11 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 11-Oct-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 11-Oct-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
11 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 11 October 2024, day current affairs 11 October 2024, gk and current affairs today 11 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 11 October 2024 in hindi, 11 October 2024 latest current affairs, today 11 October 2024 current affairs, 11 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 11 October 2024, current affairs hindi 11 October 2024 today, current affairs today 11 October 20
Current Affairs 11-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
टाटा समूह के किस अध्यक्ष का हाल ही में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
रतन टाटा के दूरदर्शी नेतृत्व में टाटा समूह एक वैश्विक शक्ति के रूप में विकसित हुआ। अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में समूह का महत्वपूर्ण वैश्विक विस्तार भारतीय उद्योग पर उनके परिवर्तनकारी प्रभाव का प्रमाण है।
Q2.
प्रधानमंत्री मोदी भारत-आसियान, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं?
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 10 अक्टूबर, 2024 को भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे।
श्री मोदी लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री सोनेक्सय सिफंदोन के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।
लाओस 1967 में स्थापित दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का वर्तमान अध्यक्ष है।
Q3.
अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2024 दिया जाएगा?
व्याख्या :
Explanation-अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस को रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
इन वैज्ञानिकों को प्रोटीन की कम्प्यूटेशनल डिजाइन और उसके स्ट्रक्चर को समझने में मदद करने वाले AI मॉडल बनाने के लिए ये सम्मान दिया जाएगा।
रसायन विज्ञान के नोबेल प्राइज को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा डेविड बेकर को मिला है, जिन्होंने नई तरह के प्रोटीन को डिजाइन किया है तथा प्राइज का दूसरा हिस्सा डेमिस और जॉन जंपर को मिला, जिन्होंने एक ऐसा AI मॉडल बनाया, जिसने कॉम्प्लेक्स प्रोटीन के स्ट्रक्चर को समझने में मदद की।
Q4.
इंडियन विमेंस टीम को एशियन टेबलटेनिस चैंपियनशिप में कौन सा मेडल जीता है?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान के अस्ताना में हुए एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं।
चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से यह भारत के लिए महिला टीम का पहला मेडल है।
इस जीत में अयहिका मुखर्जी (दुनिया की 92 रैंक भारतीय खिलाड़ी) ने वर्ल्ड नंबर-8 शिन युबिन और दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी जियोन जिही को हराया और अयहिका पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन अर्चना कामथ के संन्यास के बाद वह इस टीम में लौटीं।
Q5.
किस देश के 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल मैं संन्यास की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation- स्पेन के 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने गुरुवार 10 अक्टूबर, 2024 को घोषणा की कि वह अगले महीने डेविस कप फाइनल के बाद 38 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास ले लेंगे।
नडाल ने अभूतपूर्व युग के दौरान 22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते, जिसे उन्होंने तथाकथित बिग थ्री में अपने प्रतिद्वंद्वियों रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के साथ साझा किया।
Q6.
भारत सरकार ने कितनी न्यूक्लियर सबमरीन बनाने को मंजूरी दी है?
व्याख्या :
Explanation-भारत सरकार की प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने 2 स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन बनाने की मंजूरी दी हैं,और साथ ही अमेरिका से 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने की डील को भी मंजूरी दी है। ये दोनों डील की लागत 80 हजार करोड़ रुपए है।
दोनों न्यूक्लियर पावर्ड अटैक सबमरीन विशाखापट्टनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में बनेंगी,और नेवी ने इन सबमरीन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सामने जनवरी 2024 में अपना प्रपोजल रखा था।
Q7.
महिला T20 क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे यंग खिलाड़ी कौन बनी है?
व्याख्या :
Explanation-शेफाली वर्मा महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हैं। शेफाली वर्मा ने महिला T20 विश्व कप 2024 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की हैं।
दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 20 साल और 255 दिन की उम्र में यह कारनामा हासिल किया है,जबकि आयरलैंड की गैबी लुईस के नाम पहले यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में 2000 रन 23 साल और 35 दिन की उम्र में पूरे किए थे।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 11-Oct-2024