23 AUGUST 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 23-Aug-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 23-Aug-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
23 August 2024 current affairs today, current affairs today gk 23 August 2024, day current affairs 23 August 2024, gk and current affairs today 23 August 2024, current affairs current affairs August month, ias current affairs 23 August 2024 in hindi, 23 August 2024 latest current affairs, today 23 August 2024 current affairs, 23 August 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 23 August 2024, current affairs hindi 23 August 2024 today, current affairs today 23 August 2024 hindi
Current Affairs 23-Aug-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक कहां हुई है?
व्याख्या :
Explanation- भारत में तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई है। 20 अगस्त को भारत और जापान दोनों देशों के बीच ’टू प्लस टू’ वार्ता में शामिल हुए। इस बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने हिस्सा लिया।
अमूमन 2+2 बैठकों में दोनों देशों के दो उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों की भागीदारी होती है, जिसमें विदेश और रक्षा विभागों के मंत्री शामिल होते हैं, और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच बातचीत के दायरे को बढ़ाना है।
जहां भारत का चीन के साथ जमीनी सीमा को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं जापान का चीन से समुद्री सीमा को लेकर विवाद है, हालांकि इससे पहले, दूसरा भारत-जापान ‘2 प्लस 2’ वार्ता सितंबर
Q2.
किस देश ने भारत को 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-नेपाल ने यह घोषणा की है कि भारत को लगभग 1,000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा। जयशंकर ने नेपाल के इस निर्णय को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया हैं।
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आई हैं। नेपाल की सीमा पांच भारतीय राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक लंबी है।
Q3.
60 फेयर प्राइस शॉप्स को ’जन पोषण केंद्रों’ में बदलने के लिए एक किस प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-20 अगस्त 2024 को खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 60 फेयर प्राइस शॉप्स जिन्हें राशन की दुकानें भी कहा जाता है, को ’जन पोषण केंद्रों’ में बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य इन केंद्रों में न्यूट्रिशन यानी पोषण की पहुंच में सुधार करना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत FPS डीलरों को सब्सिडी वाले अनाज के अलावा अपने स्टॉक में विविधता लाने की अनुमति दी गई है, और इस प्रोजेक्ट से बनी दुकानों में बाजरा, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और दैनिक जरूरत की चीजें रखी जा सकती हैं।
Q4.
टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?
व्याख्या :
Explanation-टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेरियस विसर ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में समोआ और वानुआतू के बीच हुए मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बना हैं।
डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में वानुआतू के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए हैं, इस ओवर में 3 नो बॉल भी शामिल थीं, जिससे एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन का नया रिकॉर्ड बन गया।
पिछला रिकॉर्ड 36 रन का था।
भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन और नेपाल के दीपेंद्र एरी ने एक ओवर में 6 छक्के के साथ 36 रन बनाने का कारनामा कर रखा है।
Q5.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अगस्त को किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं?
व्याख्या :
Explanation- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की यात्रा पर गए हैं नरेंद्र मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रहेंगे । पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे, और इससे पहले मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस के दौरे पर गए थे।
Q6.
हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारंभ किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए ’मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की हैं, साथ ही राज्य शैक्षिक और प्रशासनिक प्रणाली में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट प्रदान करने की योजना शुरू की है।
मुख्यमंत्री बाल पोषाहार आहार योजना केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए है, और नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को सप्ताह में एक बार उबले अंडे या फल उपलब्ध कराए जाएंगे तथा ताजे फल बच्चों की पसंद के आधार पर स्थानीय बाजारों से लिए जाएंगे।
Q7.
किस देश की दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला की मारिया ब्रान्यास मोरेरा का 117 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति, स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुई थीं और दो विश्व युद्धों में जीवित रहीं, का 117 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जनवरी 2023 में 118 वर्ष की आयु में फ्रांसीसी नन लुसिल रैंडन की मृत्यु के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रान्यास को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में स्वीकार किया था।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 23-Aug-2024