21 JUNE 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 21-Jun-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 21-Jun-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज का सदस्य किसे चुना गया हैं?
- A. A महेश भट्ट
- B. B अनुराग कश्यप
- C. C अनुराग बत्रा
- D. D रोहित शेट्टी
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-एक्सचेंज 4 मीडिया के संस्थापक और बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन अनुराग बत्रा को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज का सदस्य चुना गया है। वे दुनिया की अग्रणी टेलीविजन और मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 60 देशों के 900 से अधिक सदस्यों के समूह में शामिल हो गए हैं। एक्सचेंज4मीडिया की स्थापना की है और इसे संस्थागत रूप दिया है, जिससे डिजिटल में मीडिया, टेलीविजन और संबंधित डोमेन के लिए एक नया और अग्रणी मंच तैयार हुआ है। अनुराग बत्रा ने नौ साल पहले बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड समूह का अधिग्रहण किया और इसे 360 डिग्री मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है।
Q2. वीआईटी के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में कौन-सा स्थान प्राप्त किया हैं?
- A. A पहले
- B. B चौथ
- C. C दूसरा
- D. D पांचवा
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-चेन्नई के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के छात्रों ने हाल ही में सबसी रोबोटिक्स प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीएसी चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन नॉर्वे के रोगालैंड में ताऊ ऑटोनॉमी सेंटर (टीएसी) द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में तेरह अंतरराष्ट्रीय छात्र दल और 200 प्रतिभागी शामिल हुए। चुनौतियों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया। सबसी पाइपलाइन निरीक्षण, डॉकिंग, सबसी कार्य जैसे कि एरयूको मार्क पहचान और वाल्व खोलना और संबंधित तकनीकी प्रस्तुति।
Q3. ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष हाल ही में कौन बनी है?
- A. A सुषमा देवी
- B. B सुरमा पाढ़ी
- C. C स्मृति भारद्वाज
- D. D अन्य देशमुख
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-सीनियर बीजेपी लीडर सुरमा पाढ़ी ने 20 जून को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाला हैं।
1-विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले प्रमिला मलिक के बाद दूसरी महिला बन गई हैं।
2-1988 में बीजेपी में सुरमा पाढ़ी शामिल हुई थीं।
3-बीजेपी महिला मोर्चा की 2002-04 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनीं गईं।
4-सुरमा पाढ़ी 1998 से 2000 तक प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं।
5-2004 में पहली बार सुरमा पाढ़ी बीजेपी के टिकट पर नयागढ़ जिले की रानपुर सीट चुनाव लड़ा था, और जीत हासिल की थी।
Q4. हाल ही में इंडियन रग्बी पुरुष और महिला टीमों का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया है?
- A. A वैसाले सेरेवी
- B. B सौरभ कुमार
- C. C अमित वैष्णव
- D. D नितिन सक्सेना
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (IRFU) ने वैसाले टिकोइसोलोमोनी सेरेवी को भारतीय पुरुष और महिला टीमों का 20 जून को मुख्य कोच नियुक्त किया, वैसाले वर्ल्ड रग्बी हॉल ऑफ फेमर हैं।
1-वर्ल्ड रग्बी की ओर से इंटरनेशनल ओलिंपिक ऑर्गनाइजेशन (IOC) के वैसाले सलाहकार भी थे।
2-वैसाले सेरेवी प्रतिष्ठित हांककांस सेवंस में पांच बार विनर रह चुके हैं।
3-15 मैन गेम में वैसाले सेरेवी 1989 से 2003 तक फिजी के लिए 39 बार खेला और 376 अंक बनाए।
4-1991, 1999 और 2003 के रग्बी वर्ल्ड कप में वैसाले सेरेवी फिजी का प्रतिनिधित्व किया था।
5-रग्बी के इतिहास में वैसाले को सबसे महान रग्बी सेवन्स खिलाड़ी माना जाता है।
Q5. प्रोटेम स्पीकर हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
- A. A वीरेंद्र कुमार
- B. B सोमनाथ चटर्जी
- C. C गणेश वासुदेव मावलंकर
- D. D भर्तृहरि महताब
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-18वीं लोकसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के आर्टिकल 95 (1) के तहत ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। भर्तृहरि महताबसंसद में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
1-24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र।
2-भर्तृहरि महताब कटक से सात बार के सांसद हैं और वे इस साल मार्च में ही BJD छोड़कर BJP में शामिल हुए हैं।
3-लोकसभा में होने वाली चर्चाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भर्तृहरि महताब को 2017 में आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया था।
4-543 नवनिर्वाचित सांसदों को भर्तृहरि महताब शपथ दिलाएंगे।
5-इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का
Q6. किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बिल्डिंग से कूदकर हाल ही में सुसाइड किया है?
- A. A अशोक माकण्ड
- B. B अजीत वाडेकर
- C. C डेविड जॉनसन
- D. D अंशुमन गायकवाड
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार 20 जून को बेंगलुरु में निधन हो गया। डेविड जॉनसन ने अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 1996 में भारत के लिए जॉनसन ने दो टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे। कर्नाटक की ओर से जॉनसन ने 39 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले। इसमें उन्होंने 125 विकेट लिए।
Q7. किस एयरलाइंस कंपनी द्वारा यात्रा समाधान प्रदान करने के लिए 6Eskai व्हाट्सएप चैटबॉट पेश किया है?
- A. A एयर इंडिया
- B. B इंडिगो
- C. C विस्तारा
- D. D एयर एशिया इंडिया
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-इंडिगो ने गुरुवार को यात्रियों को यात्रा संबंधी समाधान प्रदान करने के लिए व्हाट्सएप पर अपना एआई संवादी बुकिंग सहायक, 6Eskai पेश किया। इस चैटबॉट के साथ ग्राहक टिकट बुक कर सकते हैं, चेक-इन कर सकते हैं, बोर्डिंग पास बना सकते हैं, फ्लाइट की स्थिति की जांच कर सकते हैं और व्हाट्सएप पर अन्य प्रश्न पूछ सकते हैं। इंडिगो ने कहा कि यह संवादात्मक बातचीत की सुविधा प्रदान करेगा, भावनाओं पर प्रतिक्रिया देगा और यहां तक कि प्रतिक्रियाओं में हास्य भी डालेगा।
21-Jun-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1948 - सी. राजगोपालाचारी बने भारत के पहले गवर्नर जनरल: 21 जून 1948 को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल बने। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी थे।
1981 - नंदा देवी नेशनल पार्क: 21 जून 1981 को उत्तराखंड में नंदा देवी नेशनल पार्क को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। यह पार्क अपने समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है और इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
1991 - राव सरकार का गठन: 21 जून 1991 को पी. वी. नरसिम्हा राव ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की दिशा में बड़ा बदलाव मिला।
2018 - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून 2018 को चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह दिन 2015 से हर साल मनाया जाता है और इसका उद्देश्य योग के लाभों को विश्व स्तर पर प्रचारित करना है।
ये घटनाएँ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।