30 NOVEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 30-Nov-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 30-Nov-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने किस रेसलर चार साल के लिए सस्पेंड किया है?
- A. A बबिता फोगाट
- B. B बजरंग पूनिया
- C. C विजेंद्र सिंह
- D. D मैरी कॉम
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने चार साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। पूनिया ने 10 मार्च, 2024 को राष्ट्रीय टीम के सिलेक्शन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए सैंपल देने से इनकार कर दिया था और जिसके तहत उन पर कार्रवाई हुई।
पूनिया ने इस सस्पेंशन के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद इसे 31 मई तक रद्द कर दिया गया था और जिसके बाद NADA ने 23 जून को पूनिया को नोटिस जारी किया था। पूनिया ने 11 जुलाई को इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी।
Q2. पैरा एथलीट रिनचेन यूडो ने विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत के लिए कौन सा मेडल जीता हैं?
- A. A गोल्ड मेडल
- B. B सिल्वर मेडल
- C. C ब्रॉन्ज मेडल
- D. D प्लैटिनम मेडल
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल इलाके में बोधखरबू नाम की जगह की रहने वाली पैरा एथलीट रिनचेन यूडो ने 28 नवंबर को पहले विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं। ताइक्वांडो पूमसे चैम्पियनशिप के लिए भारतीय पैरा ताइक्वांडो की 16 सदस्यीय टीम बहरीन में है और टीम के कोच मिथिलेश कैमरे हैं।
Q3. हाल ही में SAREX - 24 युद्धाभ्यास किस राज्य में शुरू हुआ है?
- A. A आंध्र प्रदेश
- B. B पश्चिम बंगाल
- C. C महाराष्ट्र
- D. D केरल
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-भारतीय तटरक्षक बल ने केरल में अपना दो दिवसीय राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास और वर्कशॉप (SAREX - 24) शुरू किया हैं। यह SAREX का 11वां संस्करण है, जो 28 नवंबर 2024 तक चलने वाले अभ्यास के दौरान जिसमे आपात स्थिति में समुद्र में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
Q4. भारतीय किस सेना ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की हैं?
- A. A जल सेना
- B. B वायु सेना
- C. C थल सेना
- D. D इनमें से कोई नहीं
Correct: A
व्याख्या :
Explanation- भारतीय जल सेना ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की हैं और यह टेस्टिंग न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात से की गई थी, जवकि अरिघात को 2017 में लॉन्च किया गया था और इसका अपग्रेड वर्जन जल्द ही कमीशन किया जाएगा।
अरिघात INS अरिहंत का अपग्रेडेड वर्जन है तथा इसे विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के शिप बिल्डिंग सेंटर में बनाया गया था। जवकि अरिहंत की तुलना में अरिघात 3500 किलोमीटर की रेंज वाली के-4 मिसाइलों से लैस होगी।
Q5. हाल ही में हेमंत सोरेन चौथी बार किस राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं?
- A. A असम
- B. B छत्तीसगढ़
- C. C झारखंड
- D. D मणिपुर
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लीडर हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बन गए हैं। हेमंत सोरेन 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में गवर्नर संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई। 15 नवंबर 2000 को झारखंड गठन के बाद सबसे पहले बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं और इनके बाद अर्जुन मुंडा 3 बार, शिबू सोरेन 3 बार, मधु कोड़ा 1 बार, रघुवर दास 1 बार, चंपाई सोरेन 1 बार और हेमंत सोरेन 3 बार सीएम रहे हैं।
Q6. केंद्र सरकर ने किस में दो पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं?
- A. A उत्तर प्रदेश
- B. B केरल
- C. C मध्य प्रदेश
- D. D आंध्र प्रदेश
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-केरल राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत दो पर्यटन परियोजनाओं को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। ₹59.71 करोड़ की कोल्लम जैव विविधता और मनोरंजन केंद्र परियोजना और ₹95.34 करोड़ की सरगालय ग्लोबल गेटवे टू मालाबार कल्चरल क्रूसिबल परियोजना केंद्र द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं हैं। इन परियोजनाओं को ₹155.05 करोड़ के आवंटन के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के विकास की पहल के तहत मंजूरी दी गई थी।
Q7. किस देश के वैज्ञानिकों ने 12 मिलियन वर्ष पुराने मगरमच्छ के जीवाश्म का पता लगाया हैं?
- A. A जापान
- B. B अमेरिका
- C. C ब्राज़ील
- D. D पेरू
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-पेरू के जीवाश्म विज्ञानियों ने पेरू के रेगिस्तान में खोजे गए एक युवा समुद्री मगरमच्छ के जीवाश्म का अनावरण किया, जो 10 से 12 मिलियन वर्ष पुराना है।
लगभग तीन मीटर (लगभग 10 फीट) लंबे घड़ियाल - या मछली खाने वाले - मगरमच्छ का जीवाश्म 2023 के अंत में पेरू के ओकुकाजे रेगिस्तान में, राजधानी लीमा से लगभग 350 किलोमीटर (190 मील) दक्षिण में, बिल्कुल सही हालत में खोजा गया था।