HomeCurrent Affairs › 31-May-2024

31 MAY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 31-May-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
31 May 2024 current affairs today, current affairs today gk 31 May 2024, day current affairs 31 May 2024, gk and current affairs today 31 May 2024, current affairs current affairs May month, ias current affairs 31 May 2024 in hindi, 31 May 2024 latest current affairs, today 31 May 2024 current affairs, 31 May 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 31 May 2024, current affairs hindi 31 May 2024 today, current affairs today 31 May 2024 hindi

Current Affairs 31-May-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. आरबीआई वार्षिक रिपोर्ट 2023-24: केंद्रीय बैंक को वित्त वर्ष 25 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

  • A. A 7%
  • B. B 8.5%
  • C. C 6%
  • D. D 6.75%

Correct: A

व्याख्या : Explanation-भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 30 मई को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल से शुरू होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7% की दर से बढ़ने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 वित्तीय वर्ष) में मजबूत गति से विस्तारित होगी, जिसमें वास्तविक जीडीपी वृद्धि पिछले वर्ष के 7.0% से बढ़कर 7.6% हो जाएगी - 7% या उससे अधिक की वृद्धि का यह लगातार तीसरा वर्ष होगा। आरबीआई की स्थापना -भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई।
गवर्नर -शक्तिकान्त दास

Q2. पूरी तरह से 3डी-प्रिंटेड इंजन वाला दुनिया का पहला रॉकेट अग्निबाण हाल ही में किसने लॉन्च किया हैं?

  • A. A नासा
  • B. B इसरो
  • C. C अग्निकुल कॉसमॉस
  • D. D डीआरडीओ

Correct: C

व्याख्या : Explanation-चेन्नई मुख्यालय वाली अंतरिक्ष स्टार्ट-अप अग्निकुल कॉसमॉस प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार, 30 मई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना पहला रॉकेट अग्निबाण सब ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डेमोस्ट्रेटर (SOrTeD) लॉन्च किया हैं। लॉन्च को पहले कई बार टाला गया था।आईआईटी-मद्रास द्वारा संचालित इस स्टार्टअप को यह प्रक्षेपण 7 अप्रैल को करना था, लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण प्रक्षेपण से 129 सेकंड पहले इसे स्थगित करना पड़ा था। अग्निकुल कंपनी की स्थापना 2017 में हुई थी। कंपनी देश का पहला निजी लॉन्च पैड और मिशन कंट्रोल केंद्र चलाती है।

Q3. हाल ही में द अटलांटिक और वॉक्स मीडिया के साथ कंटेंट डील पर किस कंपनी ने हस्ताक्षर किए है?

  • A. A गूगल
  • B. B माइक्रोसॉफ्ट
  • C. C इंस्टाग्राम
  • D. D ओपनएआई

Correct: D

व्याख्या : Explanation-सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली ओपनएआई ने द अटलांटिक और वॉक्स मीडिया के साथ सामग्री और उत्पाद साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं। जिससे कृत्रिम बुद्धिमत्ता फर्म को अपने उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रशिक्षित करने में मदद मिलेगी।
अटलांटिक और वॉक्स मीडिया के साथ ये समझौते कई मीडिया फर्मों द्वारा इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद हुए हैं, जिससे ओपनएआई को अपने बड़े भाषा मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए उनकी समाचार सामग्री और अभिलेखागार तक पहुंच मिल गई है।

Q4. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹1840 करोड़ का कारोबार दर्ज करने का लक्ष्य किसने रखा है?

  • A. A डीआरडीओ
  • B. B डीसीआई
  • C. C आरबीआई
  • D. D विश्व बैंक

Correct: B

व्याख्या : Explanation-ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीसीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अब तक का सबसे अधिक ₹1,840 करोड़ का कारोबार दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में इसका कारोबार ₹945.50 करोड़ था।
पिछले वित्त वर्ष में इसने ₹35.68 करोड़ का लाभ दर्ज किया हैं।
जो पिछले वित्त वर्ष के ₹15.18 करोड़ से अधिक है।
चौथी तिमाही में घाटे के बावजूद, डीसीआई टीम ने ₹35.68 करोड़ का मुनाफ़ा दर्ज करके अच्छा प्रदर्शन किया।

Q5. हाल ही में किस देश ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया किया है?

  • A. A उत्तर कोरिया
  • B. B दक्षिण कोरिया
  • C. C उत्तरी सूडान
  • D. D दक्षिणी सूडान

Correct: A

व्याख्या : Explanation-30 मई को उत्तरी कोरिया ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। यह परीक्षण पूर्वी समुद्र (सी ऑफ जापान) में किया गया हैं।
1-यह मिसाइलें लगभग 350 किलोमीटर दूर जाने के बाद समुद्र में गिर गईं।
2- उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर बातचीत के दौरान किया है।
3-यूनाइटेड नेशंस (UN) ने उत्तर कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक हथियारों की परीक्षण पर प्रतिबंध लगाए हैं।

Q6. किस भारतीय महिला पीसकीपर मेजर को UN सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं?

  • A. A साक्षी मलिक
  • B. B साइना नेहवाल
  • C. C राधिका सेन
  • D. D दीप्ति शर्मा

Correct: C

व्याख्या : Explanation-जेनेवा में इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशंस पीसकीपर्स डे 2024 का आयोजन किया गया। इसमें UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय महिला पीसकीपर मेजर राधिका सेन को सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
1-मेजर राधिका सेन को UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित गया है।
2-वे भारतीय त्वरित तैनाती बटालियन की कमांडर के तौर पर पूर्वी कांगो मे तैनात मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक थी
3-2016 में मेजर राधिका सेन ने आर्मी ज्वाइन की थी।
4- इनसे पहले यह अवार्ड मेजर सुमन गवानी को मिल चुका है

Q7. सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाली महिला हाल ही में कौन बनीं है?

  • A. A एलिस पेरी
  • B. B सोफी एक्लेस्टोन
  • C. C कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक
  • D. D आलिया रियाज

Correct: B

व्याख्या : Explanation-इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 63 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट का आंकड़ा छुआ हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 64 पारियां मे 100 विकेट लिए थे।सोफी एक्लेस्टोन ने पाकिस्तान के खिलाफ 178 रन की जीत में तीन विकेट लेने के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट तक पहुंचने वाली महिला बन गईं हैं।

31-May-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

31 मई को भारत में हुई कुछ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ निम्नलिखित हैं:

  1. कश्मीरी पंडित न

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)