12 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 12-Jul-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 12-Jul-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
12 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 12 July 2024, day current affairs 12 July 2024, gk and current affairs today 12 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 12 July 2024 in hindi, 12 July 2024 latest current affairs, today 12 July 2024 current affairs, 12 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 12 July 2024, current affairs hindi 12 July 2024 today, current affairs today 12 July 2024 hindi
Current Affairs 12-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हाल ही में किसे नियुक्त किया है?
व्याख्या :
Explanation-भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी के रूप में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गंभीर को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कार्यभार में एक लंबी भूमिका सौंपी गई है। गंभीर को 2027 के अंत तक टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Q2.
नाटो का शिखर सम्मेलन 2024 हाल ही में कहां हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, डीसी में 9-11 जुलाई, 2024 को 2024 हुआ है। अमेरिका नाटो शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, जो गठबंधन की ऐतिहासिक 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। वाशिंगटन शिखर सम्मेलन में सभी 32 सहयोगी देशों को ट्रान्साटलांटिक गठबंधन की निरंतर शक्ति और एकता का प्रदर्शन करने के लिए बुलाया जाएगा।
Q3.
10 जुलाई को डूरंड कप 2024 की ट्रॉफी का अनावरण किसने किया है?
व्याख्या :
Explanation-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार 10 जुलाई को डूरंड कप 2024 का शुभारंभ किया और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया। इनमें डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी शामिल हैं। दुनिया के पांचवें और एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का 133वां सत्र 27 जुलाई से शुरू होगा। इसके मैच चार शहरों–कोलकाता, असम में कोकराझार, मेघालय में शिलांग और झारखंड में जमशेदपुर में खेले जाएंगे।
Q4.
किस देश की केन्जा लायली दुनिया की पहली मिस एआई बनी हैं?
व्याख्या :
Explanation-मोरक्को की केन्जा लायली दुनिया की पहली मिस एआई बनी हैं। जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चार्ट में पहला स्थान हासिल किया है। केन्जा लायली ने खुद को बनाने वाली मरियम बेसा के लिए 20,000 डॉलर का ग्रैंड प्राइज भी जीता है और वहीं इस जीत के बाद केन्जा ने इंटरव्यू में कहा कि मैं इंसानों जैसी भावनाओं को महसूस नही कर पाती हूं, लेकिन इसे लेकर वास्तव में मैं काफी उत्साहित हूं। एआई मॉडल केन्जा लायली सात अलग-अलग भाषाओं में अपने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए 24/7 उपलब्ध है।
Q5.
NTEP के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रोफेसर डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के लिए प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है, इस कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समग्र रणनीति पर तकनीकी सलाह देंगी। प्रो. स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन में चीफ साइंटिस्ट रह चुकी हैं। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हैं।
Q6.
9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी किस देश की 2 दिवसीय यात्रा पर गए हैं?
व्याख्या :
Explanation- रूस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए 9 जुलाई की देर रात को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ।
10 जुलाई को दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा हुई हैं।
41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है और यह नौ राज्यों का एक संघ है और इसकी राजधानी विएना है।
Q7.
16वें वित्त आयोग ने अपना सलाहकार परिषद का संयोजक किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-16वें वित्त आयोग ने 5 सदस्यों वाली सलाहकार परिषद का गठन किया और आयोग ने डॉ. पूनम गुप्ता को सलाहकार परिषद का संयोजक नियुक्त किया है। इसके साथ ही डीके श्रीवास्तव, नीलकंठ मिश्रा, प्रांजुल भंडारी और राहुल बाजोरिया को सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की डायरेक्टर जनरल के रूप में डॉ. पूनम गुप्ता कार्यरत हैं। संविधान के अनुसार, वित्त आयोग हर पांच साल में नियुक्त किया जाता है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 12-Jul-2024