Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
Q1.
अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली कंपनी कौन सी बनी है?
- A
A इसरो
- B
B डीआरडीओ
- C
C ब्रह्मोस एयरोस्पेस
- D
D इंडियन रेलवे
व्याख्या :
Explanation-अग्निवीरों के लिए नौकरियां आरक्षित करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी इंडो-रूस जॉइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेज हो गयी है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने टेक्निकल एंट्रीज में 15% और प्रशासनिक व सुरक्षा के रोल में 50% रिजर्वेशन देने की घोषणा की है।
Q2.
हाल ही में हेलेन तूफान के कारण किस देश का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है?
- A
A इंडोनेशिया
- B
B अमेरिका
- C
C जापान
- D
D चीन
व्याख्या :
Explanation-अमेरिका में हेलेन चक्रवात से 12 राज्यों में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हेलेन तूफान से 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
Q3.
किस देश के अंपायर अलीम डार ने अंतर्राष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है?
- A
A पाकिस्तान
- B
B भारत
- C
C श्रीलंका
- D
D बांग्लादेश
व्याख्या :
Explanation-पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम ने अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है, और वे पाकिस्तान के घरेलू सीजन के बाद 2025 में संन्यास लेंगे।
डार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के पूर्व एलीट अंपायर और तीन बार ‘वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके हैं।
डार अभी पाकिस्तान के एलीट पैनल में हैं और ICC अंतरराष्ट्रीय पैनल में पाकिस्तान के चार अंपायरों में शामिल हैं,और 1999 में पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास अंपायरिंग में डेब्यू किया था।
Q4.
भारत बायोटेक ने किस के साथ मिलकर MoU समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A
A SHEA
- B
B EASH
- C
C HEAS
- D
D SAHE
व्याख्या :
Explanation- भारत बायोटेक ने द सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ ह्यूमन एंडेवर(SAHE) के साथ एक ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
SAHE समझौता अम्मापल्ली मंदिर और सालार जंग संग्रहालय में ऐतिहासिक बावड़ियों का रेनोवेशन करने के लिए किया गया है।
Q5.
किसप्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार विजेता का हाल ही में निधन हुआ है?
- A
A आर माधवन
- B
B वेंकटेश्वर स्वामी
- C
C पप्पम्मल
- D
D रमन पाल
व्याख्या :
Explanation-प्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पप्पम्मल निधन हो गया वे 109 साल की थी।
पप्पम्मल तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की रहने वाली थीं,और उनका जीवन कृषि और समाजसेवा को समर्पित रहा हैं।
पप्पम्मल ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,और वह न केवल एक कुशल किसान थीं, बल्कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Q6.
न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहां के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली हैं?
- A
A उत्तर प्रदेश
- B
B दिल्ली
- C
C आंध्र प्रदेश
- D
D मध्य प्रदेश
व्याख्या :
Explanation-न्यायमूर्ति मनमोहन ने रविवार 29 सितंबर, 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली हैं।
तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद, न्यायमूर्ति मनमोहन को 9 नवंबर, 2023 को दिल्ली उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति मनमोहन दिवंगत जगमोहन के पुत्र हैं, जो एक प्रसिद्ध नौकरशाह से राजनेता बने थे, जिन्होंने जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था।
Q7.
किस राज्य सरकार ने सीआईआई के साथ संयुक्त परामर्श मंच का गठन किया है?
- A
A आंध्र प्रदेश
- B
B मध्य प्रदेश
- C
C उत्तर प्रदेश
- D
D उत्तराखंड
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने निवेश वातावरण, औद्योगिक विकास, कौशल, उद्यमिता और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने हेतु दो वर्ष की अवधि के लिए आईटी और रियल टाइम गवर्नेंस मंत्री नारा लोकेश की अध्यक्षता में (गोएपी) - सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) परामर्श मंच’ का गठन किया गया हैं।