5 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 05-Jul-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 05-Jul-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
5 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 5 July 2024, day current affairs 5 July 2024, gk and current affairs today 5 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 5 July 2024 in hindi, 5 July 2024 latest current affairs, today 5 July 2024 current affairs, 5 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 5 July 2024, current affairs hindi 5 July 2024 today, current affairs today 5 July 2024 hindi
Current Affairs 05-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
हाल ही में किस ने राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया हैं?
व्याख्या :
Explanation-कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद कंचेरला केशव राव ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपा।
1-श्री राव को 2020 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा राज्यसभा भेजा गया था।
2-अनुभवी नेता 2013 में पार्टी छोड़ने से पहले लगभग पांच दशकों तक कांग्रेस के साथ थे और बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए थे।
3-10 साल तक बीआरएस के साथ रहने के बाद, वह बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।
4-राज्यसभा से इस्तीफा देने से पहले उनके पास दो साल का कार्यकाल
Q2.
नाडा ने किस भारत की शीर्ष महिला धावक को राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान डोप टेस्ट में असफल होने के कारण निलंबित कर दिया है?
व्याख्या :
Explanation-नाडा ने भारत की शीर्ष महिला 400 मीटर धावक दीपांशी को हाल ही में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के दौरान डोप टेस्ट में असफल होने के कारण निलंबित कर दिया है, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।
21 वर्षीय दीपांशी ने शुक्रवार को पंचकूला में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 52.01 सेकंड का समय लेकर किरण पहल (50.92 सेकेंड) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था।
प्रतियोगिता के दौरान लिया गया डोप नमूना (या तो हीट रेस या सेमीफाइनल के बाद) 27 जून को लिया गया था, जिसमें एनाबोलिक स्टेरॉयड पाया गया था।
यह राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप (27-30 जून) का पहला डोप पॉजिटिव मामला था, जो पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग इवेंट था।
Q3.
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का आयोजन किस देश में हुआ हैं?
व्याख्या :
Explanation- कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 4 जुलाई को आयोजन हुआ। भारत की ओर से इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत-चीन के मुद्दों पर चर्चा की।
1- भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर चर्चा हुई।
2-सीमावर्ती इलाकों में विवादित मुद्दों के जल्द समाधान की जरूरत पर जयशंकर ने जोर दिया।
3-1996 में शंघाई में SCO का गठन हुआ था, जिसका मकसद सीमावर्ती देशों के बीच बढ़ते तनाव को रोकना है।
Q4.
वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का सीनियर एडवाइजर किसे नियुक्त किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-निकुंज श्रीवास्तव को वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का सीनियर एडवाइजर केंद्र सरकार ने नियुक्त किया हैं। उन्हें गुजरात कैडर के IAS अधिकारी राजीव टोपनो की जगह पर नियुक्त किया गया है।
1-अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में निकुंज श्रीवास्तव 3 साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देंगे
2-निकुंज श्रीवास्तव वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व और माइनिंग डिपार्टमेंट में प्रमुख सचिव के तौर पर नियुक्त हैं।
Q5.
किस राज्य सरकार ने कॉलेजों में ऑनलाइन सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए मेटा के साथ समझौता किया?
व्याख्या :
Explanation-”कर्नाटक इस पहल पर मेटा के साथ सहयोग करने वाला भारत का पहला राज्य है।
इस ऑनलाइन सुरक्षा पहल के तहत, राज्य भर के विभिन्न स्कूलों और पीयू कॉलेजों के 18 से 24 वर्ष की आयु के 10 लाख छात्रों को डिजिटल जागरुकता प्रशिक्षण मिलेगा।
मेटा इन स्कूलों और पीयू कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मास्टर ट्रेनर को भी प्रशिक्षित और तैनात करेगा जो बदले में छात्रों को डिजिटल सुरक्षा ज्ञान और एआर-वीआर कौशल में प्रशिक्षित करेंगे।
यह पहली बार है कि इस पहल में राज्य भर के 100 कॉलेज और विश्वविद्यालय भी शामिल होंगे, जहाँ छात्र स्वयं मास्टर ट्रेनर होंगे और इसके माध्यम से सहकर्मी शिक्षा को बढ़ावा देंगे।
प्रशिक्षण डिजिटल सुरक्षा
Q6.
बॉलीवुड की किस वेटरन एक्ट्रेस का 100 साल की उम्र में निधन हुआ हैं?
व्याख्या :
Explanation-बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का नासिक में निधन हो गया।
स्मृति बिस्वास उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से 100 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। ईसाई रीति-रिवाजों के साथ उनका 4 जुलाई को अंतिम संस्कार किया गया।
उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से 100 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।
Q7.
किस देश में वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे गुफा और चित्रों की खोज की है?
व्याख्या :
Explanation-इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक चूना पत्थर की गुफा की छत पर वैज्ञानिकों ने एक कलाकृति की खोज की है, जिसमें तीन मानव जैसी आकृतियां एक जंगली सुअर के साथ बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह दुनिया की सबसे पुरानी, विश्वसनीय रूप से ज्ञात गुफा चित्रकला है, जो कम से कम 51,200 वर्ष पुरानी है।
शोधकर्ताओं ने दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मारोस-पंगकेप क्षेत्र में लेआंग करम्पुआंग गुफा के अंदर नव-प्रकटित पेंटिंग की न्यूनतम आयु निर्धारित करने के लिए एक नए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग किया है। उन्होंने पेंटिंग के ऊपर प्राकृतिक रूप से निर्मित कैल्शियम कार्बोनेट नामक एक प्रकार के क्रिस्टल की तिथि निर्धारित
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 05-Jul-2024