HomeCurrent Affairs › 29-Mar-2025

29 MARCH 2025 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 29-Mar-2025

· 7 MCQs

← All Current Affairs
29 March 2025 current affairs today, current affairs today gk 29 March 2025, day current affairs 29 March 2025, gk and current affairs today 29 March 2025, current affairs current affairs March month, ias current affairs 29 March 2025 in hindi, 29 March 2025 latest current affairs, today 29 March 2025 current affairs, 29 March 2025 current affairs for gk, current affairs gk today 29 March 2025, current affairs hindi 29 March 2025 today, current affairs today 29 March 2025 hindi

Current Affairs 29-Mar-2025 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. रक्षा मंत्रालय ने 307 स्वदेशी तोपों के लिए किस के साथ ₹6,900 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?

  • A. A टाटा ग्रुप
  • B. B अडानी ग्रुप
  • C. C अंबानी ग्रुप
  • D. D महिंद्रा ग्रुप

Correct: A

व्याख्या : Explanation-रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज लिमिटेड और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के साथ 155 मिमी, 52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम्स (ATAGS) और हाई-मोबिलिटी 6×6 गन टोइंग व्हीकल्स की खरीद के लिए लगभग ₹ 6,900 करोड़ की कुल लागत पर अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 307 तोपों का अनुबंध भारत फोर्ज (जिसे सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया) और टीएएसएल (क्रमशः 184 और 123 तोपें) के बीच 60:40 के अनुपात में विभाजित किया गया। सचिवालय भवन के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए है।

Q2. हाल ही में किस सेना के लिए वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज एसएएम का परीक्षण किया गया हैं?

  • A. A थलसेना
  • B. B नौसेना
  • C. C वायुसेना
  • D. D इनमें से कोई नहीं

Correct: B

व्याख्या : Explanation-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने घोषणा की कि नौसेना के लिए विकसित की जा रही वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएलएसआरएसएएम) ने परीक्षण के दौरान अपनी निकट-सीमा, कम-ऊंचाई क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। ओडिशा के तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में भारतीय नौसेना के साथ मिलकर किया गया यह परीक्षण दोपहर करीब 12 बजे भूमि-आधारित वर्टिकल लॉन्चर से किया गया।

Q3. नियामक अनुपालन में कमियों के लिए किस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने जुर्माना लगाया है?

  • A. A एचडीएफसी बैंक
  • B. B पंजाब नेशनल बैंक
  • C. C सिंध बैंक
  • D. D उपर्युक्त सभी

Correct: D

व्याख्या : Explanation- भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामक अनुपालन में कमियों के लिए एचडीएफसी बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक पर जुर्माना लगाया है। ’अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) पर आरबीआई द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर एचडीएफसी बैंक पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब एंड सिंध बैंक पर ’सभी बैंकों में बड़े साझा जोखिमों के लिए एक केंद्रीय भंडार का निर्माण’ और ’वित्तीय समावेशन - बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच - बुनियादी बचत बैंक जमा खाता (बीएसबीडीए)’ पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 68.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Q4. हाल ही में किस राज्य ने केंद्रीय कानून के अनुरूप अंग प्रत्यारोपण विधेयक 2025 पारित किया हैं?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B मध्य प्रदेश
  • C. C तेलंगाना
  • D. D आंध्र प्रदेश

Correct: C

व्याख्या : Explanation-तेलंगाना मानव अंग प्रत्यारोपण विधेयक, 2025 को विधानसभा में द्विदलीय समर्थन से पारित किया गया, ताकि राज्य के अंग प्रत्यारोपण नियमों को केंद्रीय अधिनियम के अनुरूप बनाया जा सके और अवैध अंग व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजा नरसिम्हा ने गुरुवार (27 मार्च, 2025) को विधेयक पेश किया, जिसमें मौजूदा तेलंगाना मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1995 को बदलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिसे मूल रूप से अविभाजित आंध्र प्रदेश में अधिनियमित किया गया था। 1995 का अधिनियम, जो तेलंगाना के गठन के बाद से ही वहां लागू है, मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 पर आधारित था, जो अंग दान को विनियमित करने और मानव अंगों में

Q5. किस राज्य सरकार ने गेट्स फाउंडेशन के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को कार्यान्वित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया हैं?

  • A. A आंध्र प्रदेश
  • B. B मध्य प्रदेश
  • C. C उत्तर प्रदेश
  • D. D राजस्थान

Correct: A

व्याख्या : Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने जनता के लाभ के लिए तकनीकी समाधान निकालने हेतु राज्य सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन के लिए ’आंध्र प्रदेश-गेट्स फाउंडेशन टास्क फोर्स’ का गठन किया है। टास्क फोर्स के सदस्यों में विशेष मुख्य सचिव (कृषि एवं सहकारिता), आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, उच्च शिक्षा और सामान्य प्रशासन विभागों के सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त, रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी के सीईओ तथा ग्राम सचिवालयम और वार्ड सचिवालयम के निदेशक शामिल हैं।

Q6. UNICEF-YuWaah और किस मंत्रालय के बीच हाल ही में समझौता हुआ है?

  • A. A रक्षा मंत्रालय
  • B. B वित्त मंत्रालय
  • C. C ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • D. D शिक्षा मंत्रालय

Correct: C

व्याख्या : Explanation-ग्रामीण विकास मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के युवा (YuWaah) पहल ने भारत में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य 3 साल की साझेदारी आजीविका के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है, और साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नौकरियों, सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप और स्किल डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स से जोड़ा जाएगा। इस समझौते के अंतर्गत 5 राज्यों आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान के 5 ब्लॉकों में ‘कंप्यूटर दीदी केंद्रों’ और ‘दीदी की दुकान’ की स्थापना के जरिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जाना है।

Q7. हाल ही में किस देश में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव आयोजित हुआ हैं?

  • A. A इंडोनेशिया
  • B. B श्रीलंका
  • C. C नेपाल
  • D. D भूटान

Correct: B

व्याख्या : Explanation- हाल ही में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया हैं। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान तथा कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के सहयोग से किया गया हैं।

29-Mar-2025 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)