HomeCurrent Affairs › 26-Oct-2024

26 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 26-Oct-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
26 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 26 October 2024, day current affairs 26 October 2024, gk and current affairs today 26 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 26 October 2024 in hindi, 26 October 2024 latest current affairs, today 26 October 2024 current affairs, 26 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 26 October 2024, current affairs hindi 26 October 2024 today, current affairs today 26 October 20

Current Affairs 26-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. यूरोपीय निवेश बैंक ने किस राज्य को उपनगरीय रेलवे के लिए 300 मिलियन यूरो का ऋण प्रदान करने की घोषणा की है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B कर्नाटक
  • C. C तमिलनाडु
  • D. D महाराष्ट्र

Correct: B

व्याख्या : Explanation- कर्नाटक में यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) ने बेंगलुरू में चार समर्पित रेल गलियारों को कवर करते हुए एक नया उपनगरीय रेलवे नेटवर्क बनाने के लिए 300 मिलियन यूरो लगभग 2731 करोड़ के ऋण की घोषणा की है।
करीब 14 मिलियन लोगों (2030 तक 20 मिलियन तक पहुँचने की उम्मीद) का घर, बेंगलुरु भारत का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। EIB ने पहले ही 23 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु मेट्रो R6 लाइन बनाने और लगभग 96 मेट्रो कारों का बेड़ा खरीदने के लिए 500 मिलियन यूरो के ऋण के साथ शहर के परिवहन क्षेत्र का समर्थन किया है। भारत में परिवहन के लिए EIB के समर्थन में आगरा, बेंगलुरु, भोपाल, कानपुर, लखनऊ और पुणे में मेट्रो निवेश का वित्तपोषण शामिल है।

Q2. किस स्पेस एजेंसी ने डीबीटी के साथ अंतरिक्ष स्टेशन में जैव प्रौद्योगिकी प्रयोग करने के लिए समझौता किया हैं?

  • A. A इसरो
  • B. B डीआरडीओ
  • C. C नासा
  • D. D जाक्सा

Correct: A

व्याख्या : Explanation-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने प्रयोगों को डिजाइन करने और संचालित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिन्हें बाद में भारत के प्रस्तावित स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन, आगामी भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) में एकीकृत किया जाएगा ।
बीएएस के 2028-2035 तक आकार लेने की उम्मीद है।
प्रस्तावित प्रयोगों में शामिल हैं कि भारहीनता अंतरिक्ष में रहने वालों की मांसपेशियों की हानि को कैसे प्रभावित कर सकती है, किस प्रकार का शैवाल पोषक तत्वों के रूप में या भोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त हो सकता है।

Q3. हाल ही में प्रणबज्योति नाथ किस राज्य के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B तमिल नाडु
  • C. C केरल
  • D. D उत्तराखंड

Correct: C

व्याख्या : Explanation-भारतीय चुनाव आयोग ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी प्रणबज्योति नाथ को केरल का नया मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को चुनाव विभाग के सीईओ और सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। श्री प्रणबज्योति नाथ वर्तमान में खेल और युवा मामलों के विभाग के सचिव हैं। केरल के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति नवंबर में वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनावों से पहले हुई है। वे इस पद पर संजय कौल का स्थान लेंगे।

Q4. हाल ही में कौन एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने हैं?

  • A. A अनीता राज
  • B. B रमेशबाबू प्रज्ञाननंद
  • C. C विश्वनाथ आनंद
  • D. D अर्जुन इरिगैसी

Correct: D

व्याख्या : Explanation-अर्जुन इरिगैसी एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने हैं जो यूरोपीय शतरंज क्लब कप में लाइव रेटिंग में 2800 रेटिंग क्लब में प्रवेश करके इतिहास रच दिया हैं,और शतरंज के इतिहास में दुनिया के केवल 16 खिलाड़ियों ने लाइव रेटिंग में माउंट 2800 को छुआ है।
मौजूदा समय में अर्जुन इरिगैसी के अलावा तीन खिलाड़ी हैं जिनकी लाइव रेटिंग 2800 से अधिक है।
1- खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (2831.0)
2-फैबियानो कारुआना (2805.2)
3-हिकारू नाकामुरा (2802.0)

Q5. मुख्य चुनाव आयुक्त ने किस देश के केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ इलेक्टोरल कोऑपरेशन पर MoU हस्ताक्षर किए हैं?

  • A. A कजाकिस्तान
  • B. B उज्बेकिस्तान
  • C. C किर्गिस्तान
  • D. D अफगानिस्तान

Correct: B

व्याख्या : Explanation-भारत निर्वाचन आयोग ने इलेक्टोरल कोऑपरेशन पर 25 अक्टूबर को उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
राजीव कुमार उज्बेकिस्तान के निर्वाचन निकाय के अध्यक्ष जैनिद्दीन निजामखोदजाएव के निमंत्रण पर ताशकंद पहुंचे हैं, और वे 15 मई, 2022 को देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने।

Q6. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

  • A. A असगर अली
  • B. B तैमूर खान
  • C. C मजहर आसिफ
  • D. D जाकिर हुसैन

Correct: C

व्याख्या : Explanation-जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का मजहर आसिफ को नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेज के प्रोफेसर थें,और इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
यह नियुक्ति जामिया मिलिया इस्लामिया अधिनियम, 1988 के तहत मिलने वाली शक्तियों के आधार पर की गई है।

Q7. किस राज्य में बनी 23 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं?

  • A. A हिमाचल प्रदेश
  • B. B आंध्र प्रदेश
  • C. C उत्तर प्रदेश
  • D. D मध्य प्रदेश

Correct: A

व्याख्या : Explanation-हिमाचल प्रदेश में बनी 23 दवाइयां केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के द्वारा सैंपल फेल कर दिए गए हैं।
सैंपल फेल दवाइयां हार्ट अटैक, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। CDSCO ने लैब में जांच के बाद अपनी रिपोर्ट साझा की है, और इसकी जांच में 49 में से 20 सैंपल फेल हो गए और ड्रग कंट्रोलर की जांच में 18 में से 3 सैंपल फेल हुए।

26-Oct-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)