाने की घोषणा की है।
कंट्री ऑफ फोकस’ सेगमेंट IFFI का की-फीचर है, जिसमें किसी देश की बेस्ट कंटेम्परी फिल्में दिखाई जाती हैं,और इस साल IFFI में क्रिटिक्स के जरिए सिलेक्ट की गई 7 ऑस्ट्रेलियाई फिल्मों को दिखाया जाएगा साथ ही इसमें ड्रामा, पावरफुल डॉक्यूमेंट्रीज, थ्रिलर और हल्की-फुल्की कॉमेडी जैसी विभिन्न शैलियों का मिश्रण होगा।

24-Oct-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)