15 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 15-Oct-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 15-Oct-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
15 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 15 October 2024, day current affairs 15 October 2024, gk and current affairs today 15 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 15 October 2024 in hindi, 15 October 2024 latest current affairs, today 15 October 2024 current affairs, 15 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 15 October 2024, current affairs hindi 15 October 2024 today, current affairs today 15 October 20
Current Affairs 15-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला किस देश में अंतर-संसदीय संघ सभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे?
व्याख्या :
Explanation-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले सप्ताह स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ सभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
श्री बिरला के अलावा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और संसद के दोनों सदनों के कुछ सदस्य इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
श्री बिरला सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 को जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।
आईपीयू में 180 संसद सदस्य और 15 सहयोगी सदस्य हैं। इसके सदस्यों में चीन, भारत और इंडोनेशिया, काबो वर्डे, सैन मैरिनो और पलाऊ जैसे देशों की संसदें शामिल हैं।
Q2.
नाबार्ड ने किस राज्य में दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 770 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने कहा कि उसने झारखंड में दो सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए 770 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है।
इन परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत मंजूरी दी गई।
Q3.
किस क्षेत्र में डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेमा ए रॉबिन्सन नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई हैं?
व्याख्या :
Explanation-14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र में नोबेल प्राइज के लिए डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेमा ए रॉबिन्सन के नाम की घोषणा हुई हैं। सभी तीनों साइंटिस्ट ने ऑर्गनाइजेशंस के बनने और वह कैसे समृद्धि को प्रभावित करते हैं को लेकर स्टडी की है।
रॉबिन्सन शिकागो यूनिवर्सिटी में रिसर्च करते हैं और ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं।
इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज 2023 में प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को मिला था,और नोबेल प्राइज को बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है।
Q4.
हाल ही में किसने नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज का पद संभाला हैं?
व्याख्या :
Explanation-सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने 14 अक्टूबर को नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज का पद संभाला हैं। इससे पहले कविता सहाय सेना के मेडिकल कोर में कर्नल कमांडेंट के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला ऑफिसर बन चुकीं हैं।
कविता सहाय ने पैथोलॉजी और ओंकोपैथालॉजी में AIIMS से एक्सपर्टीज हासिल की है और आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च और रेफरल और बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट में लैब साइंसेज की प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
Q5.
महाराष्ट्र् स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदल कर क्या कर दिया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-महाराष्ट्र सरकार ने 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ’रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी’ कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट बैठक के दौरान यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने पद्म विभूषण रतन टाटा के सम्मान में यूनिवर्सिटी का नाम बदला गया है। हाल ही में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया था।
Q6.
किस देश ने भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा लॉन्च करने घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ इमिग्रेशन मैट थिसलथवेट ने 14 अक्टूबर को भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा लॉन्च करने की घोषणा की है।
इससे 18 से 30 साल के 1 हजार भारतीय युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में काम करने और पढ़ाई करने का मौका मिलेगा साथ ही इस वीजा से 12 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर कल्चरल स्टडी की अनुमति मिलेगी।
Q7.
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को किस राज्य सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार द्वारा डीएसपी नियुक्त किया किया गया है।
भारत के T-20 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तेलंगाना के सीएम रेवंथ रेड्डी ने अधिकारियों को सिराज को सरकारी नौकरी देने और प्लॉट अलॉट करने का आदेश दिया था।
30 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अब तक भारत के लिए 28 टेस्ट, 44 वनडे और 16 T20 मुकाबले खेले हैं, और टेस्ट में सिराज के नाम 76, वनडे में 71 तो T-20 में 14 विकेट हैं।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 15-Oct-2024