14 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 14-Jul-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 14-Jul-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
14 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 14 July 2024, day current affairs 14 July 2024, gk and current affairs today 14 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 14 July 2024 in hindi, 14 July 2024 latest current affairs, today 14 July 2024 current affairs, 14 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 14 July 2024, current affairs hindi 14 July 2024 today, current affairs today 14 July 2024 hindi
Current Affairs 14-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
किस राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने 29,400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-13 जुलाई को महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में सड़क, रेलवे और पोर्ट सेक्टर की 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया हैं।
1-पीएम मोदी ने महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ठाणे-बोरीवली प्रोजेक्ट और BMC की गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखी, दोनों प्रोजेक्ट ट्विन टनल हैं।
2-पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
3-16,600 करोड़ रुपए की लागत से ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट कोब नाया जा रहा है।
Q2.
देश का पहला रोडोडेंड्रॉन उद्यान किस राज्य में बना है ?
व्याख्या :
Explanation-उत्तराखंड में 13 जुलाई को देश का पहला रोडोडेंड्रॉन उद्यान की स्थापना की गई। जो मुनस्यारी गांव में स्थित इस उद्यान में फूलों में 35 प्रजातियां हैं और जिनमें से 5 सिर्फ उत्तराखंड में पाई जाती हैं। फूल की सबसे पसंदीदा रोडोडेंड्रॉन, आर्बोरियम किस्म है और रोडोडेंड्रोन फूल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
Q3.
किस देश में हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास ’पिच ब्लैक 2024’ शुरू हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास ’पिच ब्लैक 2024’ की शुरुआत हुई है और भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के बेस डार्विन पहुंची।
1- ऑस्ट्रेलिया में ’पिच ब्लैक 2024’ 2 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
2-पिच ब्लैक 2024 रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स का बहुराष्ट्रीय और द्विवार्षिक वायु अभ्यास है।
3-43 सालों में होने वाला पिच ब्लैक सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है, जिसमें 20 देश शामिल हो रहे है।
Q4.
हाल ही में 13 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया गया है?
व्याख्या :
Explanation- 13 जुलाई को कश्मीर शहीद दिवस मनाया गया है।13 जुलाई - 1931 को जम्मू और कश्मीर में कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शाही सैनिकों द्वारा मारे गए 22 लोगों की याद में ”कश्मीर शहीद दिवस” के रूप में मनाता है।
Q5.
किस राज्य सरकार ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री जैसे अपराधों के लिए निषेध संशोधन अधिनियम, 2024 लागू किया हैं?
व्याख्या :
Explanation- तमिलनाडु राज्य सरकार ने तमिलनाडु निषेध संशोधन अधिनियम, 2024, लागू किया है। टीएन निषेध अधिनियम, 1937 को कल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी के बाद संशोधित किया गया था जो 29 जून को इसे राज्य विधानसभा में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और 11 जुलाई को राज्यपाल आरएन रवि ने अधिनियम को अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद यह अधिनियम राजपत्र में अधिसूचित किया गया है और और शनिवार को लागू कर दिया गया है।
Q6.
किस देश ने गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर हाल ही में प्रतिबंध लगाया है?
व्याख्या :
Explanation-पाकिस्तानी सरकार ने गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध दिया है। देश में आवश्यकता से अधिक गेहूं का आयात किया गया है। जिस कारण बस गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देश के गेहूं बाजार को विनियमित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंध को लागू करने के लिए अपने आयात और निर्यात नीति आदेश 2022 में संशोधन किया है और जिसमें आयातित गेहूं से बने आटे के निर्यात पर प्रतिबंध भी शामिल है।
Q7.
मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
व्याख्या :
Explanation-भारत नवंबर में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा और जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का वादा किया है। श्री वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 13 जुलाई को गोवा में 20-24 नवंबर तक होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की घोषणा की हैं। भारत मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहता है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 14-Jul-2024