HomeCurrent Affairs › 12-Jan-2025

12 JANUARY 2025 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 12-Jan-2025

· 7 MCQs

← All Current Affairs
12 January 2025 current affairs today, current affairs today gk 12 January 2025, day current affairs 12 January 2025, gk and current affairs today 12 January 2025, current affairs current affairs January month, ias current affairs 12 January 2025 in hindi, 12 January 2025 latest current affairs, today 12 January 2025 current affairs, 12 January 2025 current affairs for gk, current affairs gk today 12 January 2025, current affairs hindi 12 January 2025 today, current affairs today 12 January 20

Current Affairs 12-Jan-2025 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. हाल ही में किसने ’मिशन मौसम’ का उद्घाटन किया है?

  • A. A अमित शाह
  • B. B नरेंद्र मोदी
  • C. C निर्मला सीतारमण
  • D. D नितिन गडकरी

Correct: B

व्याख्या : Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी 2025 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर ’मिशन मौसम’ का उद्घाटन किया हैं।
मिशन मौसम का उद्देश्य है अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और प्रणाली विकसित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर एक सिक्का भी जारी किया और साथ ही IMD विजन-2047 डॉक्युमेंट भी जारी किया हैं, जिसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की प्लानिंग का ब्लू प्रिंट है।

Q2. भारत सरकार ने हाल ही में किस बोर्ड को लांच किया है?

  • A. A नेशनल हल्दी बोर्ड
  • B. B नेशनल प्याज बोर्ड
  • C. C नेशनल लहसुन बोर्ड
  • D. D नेशनल शिमला बोर्ड

Correct: A

व्याख्या : Explanation-भारत सरकार ने देश में हल्दी के नए उत्पादों के विकास और रिसर्च के लिए 14 जनवरी 2025 को नेशनल हल्दी बोर्ड लॉन्च किया है। नेशनल हल्दी बोर्ड का अध्यक्ष पल्ले गंगा रेड्डी को घोषित किया गया है और बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है। वैश्विक हल्दी व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है और यह बोर्ड हल्दी की खेती से जुड़े किसानों के कल्याण और अच्छी वैराएटी के साथ-साथ निर्यात पर फोकस्ड होगा।

Q3. भारतीय सेना में किस मिसाइल को शामिल किया जाएगा?

  • A. A पृथ्वी मिसाइल
  • B. B अग्नि मिसाइल
  • C. C नाग मिसाइल
  • D. D इंद्र मिसाइल

Correct: C

व्याख्या : Explanation-भारत ने 14 जनवरी को अपनी थर्ड जनरेशन की स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया है, जिसे भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा। यह नाग मिसाइल ‘फायर-एंड-फॉरगेट’ तकनीक पर आधारित है, जिसे दागने के बाद दोबारा निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं होती। इस मिसाइल को DRDO ने 300 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया है और इसका पहला सफल परीक्षण 1990 में किया गया था।

Q4. किस देश के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम पांच दिन की यात्रा पर भारत आए हैं?

  • A. A इंडोनेशिया
  • B. B जापान
  • C. C श्रीलंका
  • D. D सिंगापुर

Correct: D

व्याख्या : Explanation-सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम 14 जनवरी 2025 को पांच दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर आये है। सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में यह थर्मन शनमुगरत्नम की पहली भारत यात्रा हैं और इस यात्रा के दौरान एनर्जी, इंडस्ट्रियल पार्क और स्किल डेवलपमेंट जैसे नॉन ट्रेडिशनल सेक्टर्स पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सितंबर 2024 में सिंगापुर की यात्रा की थी और इस दौरान सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की थी।

Q5. हाल ही में कौन सा राज्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल हुआ हैं?

  • A. A ओडिशा
  • B. B उत्तर प्रदेश
  • C. C उत्तराखंड
  • D. D आंध्र प्रदेश

Correct: A

व्याख्या : Explanation-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू करने वाला नवीनतम राज्य बन गया। हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की। इस योजना को ओडिशा में मौजूदा गोपबंधु जन आरोग्य योजना (GJAY) के साथ मिलकर लागू किया जाएगा। यह प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख का कवर प्रदान करेगा, साथ ही महिला सदस्यों के लिए अतिरिक्त ₹5 लाख का कवर भी दिया जाएगा। लगभग 1.03 करोड़ परिवार इस एकीकृत योजना के अंतर्गत आएंगे,

Q6. हाल ही में ज़ोरान मिलनोविच किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?

  • A. A सर्बिया
  • B. B क्रोएशिया
  • C. C स्पेन
  • D. D जर्मनी

Correct: B

व्याख्या : Explanation-क्रोएशिया के विपक्ष समर्थित राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच, जो यूरोपीय संघ और नाटो के आलोचक ने सत्तारूढ़ रूढ़िवादी पार्टी के एक उम्मीदवार को हराकर पांच साल के कार्यकाल के लिए पुनः चुनाव जीता हैं। 99% से अधिक मतों की गणना के बाद क्रोएशिया के राज्य चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, श्री मिलनोविच को 74% से अधिक मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ड्रैगन प्रिमोरैक को लगभग 26% मत प्राप्त हुए।

Q7. राष्ट्रपति मुर्मू ने किस राज्य की प्रमुख डेयरी और पशुधन पहल का उद्घाटन किया हैं?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B मध्य प्रदेश
  • C. C ओडिशा
  • D. D आंध्र प्रदेश

Correct: C

व्याख्या : Explanation-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्चुअली ओडिशा में प्रमुख डेयरी और पशुधन पहल का उद्घाटन किया हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना, पशुधन उत्पादकता में सुधार करना और क्षेत्र में पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है।
इन कार्यक्रमों को ’मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय’ के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग के नेतृत्व में शुरू किया गया और इससे ओडिशा दूध खरीद क्षमता को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख लीटर प्रतिदिन करेगा।

12-Jan-2025 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)