HomeCurrent Affairs › 15-May-2024

CURRENT AFFAIRS 15 MAY 2024 DATE WISE MCQ WITH ANSWERS 15-May-2024

· 8 MCQs

← All Current Affairs
current affairs in hindi, current affairs of india, current affairs pdf, today current affairs in hindi, today current affairs pdf, 10 current affairs, current affairs quiz, current affairs 2024

Current Affairs 15-May-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने 2024 के अनुसार प्रथम स्थान किस यूनिवर्सिटी ने प्राप्त किया है

  • A. A ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • B. B हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • C. C कोलंबिया यूनिवर्सिटी
  • D. D MIT यूनिवर्सिटी

Correct: B

व्याख्या : Explanation-सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने 2024 की दुनिया की 2000 बेस्ट शिक्षण संस्थानों की लिस्ट जारी की। इसमें हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी को दुनिया का सबसे बेहतरीन संस्थान माना गया है, जबकि IIM अहमदाबाद ने देश में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा हासिल किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IIS) 7 पायदान गिरकर 501वें स्थान पर पहुंच गया। IIT बॉम्बे (568), IIT मद्रास (582), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (606) पर हैं। इस लिस्ट में भारत के 64 संस्थान शामिल रहे हैं। 32 भारतीय संस्थानों की रैंकिंग सुधरी, जबकि 33 की पिछले साल के मुकाबले और गिरी है। इस रैंकिंग लिस्ट में रिसर्च को सबसे ज्यादा अंक दिए गए।

Q2. हाल ही में 30 साल बाद भारत को पाम डी’ओर कैटेगरी में कौन सी फिल्म नॉमिनेट हुई है?

  • A. A एनिमल
  • B. B ऑल वी इमैजिन एज लाइट
  • C. C लापता लेडीज
  • D. D श्याम बहादुर

Correct: B

व्याख्या : Explanation-14 मई से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन शुरू हुआ। इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित Palme d’Or (पाम डी’ओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी। इस कैटेगरी में इंडिया से 30 साल बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। कैटेगरी को गोल्डन पाम नाम से भी जाना जाता है। यह इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट प्रेस्टीजियस अवॉर्ड्स में से एक है। इस साल कांस में पहली बार 9 भारतीय फिल्में ऑफिशियली सिलेक्ट हुई हैं। इंडिया कांस में ’भारत पर्व’ नाम से एक पवेलियन भी होस्ट करेगा। इस पवेलियन में गोवा, महाराष्ट्र

Q3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)ने पहले ह्यूमन-सेंट्रिक एआई सेंटर की स्थापना कहाँ की हैं?

  • A. A फ्रांस
  • B. B पुर्तगाल
  • C. C ब्रिटेन
  • D. D इंग्लैंड

Correct: A

व्याख्या : Explanation-फ्रांस के पेरिस में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सेंटर ऑफ एक्सलेंस में ह्यूमन-सेंट्रिक एआई सेंटर स्थापित किया। यह फ्रांसीसी कंपनियों को स्टार्टअप्स के ग्लोबल इकोसिस्टम, एजुकेशन से जुड़ी टेक्नोलॉजी और रिसर्च से संबंधित बेस्ट सर्विसेज मुहैय्या कराएगा। ह्यूमन-सेंट्रिक एआई ब्रेन-कम्प्यूटर इंटरफेस, मशीनों में सिम्पैथी जैसी खूबियां पैदा करेगा। इससे आर्ट्स एंड कल्चर में एआई के इस्तेमाल पर फोकस रहेगा। ये ह्यूमन-सेंट्रिक एआई के क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी डेवलप करने के लिए डिजाइन और इंजीनियरिंग में अपने अनुभव का इस्तेमाल करेगा। TCS टाटा ग्रुप की सॉफ्टवेयर सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी है। TCS की स्थापना 1 अप्रैल 1968 को हुई थी, जि

Q4. हाल ही में एमपी हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष कौन बने हैं?

