5 JUNE 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 05-Jun-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 05-Jun-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने किस पहलवान का हाल ही में अनंतिम निलंबन रद्द किया?
- A. A सुशील कुमार
- B. B बजरंग पुनिया
- C. C गीता फोगाट
- D. D साक्षी मलिक
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने तकनीकी आधार पर पहलवान बजरंग पुनिया का अनंतिम निलंबन रद्द कर दिया है।
बजरंग को 10 मार्च को सोनीपत में आयोजित ओलंपिक क्वालीफायर के चयन ट्रायल में डोप परीक्षण के लिए मूत्र का नमूना देने से कथित रूप से इनकार करने के कारण 23 अप्रैल को निलंबन कर दिया गया था।
बजरंग से पहले 13 दिसंबर को एक नाडा अधिकारी ने एक्सपायर हो चुकी किट के साथ परीक्षण के लिए संपर्क किया था।
23 अप्रैल की अधिसूचना के जवाब में बजरंग ने अपने पिछले अनुभव के कारण नमूना देने से इनकार करने के लिए अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था और कहा था कि इस मुद्दे पर नाडा को लिखे गए उनके ईमेल का उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।
Q2. 20 साल में दोबारा सांसद चुने जाने वाले पहले लोकसभा अध्यक्ष हाल ही में कौन बने हैं?
- A. A ओम बिरला
- B. B जगदीप धनखड़
- C. C गणेश वासुदेव मावलंकर
- D. D सोमनाथ चटर्जी
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 4 जून को कोटा संसदीय सीट 41,139 से अधिक मतों के अंतर से जीती हैं।
इस प्रकार वे 20 वर्षों में निचले सदन के लिए पुनः निर्वाचित होने वाले पहले पीठासीन अधिकारी बन गए।
निचले सदन के लिए पुनः निर्वाचित होने वाले अंतिम लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा थे।
पी.ए. संगमा जो 1996 से 1998 तक 11वीं लोकसभा के पीठासीन अधिकारी थे।
Q3. क्लॉडिया शेनबॉम हाल ही में किस देश की राष्ट्रपति बनी है?
- A. A अमेरिका
- B. B ब्राज़ील
- C. C मैक्सिको
- D. D चिल्ली
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-क्लॉडिया शेनबॉम मैक्सिको की राष्ट्रपति बनी है।
मैक्सिको की क्लॉडिया पूर्व मेयर भी रह चुकी हैं।
200 साल के इतिहास में पहली बार मैक्सिको मे कोई महिला देश की राष्ट्रपति बनेंगीं।
वोट देने का अधिकार मैक्सिको में महिलाओं को 1953 में मिला था।
पड़ोसी देश अमेरिका से पहले महिला राष्ट्रपति चुनकर मैक्सिको ने इतिहास रच दिया।
Q4. हाल ही में भारत और किस देश के बीच कोडशेयर समझौता हुआ हुआ है?
- A. A अमेरिका
- B. B नेपाल
- C. C चीन
- D. D जापान
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-जापान एयरलाइंस ने भारतीय एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के साथ कोडशेयर समझौता किया।
अपनी सेवाओं को एक्सटेंड करने में जापानी विमानन कंपनी को घरेलू एयरलाइन नेटवर्क के 14 डेस्टिनेशन तक मदद मिलेगी।
जापानी एयरलाइंस अभी तक टोक्यो से बेंगलुरु और दिल्ली के लिए अपनी सेवाएं दे रही है।
एक ही टिकट पर अपनी फ्लाइट बुक कर सकेंगे, भारत और जापान आने-जाने वाले यात्री।
Q5. सैनिकों की कमी के कारण किस देश ने Five Eyes गैर-नागरिक निवासियों के लिए सैन्य क्षेत्र खोला हैं?
- A. A ऑस्ट्रेलिया
- B. B अमेरिका
- C. C जापान
- D. D भूटान
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलिया सरकार ने गैर-नागरिकों को अपने सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देगा, क्योंकि कम आबादी वाला यह देश भर्ती लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि जुलाई से पात्रता मानदंडों में ढील के कारण ऑस्ट्रेलिया में 12 महीने से रह रहे स्थायी निवासियों को सेवा करने की अनुमति मिल जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या मात्र 26 मिलियन है।
कैनबरा ने हाल के वर्षों में रक्षा खर्च में वृद्धि की है।
बढ़ते क्षेत्रीय तनावों से निपटने के लिए पनडुब्बियों, जेट विमानों और लड़ाकू वाहनों के बेड़े खरीदे हैं।
लेकिन उन्हें चलाने और बनाए रखने के लिए पर्याप्त पायलट, नाविक और
Q6. हाल ही में 2023-24 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा
- A. A इंग्लैंड
- B. B स्वीटजरलैंड
- C. C नीदरलैंड
- D. D स्कॉटलैंड
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 के दौरान अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है।
भले ही देश के माल के शिपमेंट में 3% से अधिक की गिरावट आई है।
पिछले वित्त वर्ष में नीदरलैंड में जिन प्रमुख वस्तुओं के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, उनमें पेट्रोलियम उत्पाद (14.29 बिलियन डॉलर), विद्युत सामान, रसायन और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि नीदरलैंड को भारत का निर्यात 2023-24 में लगभग 3.5% बढ़कर 22.36 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि 2022-23 में यह 21.61 बिलियन डॉलर था।
2021-22 और 2020-21 में, यूरोपीय देश को निर्यात क्रम
Q7. दुनिया का पहला ईवी बैटरी पासपोर्ट कौन सी कंपनी जारी करेगी?
- A. A टाटा कार्स
- B. B महिंद्रा कार्स
- C. C हुंडई कार्स
- D. D वोल्वो कार्स
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-वोल्वो कार्स दुनिया का पहला ईवी बैटरी पासपोर्ट लॉन्च कर रही है।
जिसमें उसके प्रमुख ईएक्स90 एसयूवी के लिए कच्चे माल, घटकों, पुनर्नवीनीकृत सामग्री और कार्बन फुटप्रिंट की उत्पत्ति दर्ज की जाएगी, जिसका उत्पादन शुरू होने वाला है ।
पासपोर्ट का विकास चीन की गीली(Geely) की स्वामित्व वाली कंपनी वोल्वो ने ब्रिटेन की स्टार्टअप कंपनी सर्कुलर के साथ साझेदारी में किया है।
जो कंपनियों के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं का मानचित्रण करने के लिए ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है।
इसे विकसित करने में पांच वर्ष से अधिक का समय लगा हैं।
05-Jun-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ
5 जून के दिन भारत में घटी कुछ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ:
- 1972 - भारत ने पर्यावरण संरक्ष