HomeCurrent Affairs › 28-Oct-2024

28 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 28-Oct-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
28 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 28 October 2024, day current affairs 28 October 2024, gk and current affairs today 28 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 28 October 2024 in hindi, 28 October 2024 latest current affairs, today 28 October 2024 current affairs, 28 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 28 October 2024, current affairs hindi 28 October 2024 today, current affairs today 28 October 20

Current Affairs 28-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. शहरी परिवहन में जन भागीदारी के लिए बीएमटीसी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला?

  • A. A एलएमटीसी
  • B. B बीएमटीसी
  • C. C आरएमटीसी
  • D. D केएमटीसी

Correct: B

व्याख्या : Explanation-बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा ”परिवहन में सार्वजनिक भागीदारी के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड वाले शहर” श्रेणी के तहत ”शहरी परिवहन में उत्कृष्टता का पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार 27 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में महात्मा गांधी मंदिर कन्वेंशन सेंटर में प्रदान किया गया। बीएमटीसी के प्रबंध निदेशक रामचंद्रन आर. ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

Q2. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव ए.एम. सलीम 28 से 30 अक्टूबर तक किस देश की बैठक में भाग लेने गए हैं?

  • A. A चीन
  • B. B जापान
  • C. C अमेरिका
  • D. D इंडोनेशिया

Correct: A

व्याख्या : Explanation-सीपीआई के राज्य सचिव ए.एम. सलीम 28 से 30 अक्टूबर तक बीजिंग में क्यूबा के साथ होने वाली 10वीं एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय एकजुटता बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गए हैं।
श्री सलीम चीनी पीपुल्स एसोसिएशन फॉर फ्रेंडशिप विद फॉरेन कंट्रीज और क्यूबा इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेंडशिप विद द पीपल्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में पार्टी के प्रतिनिधि हैं।

Q3. केंद्र सरकार ने किस राज्य में 177 करोड़ रुपये के मुथलापोझी बंदरगाह विकास को हरी झंडी दी हैं?

  • A. A आंध्र प्रदेश
  • B. B तमिलनाडु
  • C. C केरल
  • D. D कर्नाटक

Correct: C

व्याख्या : Explanation-केंद्र ने केरल में कई मत्स्य पालन परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें मुथलापोझी मछली पकड़ने के बंदरगाह के लिए 177 करोड़ रुपये की विकास योजना भी शामिल है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही जलवायु अनुकूल तटीय मछुआरा गांव योजना के लिए राज्य के छह गांवों को चुना गया है।
मुथलापोझी मछली पकड़ने के बंदरगाह परियोजना को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत एक नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत लागू किया जाएगा। निधि का आवंटन 60:40 के अनुपात में किया जाएगा, जिसमें केंद्र ₹106.2 करोड़ और राज्य ₹70.8 करोड़ का निवेश करेगा।

Q4. किस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ’वन नेशन बिलियन सेलिब्रेशन’ नामक वार्षिक उत्सव शुरू किया है?

  • A. A राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • B. B इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • C. C डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • D. D मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Correct: D

व्याख्या : Explanation-मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ’वन नेशन बिलियन सेलिब्रेशन’ नामक वार्षिक उत्सव शुरू किया है, जिसका उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को प्रसन्न करना है। यह 10 जनवरी तक जारी रहेगा। हवाई अड्डे से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि समारोह में क्षेत्रीय त्योहार समारोह, विषयगत सजावट, यात्री जुड़ाव गतिविधियां और एक आकर्षक प्रतियोगिता शामिल होगी, जिसमें यात्री निश्चित उपहार जीत सकते हैं।

Q5. NTPC ने किसके साथ मिलकर लद्दाख में सस्टेनेबल एनर्जी के लिए सहयोग किया हैं?

  • A. A इंडियन आर्मी फोर्स
  • B. B इंडियन पुलिस फोर्स
  • C. C इंडियन एयर फोर्स
  • D. D इंडियन नेवी फोर्स

Correct: A

व्याख्या : Explanation-NTPC ने इंडियन आर्मी के साथ मिलकर लद्दाख के चुशुल में सोलर हाइड्रोजन-बेस्ड माइक्रोग्रिड स्थापित करने के लिए साझेदारी की है।
इस समझौते के तहत ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग करते हुए लद्दाख में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी और साथ ही नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी NTPC ने इस सोलर हाइड्रोजन-बेस्ड माइक्रोग्रिड सिस्टम को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट करने के लिए डिजाइन किया है।

Q6. भौतिकीविद और पद्मश्री से सम्मानित किस प्रोफेसर का हाल ही में निधन हुआ हैं?

  • A. A अंजुम खातून
  • B. B मीरा खन्ना
  • C. C रोहिणी एम. गोडबोले
  • D. D सुनीता देशपांडे

Correct: C

व्याख्या : Explanation-प्रोफेसर रोहिणी एम. गोडबोले प्रख्यात भौतिकीविद और पद्मश्री से सम्मानित का हाल ही में निधन हो गया है और वे 71 साल की थी।
रोहिणी एम. गोडबोले 1995 में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर सेंटर फोर हाई एनर्जी फिजिक्स से जुड़ीं और 1998 से वह वहां प्रोफेसेर थीं और 31 जुलाई, 2021 को रिटायर्ड होने के बाद वह मानद प्रोफेसर बन गयीं।
प्रोफेसर रोहिणी एम. गोडबोले को 2019 उन्हें विज्ञान में योगदान के लिए भारतीय सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया गया और 2021 में वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए फ्रांस सरकार ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय पदक ऑफ मेरिट, जिसे फ्रेंच में ऑर्ड्रे नेशनल डु मेरिटे कहते हैं, से सम्मानित किया।

Q7. महिला हॉकी टीम की किस पूर्व कप्तान ने संन्यास हाल ही में घोषणा की है?

  • A. A वंदना कटारिया
  • B. B रानी रामपाल
  • C. C माधुरी किंडो
  • D. D निक्की प्रधान

Correct: B

व्याख्या : Explanation-भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास घोषणा की है। रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम की पहले कप्तान थी।
रानी रामपाल का भारतीय हॉकी टीम में पहली बार 2009 में चयन हुआ था,और 1994 में जन्मी रानी रामपाल बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं और उनके पिता रामपाल तांगा चलाते थे। रानी रामपाल को भारत सरकार ने उन्हें 2020 में पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा।

28-Oct-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)