  • A. A अरविंद शर्मा
  • B. B डीके मिश्रा
  • C. C डी के जैन
  • D. D जगदीश सिंह खेर

Correct: C

व्याख्या : Explanation-जबलपुर के हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान हुआ। इसमें धन्य कुमार जैन ने सर्वाधिक 772 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने नजदीकी कैंडिडेट संजय वर्मा को 353 वोटों से हराया। इस मतदान में 72.4% अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया। मतदाता सूची में शामिल कुल 2682 में से 1944 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। धन्य और संजय के बाद तीसरे नंबर पर सुनील चौबे रहे, जिन्हें 336 वोट मिले। रमन पटेल (120), प्रवीण वर्मा (107), केके पांडे (78) और आनंद चावला को 71 वोट मिले।

Q5. किस पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद का हाल ही में निधन हुआ है?

  • A. A नीरव कुमार मोदी
  • B. B सुषमा स्वराज
  • C. C अमित जैन
  • D. D सुशील कुमार मोदी

Correct: D

व्याख्या : Explanation-बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। सुशील बिहार में 70 के दशक के जेपी आंदोलन से राजनीति में आए थे। इसके बाद राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे। उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में हुई थी। 1990 में सुशील ने पटना केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे। 2004 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। 2005 में उन्होंने संसद सदस्यता से इस्तीफा दिया और विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर उपमुख्यमंत्री बने। सुशील मोदी 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के वित्त मंत्री रह च

Q6. हाल ही में किसने शॉटपुट में नेशनल रिकॉर्ड बनाया हैं?

  • A. A सृष्टि विज
  • B. B मनप्रीत कौर
  • C. C आभा खटुआ
  • D. D किरण बलियान

Correct: D

व्याख्या : Explanation-भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स के दौरान आभा खटुआ ने 18.41 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले मनप्रीत कौर के साथ 18.06 मीटर के साथ उनके नाम यह रिकॉर्ड था। उत्तर प्रदेश की किरण बलियान 16.54 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दिल्ली की सृष्टि विज 15.86 मीटर के साथ तीसरी पोजिशन पर रहीं। मेंस के 200 मीटर फाइनल में ओडिशा के अनिमेश कुजूर ने 20.62 सेकेंड की दौड़ लगाई। आंध्रप्रदेश के संगुमा 20.97 के साथ दूसरे और महाराष्ट्र के जय शाह 21.31 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में हिमाचल प्रदेश के अनिकेश चौधरी 1.50.16 के साथ टॉप पोजिशन पर रहे।

Q7. एनटीपीसी सिम्हाद्री ने पर्यावरण उत्कृष्टता के लिए हाल ही में कौन सा पुरस्कार जीता है?

  • A. A स्वच्छ पर्यावरण 2023
  • B. B ग्रीन-लीफ प्लेटिनम 2023
  • C. C स्वच्छ भारत 2023
  • D. D स्वच्छ प्लेटटिनम 2023

Correct: B

व्याख्या : Explanation-एनटीपीसी सिम्हाद्री को एपेक्स इंडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा पर्यावरण उत्कृष्टता के लिए ग्रीन-लीफ प्लेटिनम पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। यह तीसरी बार है जब एनटीपीसी सिम्हाद्रि को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पुरस्कार का उद्देश्य सक्रिय भागीदारी और कार्यों को बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह की सराहना करना है, जिसने स्वच्छ और हरित उत्पादन के लिए पर्यावरणीय क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Q8. न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय ने किसे डॉक्टरेट की मानद उपाधि हाल ही में प्रदान की गयी हैं?

  • A. A सुरेश अग्रवाल
  • B. B अजय त्यागी
  • C. C गोविंदसामी विश्वनाथन
  • D. D अरविंद पोखरिया

Correct: C

व्याख्या : Explanation-वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के संस्थापक और चांसलर, जी. विश्वनाथन ने अमेरिका में बिंघमटन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा में उनके योगदान के सम्मान में, बिंघमटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हार्वे स्टेंगर द्वारा श्री विश्वनाथन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। श्री स्टेंगर ने कहा, “चांसलर श्री विश्वनाथन भारत में उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और दुनिया भर के संस्थानों के साथ साझेदारी करने में अग्रणी रहे हैं।

15-May-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

notable events that have occurred on this date across different years and regions. Here are a few examples:

  1. Nakba Day: May 15th is commemorated as Nakba Day by Palestinians. It marks the day after the Israeli

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)