HomeCurrent Affairs › 17-Jun-2024

17 JUNE 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 17-Jun-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
17 June 2024 current affairs today, current affairs today gk 17 June 2024, day current affairs 17 June 2024, gk and current affairs today 17 June 2024, current affairs current affairs June month, ias current affairs 17 June 2024 in hindi, 17 June 2024 latest current affairs, today 17 June 2024 current affairs, 17 June 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 17 June 2024, current affairs hindi 17 June 2024 today, current affairs today 17 June 2024 hindi

Current Affairs 17-Jun-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. हाल ही में किस राज्य के पूर्व राज्यपाल मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे का निधन हुआ है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B उड़ीसा
  • C. C मध्य प्रदेश
  • D. D उत्तराखंड

Correct: B

व्याख्या : Explanation-ओडिशा के पूर्व राज्यपाल मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे का निधन हो गया, वह 95 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने अनुभवी राजनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भंडारे महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी काम किया और अगस्त 2007 से मार्च 2013 तक ओडिशा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

Q2. भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए आईजीएनसीए किस के साथ साझेदारी करेगा?

  • A. A संसद टीवी
  • B. B सोनी टीवी
  • C. C स्टार गोल्ड
  • D. D सोनी सेट मैक्स

Correct: A

व्याख्या : Explanation-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा तैयार भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर आधे घंटे का साप्ताहिक कार्यक्रम अगले महीने से भारतीय संसद के आधिकारिक प्रसारण चैनल संसद टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। संसद टीवी द्वारा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, आईजीएनसीए द्वारा साक्षात्कार-आधारित पॉडकास्ट शो के लिए एक अतिरिक्त समय स्लॉट की पेशकश करने की भी उम्मीद है।

Q3. किस राज्य का सचिवालय भारत का पहला पर्यावरण अनुकूल राज्य सरकार मुख्यालय बना हैं?

  • A. A उत्तर प्रदेश सचिवालय
  • B. B मध्य प्रदेश सचिवालय
  • C. C उत्तराखंड सचिवालय
  • D. D असम सचिवालय

Correct: D

व्याख्या : Explanation-असम सचिवालय 16 जून को अपने परिसर में 2.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के उद्घाटन के साथ देश का पहला हरित राज्य सरकार मुख्यालय बन गया हैं। अभी तक सभी मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी आवासों में रहने वाले अन्य कर्मचारियों के बिजली बिल का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता था। यह 75 साल पुरानी प्रथा जुलाई में बंद हो जाएगी। 12.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र से हर महीने बिजली बिल में 30 लाख रुपये की बचत होगी।

Q4. हाल ही में किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं?

  • A. A प्रीति सक्सेना
  • B. B कविता कश्यप
  • C. C टीएस गोपाल
  • D. D एम आर राघवन

Correct: C

व्याख्या : Explanation-संगीत के विश्वकोश और वीडियो संपादन के जादूगर के रूप में विख्यात टीएस गोपाल को टीएजी सेंटर मेंमद्रास उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति पीटी आशा रविवार को चेन्नई के टीएजी सेंटर में टीएस गोपाल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

Q5. किस राज्य की सरकार ने हाल ही में परिसीमन आयोग का गठन किया है?

  • A. A केरल
  • B. B उत्तर प्रदेश
  • C. C आंध्र प्रदेश
  • D. D बिहार

Correct: A

व्याख्या : Explanation- केरल राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय वार्डों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के लिए परिसीमन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की है।
1-पांच सदस्यीय आयोग के अध्यक्ष राज्य चुनाव आयुक्त ए. शाहजहां हैं। 2-परिसीमन आयोग को पंचायतों और नगर पालिकाओं की सीमाएँ निर्धारित करने का अधिकार है।
3-यह निर्णय केरल में 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों से पहले आया है।
4-सरकार ने 14 जून को केरल पंचायत राज अधिनियम, 1994 की धारा 10 (1) के अनुरूप अधिसूचना जारी की है, जो वार्डों के परिसीमन से संबंधित है।

Q6. भारत अगस्त में कौन सा अपना पहला बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास आयोजित करेगा?

  • A. A मित्र शक्ति
  • B. B तरंग शक्ति
  • C. C उर्मि शक्ति
  • D. D संगठित शक्ति

Correct: B

व्याख्या : Explanation-भारतीय वायु सेना का पहला बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास, तरंग शक्ति-2024, अगस्त में आयोजित किया जाएगा। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने वाले कुछ अन्य देशों के अलावा दस देशों के भाग लेने की संभावना है।रेड फ्लैग अभ्यास के अनुभव से समृद्ध होकर, भारतीय वायुसेना तरंग शक्ति-2024 के दौरान अन्य देशों के प्रतिभागी दलों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है, जो इस साल के अंत में आयोजित होने वाला पहला भारतीय बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास है।

Q7. 16 जून को हाल ही में कौन सा Day मनाया गया है?

  • A. A मदर्स डे
  • B. B फादर्स डे
  • C. C वैलेंटाइन डे
  • D. D अर्थ डे

Correct: B

व्याख्या : Explanation- 16 जून को फादर्स डे मनाया गया है, साल जून महीने में तीसरे रविवार (Third Sunday of June) को मनाया जाता है। फादर्स डे दुनिया भर में अलग-अलग दिन मनाया जाता है लेकिन ज्यादातर देशों में जून के तीसरे रविवार को यह खास दिन मनाया जाता है। पहली बार फादर्स डे जून 1910 को अमेरिका के वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा स्मार्ट डॉड के पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया गया था।

17-Jun-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

17 जून को भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं। यहाँ कुछ प्रमुख घटनाओं का विवरण दिया गया है:
1631 - ताज महल के निर्माण का आरंभ: 17 जून 1631 को, मुगल सम्राट शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ, जिसके बाद शाहजहां ने उनके स्मारक के रूप में ताज महल का निर्माण करवाने का निर्णय लिया। यह स्मारक आज भी विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
1944 - सुभाष चंद्र बोस का संबोधन: 17 जून 1944 को, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बोस ने रंगून (अब यांगून, म्यांमार) में भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने ”दिल्ली चलो” का नारा दिया, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।
1980 - शिखर धवन का जन्म: 17 जून 1980 को, भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन का जन्म हुआ। वे भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
2003 - गुलशन कुमार हत्याकांड का फैसला: 17 जून 2003 को, बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्माता गुलशन कुमार के हत्या मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। गुलशन कुमार की 1997 में हत्या कर दी गई थी और इस मामले ने भारतीय फिल्म उद्योग में गहरा प्रभाव डाला था।
2014 - एनडीए सरकार का पहला बजट: 17 जून 2014 को, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में कई नई नीतियों और योजनाओं की घोषणा की गई, जो भारत के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हुईं।
ये घटनाएँ 17 जून को भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण बनाती हैं।

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)