HomeCurrent Affairs › 07-Mar-2025

7 MARCH 2025 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 07-Mar-2025

· 7 MCQs

← All Current Affairs
7 March 2025 current affairs today, current affairs today gk 7 March 2025, day current affairs 7 March 2025, gk and current affairs today 7 March 2025, current affairs current affairs March month, ias current affairs 7 March 2025 in hindi, 7 March 2025 latest current affairs, today 7 March 2025 current affairs, 7 March 2025 current affairs for gk, current affairs gk today 7 March 2025, current affairs hindi 7 March 2025 today, current affairs today 7 March 2025 hindi

Current Affairs 07-Mar-2025 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

  • A. A ऑस्ट्रेलिया
  • B. B इंग्लैंड
  • C. C दक्षिण अफ्रीका
  • D. D न्यूजीलैंड

Correct: A

व्याख्या : Explanation- ऑस्ट्रेलिया के दो बार के एकदिवसीय विश्व कप विजेता और आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से बाहर करने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की हैं। स्मिथ ने अपना एकदिवसीय करियर 170 मैचों के साथ समाप्त किया, जिससे वह 50 ओवर के प्रारूप में देश के 16वें सबसे अधिक मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए और प्रारूप में 5800 रन और 86.96 के स्ट्राइक रेट के साथ 12वें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Q2. सरकार ने मिश्र धातु पर आयात प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?

  • A. A सोना
  • B. B चांदी
  • C. C प्लैटिनम
  • D. D पीतल

Correct: C

व्याख्या : Explanation-सरकार ने 99 प्रतिशत से कम शुद्धता वाले प्लैटिनम मिश्र धातु पर आयात प्रतिबंध लगा दिया, ताकि भारी मात्रा में सोने के साथ मिश्रित इस बहुमूल्य धातु के अवैध आयात पर अंकुश लगाया जा सके। ऐसे प्लैटिनम मिश्रधातुओं के आयातकों को अब इनबाउंड शिपमेंट के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) से आयात प्राधिकरण प्राप्त करना आवश्यक है। यह निर्णय ऐसे मामलों के बाद लिया गया है, जहां सोने और प्लैटिनम के बीच टैरिफ अंतर का फायदा उठाने के लिए इस मिश्र धातु को काफी मात्रा में सोने के साथ मिश्रित करके आयात किया गया था।

Q3. केंद्र ने किस राज्य को 7,000 करोड़ रुपये की लागत वाली रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B उत्तराखंड
  • C. C हिमाचल प्रदेश
  • D. D अरुणाचल प्रदेश

Correct: B

व्याख्या : Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (5 मार्च, 2025) को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें से एक सोनप्रयाग और केदारनाथ को जोड़ेगी और दूसरी गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा को जोड़ेगी। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम, पर्वतमाला परियोजना के तहत 7,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन रोपवे से समुद्र तल से 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित तीर्थ स्थलों तक यात्रा का समय कम हो जाएगा। 12.4 किलोमीटर लंबे गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे का निर्माण 2,730.13 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि सोनप्रयाग-केदारनाथ परियोजना पर 4,081.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Q4. गुजरात में भारत और किस देश के मध्य है खेल उत्कृष्टता मंच का उद्घाटन किया गया है?

  • A. A जापान
  • B. B श्रीलंका
  • C. C दक्षिण अफ्रीका
  • D. D ऑस्ट्रेलिया

Correct: D

व्याख्या : Explanation-गुजरात के गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का उद्घाटन किया हैं। इस फोरम का उद्देश्य ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के आयोजन पर ज्ञान साझा करना, खेल-संबंधी उद्योगों में कॉर्पोरेट निवेश और व्यापार को प्रोत्साहित करना, उन्नत खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से एथलीटों के प्रदर्शन को बढ़ाना और भविष्य के लिए रोड मैप तैयार करना शामिल है।

Q5. किस काष्ठकला के प्रमुख शिल्पकार और पद्म श्री से सम्मानित का हाल ही में निधन हुआ है?

  • A. A एम एफ हूसेन
  • B. B गोदावरी सिंह
  • C. C श्री गंगा प्रसाद
  • D. D आनंद कुमार देसाई

Correct: B

व्याख्या : Explanation-काष्ठकला के प्रमुख शिल्पकार और पद्म श्री से सम्मानित गोदावरी सिंह का वाराणसी में निधन हो गया है। गोदावरी सिंह ने लकड़ी के खिलौने बनाने की कला को बनारस की गलियों से देश-दुनिया तक फैलाया था,जिस कारण काष्ठकला की अद्भुत कलाकारी के लिए इन्हें साल 2024 में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Q6. हाल ही में सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025’ कहां शुरू हुआ है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B मध्य प्रदेश
  • C. C नई दिल्ली
  • D. D गुजरात

Correct: C

व्याख्या : Explanation-नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थानों की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए हाल ही में ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान 2025’ का शुभारंभ हुआ हैं। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया और साथ ही इस सम्मेलन में देश भर से 1,200 से अधिक महिला पंचायत नेताओं को एक मंच पर लाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं, पूरे देश में पंचायती राज संस्थानों की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है।

Q7. हाल ही में अरब लीग शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया गया है?

  • A. A मिश्र
  • B. B इंडोनेशिया
  • C. C सऊदी अरब
  • D. D चीन

Correct: A

व्याख्या : Explanation-मिस्र की राजधानी काहिरा में हाल ही में एक आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य अरब लीग के नेताओं ने यह कदम गाजा पर कब्जा करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के जवाब में उठाया है। अरब लीग की स्थापना 22 मार्च, 1945 को काहिरा, मिस्र में की गई थी, और अरब लीग में वर्तमान में 22 देश हैं।

07-Mar-2025 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)