27 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 27-Jul-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 27-Jul-2024
· 8 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
27 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 27 July 2024, day current affairs 27 July 2024, gk and current affairs today 27 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 27 July 2024 in hindi, 27 July 2024 latest current affairs, today 27 July 2024 current affairs, 27 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 27 July 2024, current affairs hindi 27 July 2024 today, current affairs today 27 July 2024 hindi
Current Affairs 27-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 8 answered
Q1.
अलेक्जेंडर थॉमस को किस राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अलेक्जेंडर थॉमस को केरल राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से श्री थॉमस के नाम की सिफारिश राज्यपाल को की। वे 23 जनवरी 2014 से 4 सितंबर 2023 तक हाईकोर्ट के जज थे। जुलाई 2023 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी थे।
Q2.
किस स्पेस एजेंसी ने चरण-II बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) प्रणाली के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया, जिसमें 5,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव करने की स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन किया गया। बीएमडी का पहला चरण, जो 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक सकता है, पहले ही तैनात किया जा चुका है।
Q3.
केरल स्टार्टअप मिशन ने किस कंपनी के साथ साझेदारी की?
व्याख्या :
Explanation-केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) ने दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के साथ रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य संयुक्त शक्तियों का लाभ उठाकर राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में तेजी लाना है। केएसयूएम मोटोकॉर्प की नवाचार पहलों के बारे में जागरूकता पैदा करने के प्रयासों का नेतृत्व करेगा। इसमें राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मोटोकॉर्प के ब्रांड और पहलों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम और रोड शो आयोजित करना शामिल है। केएसयूएम मोटोकॉर्प द्वारा चुने गए उद्यमों को राज्य स्टार्ट-अप योजनाओं के तहत लाभ भी प्रदान करेगा, जिसमें वित्तीय सहायता, अनुदान और इनक्यूबेशन सुविधाएं शामिल हैं।
Q4.
एनजीआई के अध्यक्ष पी. कृष्णदास को भारत में किस देश का मानद व्यापार आयुक्त नियुक्त किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation- नेहरू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष पी. कृष्णदास को भारत (दक्षिण भारत) में मॉरीशस के मानद व्यापार आयुक्त के रूप में, एडवोकेट डॉ. पी. कृष्णदास भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार, वाणिज्य और सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारियों में आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना, व्यापारिक आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना और द्विपक्षीय व्यापार ढांचे को बढ़ाने के लिए पहल का समर्थन करना शामिल होगा। वे शिक्षा, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों की भी खोज करेंगे।
Q5.
किस राज्य ने किसानों और खरीद केंद्रों के लिए नया मौसम ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-तेलंगाना सरकार शीघ्र ही एक नया मौसम ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है, जो खरीद केंद्रों और किसानों को मौसम की स्थिति के बारे में हर घंटे चेतावनी देगा। नया ऐप यह सुनिश्चित करेगा कि अग्रिम उपाय करके किसानों को फसल के नुकसान से बचाया जाए।
Q6.
हाल ही में 10वां प्रतिष्ठित सामुदायिक रेडियो राष्ट्रीय पुरस्कार किसने जीता है?
व्याख्या :
Explanation-रेडियो कोच्चि 90 एफएम ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार पर 15 एपिसोड की जागरूकता श्रृंखला, “निरांगल: स्पेक्ट्रम ऑफ वाइब्रेंट टैलेंट” कार्यक्रम के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा ’विषयगत श्रेणी’ के अंतर्गत स्थापित 10वां प्रतिष्ठित सामुदायिक रेडियो राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। रेडियो कोच्चि केरल का पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन है जिसने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार पर विशेष श्रृंखला का निर्माण और प्रसारण किया है।
Q7.
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल नाम बदलकर क्या रख दिया है?
व्याख्या :
Explanation-राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम दरबार हॉल का नाम बदल कर ’गणतंत्र मंडप’ कर दिया गया और अशोक हॉल का भी नाम बदलकर ’अशोक मंडप’ किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं और दरबार हॉल को पहले थ्रोन रूम के नाम से जाना जाता था। अशोक हॉल को मूलरूप से बॉलरूम के तौर पर जाना जाता है जिसका फर्श लकड़ी से बनाया गया है और इसकी छतों पर पेंटिंग की गई है।
Q8.
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
व्याख्या :
Explanation-पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप 2024 हिमाचल प्रदेश में होने की घोषणा की हैं।हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग में 2 से 9 नवंबर के बीच पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन एरोनोटिक इंटरनेशनल ने इसे कैटेगिरी 2 इवेंट का दर्जा दिया है और इस चैंपियनशिप में 40 से 50 देश के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 27-Jul-2024