6 AUGUST 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 06-Aug-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 06-Aug-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
6 August 2024 current affairs today, current affairs today gk 6 August 2024, day current affairs 6 August 2024, gk and current affairs today 6 August 2024, current affairs current affairs August month, ias current affairs 6 August 2024 in hindi, 6 August 2024 latest current affairs, today 6 August 2024 current affairs, 6 August 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 6 August 2024, current affairs hindi 6 August 2024 today, current affairs today 6 August 2024 hindi
Current Affairs 06-Aug-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
हाल ही में किसने 32वें ICAE का उद्धाटन किया है?
व्याख्या :
Explanation-इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट (ICAE) के 32वें एडिशन का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्धाटन किया हैं।
इसका आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (NASC) में हुआ।
इस साल के कॉन्फ्रेंस का विषय ’ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एग्री-फूड सिस्टम्स’ है।
इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज, नेचुरल रिसोर्स का डिग्रेडेशन, प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी और ग्लोबल कॉनफ्लिक्ट जैसी समस्याओं से निपटना है।
ICAE 2024 में युवा रिसर्चर्स और लीडिंग प्रोफेशनल्स को उनके काम और नेटवर्क दिखाने का मौका मिलेगा।
Q2.
5वें गोल्डन स्लैम विनर हाल ही में कौन बने हैं?
व्याख्या :
Explanation-रविवार, 4 अगस्त को सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने टेनिस का गोल्डन स्लैम पूरा कर लिया। टेनिस में चारों ग्रैंड स्लैम और ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले को गोल्डन स्लैम विनर माना जाता है। जोकोविच ऐसा करने वाले 5वें प्लेयर बने। उनसे पहले स्पेन के राफेल नडाल, अमेरिका की सेरेना विलियम्स, अमेरिका के ही आंद्रे अगासी और जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ही करियर ग्रैंड स्लैम जीतें हैं।
यह जोकोविच के करियर का पहला ओलिंपिक गोल्ड है, इससे पहले 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और 2008 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।
Q3.
BSF का हाल ही में नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-दलजीत सिंह चौधरी को BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। मौजूदा महानिदेशक नितिन अग्रवाल को हटाए जाने के एक दिन बाद ही दलजीत को DG अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश कैडर के सीनियर दलजीत सिंह चौधरी IPS अधिकारी है।
दलजीत चौधरी की बहादुरी को देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर यानी अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था बनाया गया था, अब तक 3 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
Q4.
सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने के लिए हाल ही में किस शहर को गिनीज बुक में दर्ज किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-5 अगस्त सावन के तीसरे सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। इसके साथ ही उज्जैन का नाम सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया हैं।
इससे पहले, 488 लोगों द्वारा एक साथ डमरू बजाने का रिकॉर्ड फेडरेशन ऑफ न्यूयॉर्क के नाम 2021 में दर्ज किया गया था।
Q5.
हाल ही में किस देश के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation- हाल ही में 5 अगस्त को इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का 55 साल की आयु में निधन हो गया है।
ग्राहम थोर्प ने अपने करियर में 100 टेस्ट और 82 वनडे मैच तथा ग्राहम थोर्प ने 100 टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से 6744 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 39 अर्धशतक शामिल रहे।
साल 2022 में थोर्प को अफगानिस्तान टीम का हेड कोच बनाया गया था, हालांकि कुछ समय बाद ही ही गंभीर रूप से बीमार पड़ गए।
Q6.
किस देश की प्रधानमंत्री ने आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद इस्तीफा दिया है?
व्याख्या :
Explanation- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद इस्तीफा दे दिया है।
पूरे बांग्लादेश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भड़की हिंसा में अब तक 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 300 लोगों की जान चली गई है।
Q7.
हाल ही में किस राज्य को जीवनदान पुरस्कार मिला है?
व्याख्या :
Explanation- आंध्र प्रदेश राज्य समन्वयक, विशाखापत्तनम आयुर्विज्ञान संस्थान (वीआईएमएस) के निदेशक के. रामबाबू, जिन्हें दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश को पहली बार अंग दान और जागरूकता अभियानों में अपनी सेवाओं के लिए जीवनदान पुरस्कार मिला है।
यह पुरस्कार राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। श्री रामबाबू ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ”इसी भावना के साथ हम सभी लोगों, खासकर युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए काम करेंगे।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 06-Aug-2024