20 SEPTEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 20-Sep-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 20-Sep-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
20 September 2024 current affairs today, current affairs today gk 20 September 2024, day current affairs 20 September 2024, gk and current affairs today 20 September 2024, current affairs current affairs September month, ias current affairs 20 September 2024 in hindi, 20 September 2024 latest current affairs, today 20 September 2024 current affairs, 20 September 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 20 September 2024, current affairs hindi 20 September 2024 today, current affai
Current Affairs 20-Sep-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
भारत और किस देश के बीच जैव नवाचार गलियारा स्थापित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलिया के ला ट्रोब विश्वविद्यालय और भारत के जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान संघ परिषद (बीआईआरएसी) ने अनुसंधान और नवाचार के विकास को समर्थन देने के लिए जैव नवाचार गलियारा स्थापित करने हेतु आज एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने दोनों देशों को लाभ पहुँचाने वाली परियोजनाओं पर तृतीयक संस्थानों और संगठनों के साथ भागीदारी की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के बीच बायो इनोवेशन कॉरिडोर दोनों देशों के उद्यमियों, स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के लिए पहुँच खोलेगा और लैंडिंग पैड के अवसर प्रदान करेगा।
Q2.
विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत ज़रीन किस राज्य की पुलिस बल में डीएसपी के रूप में नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-प्रसिद्ध मुक्केबाज निखत ज़रीन को तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (विशेष पुलिस) के रूप में नियुक्त किया गया है। दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन ने पुलिस महानिदेशक, जितेंदर को अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपी। निज़ामाबाद जिले की मूल निवासी, निखत ज़रीन का मुक्केबाजी में शानदार करियर रहा है, उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने हाल ही में पेरिस में संपन्न ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
Q3.
हाल ही में पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी दुलिप समरवीरा पर किस देश ने कोचिंग से 20 साल का प्रतिबंध लगाया है?
व्याख्या :
Explanation-पूर्व श्रीलंकाई टेस्ट क्रिकेटर दुलिप समरवीरा, जो विक्टोरिया की महिला टीम के कोच के रूप में काम कर रहे थे, को देश के बोर्ड ने 20 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्हें टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान ”अत्यंत निंदनीय” व्यवहार के साथ आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
समरवीरा, जिन्होंने श्रीलंका के लिए सात टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं और 2008 में पहली बार क्रिकेट विक्टोरिया में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल हुए थे, को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इंटीग्रिटी विभाग द्वारा जांच के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था।
Q4.
केंद्र ने किस देश की सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 31,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी हैं?
व्याख्या :
Explanation-केंद्र सरकार ने म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 31,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
मणिपुर के मोरेह के पास लगभग 10 किलोमीटर की बाड़ लगाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है,और इसके अन्य इलाकों में सीमा के 21 किलोमीटर हिस्से पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है। भारत से म्यांमार की 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा अरुणाचल प्रदेश (520 किमी), नागालैंड (215 किमी), मणिपुर (398 किमी) और मिजोरम (510 किमी) राज्यों से होकर गुजरती है।
Q5.
कैबिनेट ने फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों पर 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी ?
व्याख्या :
Explanation-केंद्र सरकार ने 2024-25 के रबी सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों पर 24,474.53 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी हैं, और यह निर्णय किसानों को सस्ती दरों पर फसल पोषक तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
इस निर्णय का उद्देश्य किसानों को सब्सिडीयुक्त, किफायती और उचित रेट पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, और केंद्र सरकार उर्वरक निर्माताओं और आयातकों के जरिए किसानों को सब्सिडी वाले मूल्यों पर 28 ग्रेड के P&K उर्वरक उपलब्ध करा रही है।
Q6.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बायोटक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रिसर्च और डेवलपमेंट को सपोर्ट करने के लिए किस योजना को मंजूरी दी है?
व्याख्या :
Explanation-मंत्रिमंडल ने बायोटक्नोलॉजी रिसर्च इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट(Bio-RIDE) योजना को मंजूरी दी गयी है, और इस योजना के तहत बायोटक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रिसर्च और डेवलपमेंट को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया है।
Bio-RIDE योजना में एक नया घटक बायो-मैन्युफैक्चरिंग और बायो-फाउंड्री को जोड़ा गया है,और इस योजना का उद्देश्य बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना और उसका पोषण करना है।
Q7.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान के किस मिशन को मंजूरी दी हैं?
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय मंत्रिमंडल चंद्रयान-4 मिशन के विस्तार को मंजूरी दे दी, जिसमें मानवयुक्त चंद्रमा मिशन के लिए प्रारंभिक उपाय शामिल हैं। इसने वीनस ऑर्बिटर मिशन को भी मंजूरी दे दी।
आगामी चंद्रयान-4 मिशन का उद्देश्य चंद्र सतह से चट्टानों और मिट्टी को एकत्र करना तथा उन्हें पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना सुनिश्चित करना है। इसरो ने अगले चंद्र मिशन - चंद्रयान 4 और 5 - के लिए डिजाइन पूरा कर लिया है और इसके लिए सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 20-Sep-2024