6 DECEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 06-Dec-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 06-Dec-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. किस राज्य ने एआई तकनीक के उपयोग के लिए गूगल के साथ समझौता किया हैं?
- A. A उत्तर प्रदेश
- B. B मध्य प्रदेश
- C. C आंध्र प्रदेश
- D. D केरल
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने उद्योगों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित सेवाओं पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने, एआई और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करके स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरणीय स्थिरता समाधान प्रदान करने में सहयोग बढ़ाने और राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कौशल कक्षाएं आयोजित करने के लिए 5 दिसंबर, 2024 (गुरुवार) को गूगल के साथ एक समझौता किया।
सचिव (रियल टाइम गवर्नेंस) एस. सुरेश कुमार और गूगल क्लाउड इंडिया के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह बेदी ने सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Q2. किस हवाई अड्डे के साथ यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी ने विमानन कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A. A मुंबई वाई अड्डा
- B. B हैदराबाद हवाई अड्डा
- C. C दिल्ली हवाई अड्डा
- D. D लखनऊ हवाई अड्डा
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने तेलंगाना के युवाओं में विमानन कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी (वाईआईएसयू) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य कार्यबल क्षमताओं को बढ़ाने और विमानन क्षेत्र की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रमाणन प्रदान करना है।
विमानन उद्योग को कुशल पेशेवरों के एक महत्वपूर्ण समूह की आवश्यकता है। यह साझेदारी हमारे युवाओं को इस क्षेत्र के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगी, प्रतिभा की कमी को पूरा करेगी और तेलंगाना के कार्यबल के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
Q3. किस स्पेस एजेंसी ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी59 रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया हैं?
- A. A इसरो
- B. B नासा
- C. C डीआरडीओ
- D. D जाक्सा
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी)-सी59 रॉकेट पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। वाहन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से ठीक 4.04 बजे एक शक्तिशाली गर्जना के साथ उड़ान भरी, जो भारत में कई रॉकेट लॉन्च का केंद्र है।
पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अंतरिक्ष यान को सही कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।
मिशन ने अपने प्रक्षेपण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है, जिससे ईएसए के उपग्रहों को सटीकता के साथ उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया जा सका है।
Q4. किस देश ने भारत के साथ सीमा समन्वय पर कार्य तंत्र की 32वीं बैठक आयोजित की हैं?
- A. A पाकिस्तान
- B. B बांग्लादेश
- C. C श्रीलंका
- D. D चीन
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-सीमा विवाद के समाधान पर भारत और चीन के बीच विशेष प्रतिनिधियों की बैठक की तैयारी के लिए, भारत और चीन ने गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 32वीं बैठक आयोजित की। पिछले दो टकराव बिंदुओं - देपसांग और डेमचोक में सैनिकों की वापसी के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हाल ही में आई मधुरता के बाद द्विपक्षीय बैठकों की श्रृंखला में यह नवीनतम बैठक है।
Q5. जेबीएम ग्रुप ने ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किस देश के केपेल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A. A नेपाल
- B. B चीन
- C. C सिंगापुर
- D. D अमेरिका
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-जेबीएम समूह ने वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन और सतत बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर स्थित केपेल लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में जेबीएम समूह के उपाध्यक्ष निशांत आर्य और केपेल के इंफ्रास्ट्रक्चर डिवीजन की सीईओ सिंडी लिम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
Q6. किस देश के राजा भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं?
- A. A भूटान
- B. B म्यांमार
- C. C नेपाल
- D. D वियतनाम
Correct: A
व्याख्या :
Explanation- भूटान के राजा (नरेश) जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 5 दिसंबर को दो देवासीय यात्रा पर भारत आए हैं, और उनके साथ रानी जेटसन पेमा वांगचुक और वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
देश में पहला लोकतांत्रिक चुनाव होने के बाद साल 2008 में भूटान एक लोकतंत्र बना हैं, और भूटान के राजा राष्ट्र के प्रमुख होते हैं।
Q7. किस देश की भारतवंशी कलाकार जसलीन को टर्नर पुरस्कार मिला है?
- A. A अमेरिका
- B. B फिनलैंड
- C. C स्कॉटलैंड
- D. D कनाडा
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-ब्रिटेन का प्रतिष्ठित टर्नर पुरस्कार इस बार ग्लासगो में जन्मी भारतवंशी कलाकार जसलीन कौर को मिला है। ब्रिटेन के एक समारोह में अपनी प्रदर्शनी ’ऑल्टर ऑल्टर’ के लिए उन्हें 26.84 लाख रुपए का पुरस्कार मिला हैं।
इस पुरस्कार का नाम चित्रकार जेएमडब्लू टर्नर (1775-1851) के नाम पर रखा गया है, और उसके बाद टर्नर पुरस्कार को 1984 में स्थापित किया गया था।
यह पुरस्कार हर साल किसी ब्रिटिश कलाकार को उसके काम के लिए दिया जाता है, तथा इस पुरस्कार के पहले के विजेताओं में ब्रिटिश भारतीय मूर्तिकार अनीश कपूर भी शामिल हैं।