24 NOVEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 24-Nov-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 24-Nov-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. किस देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने अरेस्ट वारंट जारी किया है?
- A. A इजरायल
- B. B वियतनाम
- C. C जापान
- D. D उत्तर कोरिया
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में युद्ध अपराध का आरोप है और इस मामले में इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट और हमास के पूर्व कमांडर मोहम्मद दाइफ के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है।
Q2. कौन सा देश अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 104वां पूर्ण सदस्य बना हैं?
- A. A तंजानिया
- B. B आर्मेनिया
- C. C यूक्रेन
- D. D फिलिपींस
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-अर्मेनिया अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 104वां पूर्ण सदस्य बनने की घोषणा की हैं और यह गठबंधन सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।
ISA के 7वें में भारत को अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुना गया है और इस सत्र में 120 से अधिक देश और ग्लोबल पार्टनर्स शामिल हुए।
Q3. हाल ही में किस देश ने अडाणी के साथ बिजली-एयरपोर्ट डील रद्द की हैं?
- A. A श्रीलंका
- B. B अमेरिका
- C. C जापान
- D. D केन्या
Correct: D
व्याख्या :
Explanation- केन्या सरकार ने अडाणी ग्रुप के साथ किए सभी समझौते रद्द करने की घोषणा की हैं। इन समझौते में बिजली ट्रांसमिशन और एयरपोर्ट विस्तार जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल थे और दोनों डील 21,422 करोड़ रुपए की थीं।
Q4. किस राज्य में अप्रैल 2025 में खेलों इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स का आयोजन होगा?
- A. A उत्तर प्रदेश
- B. B मध्य प्रदेश
- C. C बिहार
- D. D झारखंड
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-बिहार में अप्रैल 2025 में खेलों इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स का आयोजन किया जाएगा। दोनों खेलों के बीच 10-15 दिनों का गैप भी होगा और यह आयोजन बिहार के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।
खेलो इंडिया गेम्स 2023 का आयोजन तमिलनाडु में इसी साल जनवरी में किया गया था और वहीं, पैरा गेम्स का आयोजन पिछले साल दिल्ली में किया गया था तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता है।
Q5. कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किस पूर्व दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा?
- A. A मिताली राज
- B. B झूलन गोस्वामी
- C. C अंजुम चोपड़ा
- D. D हरमनप्रीत कौर
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-पूर्व दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा और बंगाल क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की तथा CAB ने ब्लॉक B गैलरी का नाम बदलने का फैसला किया हैं।
बंगाल की क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने 2022 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लिया था और वह 204 वनडे मैच में 255 विकेट लेकर वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं।
Q6. किस देश के महावाणिज्यदूत ने कोचीन चैंबर का दौरा किया हैं?
- A. A अमेरिका
- B. B चीन
- C. C जापान
- D. D ऑस्ट्रेलिया
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-चेन्नई में ऑस्ट्रेलियाई महावाणिज्यदूत सिलाई जकी ने कोचीन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का दौरा किया और चैंबर के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।
ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक बड़ा कदम है। भारत को निर्यात किए जाने वाले 85% से अधिक ऑस्ट्रेलियाई सामान अब टैरिफ-मुक्त हैं और जनवरी 2026 तक यह बढ़कर 90% हो जाएगा।
Q7. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने किस बैंक के साथ बैंकिंग सेवाओं को बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A. A स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- B. B पंजाब नेशनल बैंक
- C. C बैंक ऑफ़ इंडिया
- D. D एक्सिस बैंक
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने रेलवे वेतन पैकेज (आरएसपी) के तहत रेलवे कर्मियों के लिए उन्नत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस सहयोग का उद्देश्य, एक सरल आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से मौजूदा एसबीआई वेतन खातों को आरएसपी में स्वचालित रूप से अपग्रेड करने सहित, अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करके कर्मचारी कल्याण में सुधार करना है।