25 JUNE 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 25-Jun-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 25-Jun-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. भारत और किस देश के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं?
- A. A अमेरिका
- B. B फिलिपींस
- C. C बांग्लादेश
- D. D जापान
Correct: C
व्याख्या :
Explanation- 24 जून सोमवार को भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय रक्षा सेवा स्टाफ ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
जिससे दोनों देशों के इस समझौता से संकाय विनिमय और विकास कार्यक्रमों, ज्ञान साझाकरण, संयुक्त सेमिनारों का मार्ग प्रशस्त होगा और साथ ही सेनाओं में रणनीतिक, क्षेत्रीय और परिचालन मुद्दों की आपसी समझ को बढ़ावा देगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिनमें डिजिटल साझेदारी, हरित साझेदारी, मेरीटाइम सहयोग, समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग, रेलवे संपर्क, समुद्री रिसर्च, सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में आपसी सहयोग, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन और मतस्य पालन संबंधी समझौते शाम
Q2. किस अंतरिक्ष एजेंसी के खगोलविदों ने सबसे पुरानी आकाशगंगा खोजी हैं?
- A. A नासा
- B. B इसरो
- C. C जाक्सा
- D. D रॉसकॉसमॉस
Correct: A
व्याख्या :
Explanation- नासा के खगोलविदों ने सबसे पुरानी और सबसे दूर आकाशगंगा की खोज की है।
जो करीब 13.5 अरब साल तक अंतरिक्ष में यात्रा करने के बाद इसकी रोशनी पृथ्वी पर पहुंचती है।
खगोलविदों की अंतरराष्ट्रीय टीम ने नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर अब तक की सबसे पुरानी और सबसे दूर की आकाशगंगा की खोज की है।
इस नई आकाशगंगा को जेड्स-जीएस-जेड14-0 नाम दिया गया है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह आकाशगंगा प्रारंभिक ब्रह्मांड के अध्ययन में मील का महत्वपूर्ण पत्थर साबित होगी।
Q3. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सांसद के रूप में किस भाषा में शपथ ली हैं?
- A. A ओड़िआ
- B. B गुजराती
- C. C अंग्रेजी
- D. D हिंदी
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-संसद के पहले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सांसद के रूप में हिंदी में शपथ ली हैं। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हिंदी में शपथ लेने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे।
Q4. अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा ’महामारी विज्ञान में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 2024 केली वेस्ट पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया हैं?
- A. A डॉ साक्षी गर्ग
- B. B डॉ अनुप्रिया पटेल
- C. C डॉ विश्वनाथ मोहन
- D. D डॉ कुमार विश्वास
Correct: C
व्याख्या : Explanation-डॉ. मोहन डायबिटीज स्पेशलिटीज सेंटर और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष वी. मोहन को हाल ही में अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा ’महामारी विज्ञान में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 2024 केली वेस्ट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया हैं। मधुमेह महामारी विज्ञान के जनक माने जाने वाले केली वेस्ट की स्मृति में दिया जाने वाला यह पुरस्कार उस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है। उन्होंने दक्षिण एशियाई लोगों में मधुमेह की महामारी विज्ञान और इसकी जटिलताओं पर व्यापक शोध किया है, जिसमें 1,000 से अधिक मूल लेख और 1,98,000 उद्धरण हैं। प्रमुख योगदानों में चेन्नई में CUPS और CURES अध्ययन और बाद में भारत में मधुमेह और संबंधि
Q5. हाल ही में सोनी पिक्चर्स ने अपना MD और CEO किसे नियुक्त किया है?
- A. A सौरभ सिंह
- B. B गौरव बनर्जी
- C. C एनपी सिंह
- D. D अंकित तिवारी
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने गौरव बनर्जी को 24 जून को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया हैं। गौरव की नियुक्ति एनपी सिंह के स्थान पर हुई है, जिन्होंने 25 साल तक सोनी ग्रुप में काम किया है।
1-डिज्नी प्लस हॉटस्टार के गौरव बनर्जी फिलहाल कंटेंट एग्जीक्यूटिव हैं।
2-स्टार भारत हिंदी और इंग्लिश मूवीज, किड्स एंड इंफोटेनमेंट और रीजनल के गौरव बनर्जी बिजनेस हेड बनाए गए थे।
3-इस दौरान गौरव बनर्जी ने कई भाषआओं में कंटेंट को एग्जीक्यूट किया और फिल्मों का नेतृत्व भी किया।
4-मीडिया न्यूज चैनल में एंकर से की थी गौरव ने अपने करियर की शुरुआत।
Q6. कंटेंडर सिंगल्स जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी है?
- A. A श्रीजा अकुला
- B. B स्वती मिश्रा
- C. C कविता गर्ग
- D. D नीलम शेख
Correct: A
व्याख्या :
Explanation- भारतीय खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने लागोस में वर्ल्ड टेबल टेनिस सिंगल्स खिताब जीत लिया है।
यह खिताब हासिल करने वाली श्रीजा अकुला पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। 25 साल की श्रीजा ने सेमीफाइनल में हमवतन सुतीर्था मुखर्जी को हराया था औरफाइनल में श्रीजा ने चीन की डिंग यिजी को 10-12, 11-9, 11-6, 11-8, 11-6 स्कोर के साथ 4-1 से हराया है।
Q7. कोयला मंत्रालय ने किस राज्य भारत का पहला अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है?
- A. A उत्तर प्रदेश
- B. B झारखंड
- C. C पश्चिम बंगाल
- D. D बिहार
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-कोयला मंत्रालय ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में 24 जून को अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (UCG) के लिए भारत का पहला पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की और कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।
1-मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैस में यहां कोयले को बदला जाएगा।
2-कोयले को दहनशील गैस में बदलने की UCG जमीन में मौजूद प्रोसेस है।
3-इन गैसों को सिंथेटिक प्राकृतिक गैस, ईंधन, उर्वरक, विस्फोटक के लिए कैमिकल फीडस्टॉक बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।