6 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 06-Jul-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 06-Jul-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
6 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 6 July 2024, day current affairs 6 July 2024, gk and current affairs today 6 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 6 July 2024 in hindi, 6 July 2024 latest current affairs, today 6 July 2024 current affairs, 6 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 6 July 2024, current affairs hindi 6 July 2024 today, current affairs today 6 July 2024 hindi
Current Affairs 06-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
ब्रिटेन के हाल ही में प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
A
A ऋषि सुनक
B
B किंग्स लिन
C
C कीर स्टार्मर
D
D लिज़ ट्रस
व्याख्या :
Explanation-5 जुलाई को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बन गए हैं। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 61 साल के लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
Q2.
हाल ही में 5 जुलाई को किस देश ने दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च की हैं?
A
A भारत
B
B अमेरिका
C
C जापान
D
D चीन
व्याख्या :
Explanation-5 जुलाई को भारत ने दुनिया की पहली CNG बाइक ’बजाज फ्रीडम 125’ लॉन्च की हैं।
बाइक को चलाने के लिए दो फ्यूल ऑप्शन यानी, 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक है।
दोनों को एक बार फुल कराने से 330 किमी का माइलेज हैं और इसकी कीमत 95,000 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
CNG से पेट्रोल और पेट्रोल से CNG पर राइडर एक बटन से स्विच कर सकता है।
Q3.
विद्युत रंजन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B झारखंड
C
C मध्य प्रदेश
D
D छत्तीसगढ़
व्याख्या :
Explanation- जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने 5 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।
विद्युत रंजन सारंगी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
रंजन को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की रिटायर्मेंट के बाद नियुक्त किया गया है।
ओडिशा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विद्युत रंजन आजीवन सदस्य हैं और सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत कर चुके हैं।
Q4.
ICC ने जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब किसे चुने जाने की घोषणा की है?
A
A रोहित शर्मा
B
B जसप्रीत बुमराह
C
C रहमानुल्लाह गुरबाज
D
D उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
Explanation-प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के अलावा अफगानिस्तान के बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को शामिल किया गया है।
गुरबाज ने टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे जिन्होंने 8 मैचों में 124.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज की और 281 रन बनाए।
रोहित शर्मा भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 8 मैचों में 36.71 की औसत और 156.7 की शानदार स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए।
Q5.
भारत ने हाल ही में किस देश में UPI लॉन्च किया है?
A
A वियतनाम
B
B फ्रांस
C
C नेपाल
D
D बांग्लादेश
व्याख्या :
Explanation-भारत ने प्रतिष्ठित एफिल टॉवर में सफल लॉन्च के बाद पेरिस के ऐतिहासिक डिपार्टमेंटल स्टोर गैलेरीस लाफायेट में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लॉन्च किया है।
यह महत्वपूर्ण कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूपीआई के वैश्वीकरण के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में है, जो कि 2016 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित एक भारतीय त्वरित भुगतान प्रणाली है।
Q6.
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र नाथ नाइक का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस राज्य के थे?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B ओडिशा
C
C मध्य प्रदेश
D
D झारखंड
व्याख्या :
Explanation-ओडिशा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजद नेता सुरेन्द्र नाथ नाइक का 5 जुलाई की सुबह भुवनेश्वर में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
उनके परिवार ने बताया कि नाइक उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और उनका निधन भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर हुआ।
नाइक ने बीजू पटनायक और नवीन पटनायक के नेतृत्व में आबकारी, राजस्व, कृषि, स्कूल और जन शिक्षा और पंचायती राज सहित कई विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया था ।
Q7.
किस राज्य सरकार ने भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है?
A
A महाराष्ट्र
B
B उत्तर प्रदेश
C
C मध्य प्रदेश
D
D गुजरात
व्याख्या :
Explanation-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्व विजेता टीम के लिए बड़ा एलान किया। शिंदे ने भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम में शामिल महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का शुक्रवार को सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहयोगी टीम के सदस्य पारस म्हाम्ब्रे और अरुण कनाडे के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस की गुरुवार को विजय परेड के दौरान भीड़ प्रबंधन की भी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद थे।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 06-Jul-2024