CURRENT AFFAIRS 26 MAY 2024 MCQ WITH ANSWERS IN HINDI WITH ANSWERS 26-May-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 26-May-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन बने हैं?
- A. A सुशील कुमार
- B. B विनय अग्रवाल
- C. C बेदब्रत भराली
- D. D शिवम दुबे
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-बेदब्रत भराली ने पेरू के लीमा में विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष भारोत्तोलक बन गए है। 17 वर्षीय भाराली जिन्होंने मार्च 2023 में अल्बानिया के डुरेस में विश्व युवा चैंपियनशिप में 67 किग्रा में 267 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उसी साल अगस्त में नोएडा में 273 किग्रा उठाकर एशियाई युवा खिताब जीता था। स्नैच में 136 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा उठाकर कुल 296 किग्रा वजन उठाया और पुरुषों का 73 किग्रा खिताब जीता था। असम के इस युवा ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में दो सहित तीन स्वर्ण पदक जीते है।
Q2. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किस भारतीय ने हाल ही में स्वर्ण पदक जीता है?
- A. A साक्षी मलिक
- B. B सिमरन शर्मा
- C. C रजत शर्मा
- D. D गीता फोगाट
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-24 मई को कोबे में दिल्ली की धाविका सिमरन शर्मा ने देश के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता। सिमरन ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में 24.95 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने स्वर्ण जीतने के लिए अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 25.16 सेकंड से लगभग एक-पांचवां सेकंड कम किया।भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने अभियान का समापन अभूतपूर्व सफलता के साथ किया। जिसमें उसने छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते और तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया है।
Q3. कान्स 2024 में अन सर्टेन रेगार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हाल ही में किसने जीता है?
- A. A अनसूया सेनगुप्ता
- B. B सोनम कपूर
- C. C आलिया भट्ट
- D. D दीपिका पादुकोण
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-बल्गेरियाई निर्देशक कोंस्टेंटिन बोजानोव की हिंदी भाषा की फिल्म द शेमलेस की प्रमुख सितारों में से एक अनसूया सेनगुप्ता ने 2024 के कान फिल्म महोत्सव में अन सर्टेन रिगार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। कोलकाता से ताल्लुक रखने वाली सेनगुप्ता इस श्रेणी में शीर्ष अभिनय सम्मान जीतने वाली पहले भारतीय कलाकार हैं।
Q4. ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की भारतीय तिकड़ी ने हाल ही में कौन सा पदक जीता है?
- A. A प्लैटिनम
- B. B काश्य
- C. C रजत
- D. D स्वर्ण
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की भारतीय तिकड़ी ने शनिवार 25 मई 2024 को यहां तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। विश्व की नंबर एक भारतीय कम्पाउंड महिला टीम ने पहले दौर से ही तुर्की की हेजल बुरुन, आयसे बेरा सुजेर और बेगम युवा पर दबदबा बनाया और एकतरफा फाइनल में छह अंकों के मजबूत अंतर (232-226) को बनाए रखते हुए एक भी सेट गंवाए बिना स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।
Q5. हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया गया है?
- A. A जस्टिस शील नागू
- B. B जस्टिस रंजन कुमार
- C. C जस्टिस प्रमोद कुमार शाहू
- D. D जस्टिस नर सिंह राव
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-जस्टिस शील नागू ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप नियुक्त किया गया है। चीफ जस्टिस रवि विजयकुमार मलिमठ के स्थान पर नियुक्त हुए हैं। शील नागू 1987 मेमें वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया। 23 मई 2013 को शील नागू स्थाई रूप से जज नियुक्त हुए। जस्टिस शील नागू 2011 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में नियुक्त हुए।
Q6. हाल ही में अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के द्वारा वालंटियर सर्विस अवार्ड 2024 किसे मिला है?
- A. A रवि गुप्ता
- B. B जाकिर हुसैन
- C. C एम. अब्दुल अलीम
- D. D अमित शर्मा
Correct: C
व्याख्या :
Explanation- तमिलनाडु के न्यूरोलॉजिस्ट और केएपी विश्वनाथम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व उप-प्रधानाचार्य एमए अलीम को न्यूरोलॉजी शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित समुदायों तक देखभाल की पहुंच बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (एएएन) से वालंटियर सर्विस अवार्ड 2024 मिला है। यह पुरस्कार जिसमें 1,000 डॉलर का मानदेय शामिल है। डॉ. अलीम को कोलोराडो के डेनवर में आयोजित एएएन की 76वीं वार्षिक बैठक में प्रदान किया गया। उन्होंने इस सभा में ’ग्रामीण टाइप-2 मधुमेह रोगियों में मधुमेह स्ट्रिएटोपैथी का अध्ययन’ विषय पर एक व्याख्यान भी दिया।
Q7. कौन सा राज्य कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा चालित पंपसेटों को प्रोत्साहित करने के लिए TANGEDCO पीएम-कुसुम योजना लागू करेगा?
- A. A उत्तर प्रदेश
- B. B मध्य प्रदेश
- C. C उड़ीसा
- D. D तमिलनाडु
Correct: D
व्याख्या :
Explanation- तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (टीएएनजीईडीसीओ) ने किसानों को सौर ऊर्जा चालित पंपसेट लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पीएम-कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) योजना के कार्यान्वयन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। TANGEDCO द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार योजना राज्य में 5,000 कृषि पंपसेटों के लिए योजना को लागू करने की है। सौर पैनल अनुबंधित भार की क्षमता से दोगुना हो सकता है। पहचाने गए कृषि सेवा कनेक्शन में सौर संयंत्र से सकल उत्पादन को मापने के लिए एक दिशात्मक मीटर और ग्रिड से बिजली के आयात और ग्रिड को निर्यात को रिकॉर्ड करने के लिए एक द्वि-दिशात्मक मीटर होगा।
26-May-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ
26 मई को भारत के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुई हैं। इनमें से कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित ह