DAILY CURRENT AFFAIRS 12 MAY 2024 IN HINDI NATIONAL AND INTERNATIONAL 12-May-2024
· 8 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 12-May-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. हाल ही में किसे वेनिस फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है?
- A. A अमिताभ बच्चन
- B. B पीटर वियर
- C. C राहत फतेह अली खान
- D. D विन डीजल
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-डेड पोएट्स सोसाइटी , द ट्रूमैन शो और मास्टर एंड कमांडर जैसे सिनेमाई रत्नों में अपने निर्देशन कौशल के लिए प्रशंसित ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता पीटर वियर को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के आगामी 81वें संस्करण में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन लायन से सम्मानित किया जाएगा ।
Q2. किस देश ने संसद को हाल ही में भंग कर किया है?
- A. A ईरान
- B. B सऊदी अरब
- C. C कुवैत
- D. D अमेरिका
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-कुवैत के नए अमीर शेख मिशाल अल- अहमद-अल- सबा ने देश की संसद को भंग कर दिया है। अप्रैल में नई संसद की नियुक्ति के बाद 13 मई को पहली बार संसद की बैठक होनी थी, लेकिन कई राजनेताओं ने सरकार में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। अमीर ने कहा कि सरकार बनाने में विफलता कुछ नेताओं के आदेशों और शर्तों नहीं मानने का परिणाम था। कुवैत की राजधानी - कुवैत सिटी मुद्रा - कुवैती दिनार
Q3. संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की असेंबली में किस देश को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया गया हैं?
- A. A रूस
- B. B यूक्रेन
- C. C इजरायल
- D. D फिलिस्तीन
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-असेंबली में फिलिस्तीन को UN का परमानेंट सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे भारत समेत 143 देशों का समर्थन मिला। वहीं अमेरिका, इजराइल समेत 9 देशों ने ही प्रस्ताव का विरोध किया। इस प्रस्ताव के पास होने से फिलिस्तीन ने UN का सदस्य बनने के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास राजधानी - यरूशलम
Q4. हाल ही में कौन सा तूफान 20 साल बाद पृथ्वी से टकराया है?
- A. A हैलोवीन तूफान
- B. B सौर तूफान
- C. C टॉरनेडो
- D. D टाईफून
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-एक शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया। बीते दो दशकों में ये धरती से टकराने वाला सबसे ताकतवर सौर तूफान था, इसके चलते तस्मानिया से लेकर ब्रिटेन तक आसमान में तेज बिजली कड़की। इस सौर तूफान का असर सप्ताहांत तक रहेगा। कई कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के चलते धरती पर यह तूफान आया है। उल्लेखनीय है कि सूर्य की सतह से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के निकलने को कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले अक्तूबर 2003 में सौर तूफान धरती से टकराया था। उस सौर तूफान को हैलोवीन तूफान नाम दिया गया था।
Q5. हाल ही में चीन की मदद से किस देश के उपग्रह आईक्यूब-कमर को सफलता मिली है?
- A. A पाकिस्तान
- B. B अफगानिस्तान
- C. C ईरान
- D. D इराक
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-चीन के हेनान प्रांत से चांग’ई-6 चंद्रमा मिशन के साथ पाकिस्तान के छोटे उपग्रह आईक्यूब-कमर को भी प्रक्षेपित किया गया था। चीन के चंद्रमा मिशन के हिस्से के रूप में प्रक्षेपित किए जाने के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान के उपग्रह ने सूरज और चांद की तस्वीरें भेजी हैं।
Q6. नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
- A. A प्रथम
- B. B तीसरा
- C. C दूसरा
- D. D चौथा
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-नीरज ने दोहा डायमंड लीग में अपने अंतिम प्रयास में 88.36 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया था। वह इस चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैकब वाडलेज्च से केवल 2 सेंटीमीटर पीछे रह गए थे। इस सीजन की अपनी पहली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
Q7. कनाडा के प्रतिष्ठित मैकगिल विश्वविद्यालय द्वारा किस मानद उपाधि से सौम्या स्वामीनाथन को सम्मानित किया जाएगा ?
- A. A कनाडा में द डचेस ऑफ एडिनबर्ग
- B. B ड्यूक एंड डचेस ऑफ़ यॉर्क अवार्ड
- C. C डॉक्टरेट अवार्ड
- D. D द ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग अवार्ड
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन को कनाडा के प्रतिष्ठित मैकगिल विश्वविद्यालय में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। स्वामीनाथन समेत दस विशिष्ट हस्तियों को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। बता दें वर्ष 2017 में भारतवंशी सौम्या स्वामीनाथन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के उप महानिदेशक (कार्यक्रम) का पदभार संभाला था। इसके बाद 2019 में उन्हें डब्ल्यूएचओ का पहला मुख्य वैज्ञानिक चुना गया। यह भूमिका उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान 2022 के अंत तक निभाई।
Q8. हाल ही में किस देश के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट की घोषणा की है
- A. A इंग्लेंड
- B. B न्यूज़ीलैंड
- C. C ऑस्ट्रिलिया
- D. D श्रीलंका
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 41 साल के एंडरसन ने साल 2003 में लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्य किया था. वह 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट ले चुके हैं एंडरसन ने इस साल भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आउट करके 700 विकेट पूरे किए थे.