21 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 21-Oct-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 21-Oct-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
21 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 21 October 2024, day current affairs 21 October 2024, gk and current affairs today 21 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 21 October 2024 in hindi, 21 October 2024 latest current affairs, today 21 October 2024 current affairs, 21 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 21 October 2024, current affairs hindi 21 October 2024 today, current affairs today 21 October 20
Current Affairs 21-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
हाल ही में किसे रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। विजया किशोर आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी और अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं, इसीलिए सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय महिला आयोग का मकसद महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उनके खिलाफ हो रहे भेदभाव और हिंसा को खत्म करना और उन्हें सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना है।
Q2.
अजय सिंह को किस राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-सीनियर IPS ऑफिसर अजय सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया हैं।
अजय सिंह 1989 बैच के IPS ऑफिसर हैं, और इससे पहले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश दिया था।
अजय सिंह अपने पद पर रहते हुए ACB और CID DG की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Q3.
कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ हाल ही में किसने किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-PM नरेंद्र मोदी ने कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ किया हैं, जो 25 अक्टूबर तक चलने वाला यह इवेंट सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ हैं और इसमें 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट हिस्सा ले रहे हैं।
मिशन कर्मयोगी का मकसद सिविल सर्वेंट्स के लिए पर्सनल और ऑर्गनाइजेशनल स्किल डेवलपमेंट को नई दिशा देना है,तथा इस दौरान हर कर्मयोगी 4 घंटे की लर्निंग में हिस्सा ले रहे हैं।
सितंबर 2020 में मिशन कर्मयोगी की शुरुआत हुई थी।
Q4.
भारत ने किस देश के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत ने श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय मूल के तमिल कम्युनिटी की एजुकेशन में सपोर्ट देने के लिए अपने ग्रांट को दोगुना कर 17.23 करोड़ रुपए कर दिया है, और इसका उद्देश्य है बागान क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना है।
इस प्रोजेक्ट के तहत श्रीलंका सरकार द्वारा चिह्नित 9 बागान स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा,और इनमें मध्य प्रांत के बागान क्षेत्रों में छह स्कूल और उवा, सबरागामुवा और दक्षिणी प्रांत में एक-एक स्कूल शामिल है।
Q5.
किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कूड़ा-मुक्त अभियान मालिन्य मुक्तम नवकेरलम शुरू किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कूड़ा-मुक्त अभियान मालिन्य मुक्तम नवकेरलम शुरू किया हैं।
मालिन्य मुक्तम नवकेरलम अभियान इसका उद्देश्य राज्य को पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाना है। यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस तक जारी रहेगा। राजनीतिक कार्यकर्ताओं, ट्रेड यूनियन सदस्यों, किसान समूहों और छात्र संगठनों सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को अपना समर्थन देना चाहिए।
Q6.
हाल ही में प्रबोवो सुबियांटो किस देश के आठवें राष्ट्रपति बने है?
व्याख्या :
Explanation-प्रबोवो सुबियांटो को इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। सुबियांटो, जिन्होंने कभी कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला है, एक विशाल, विविध द्वीपसमूह राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे, जिसकी अर्थव्यवस्था अपने प्राकृतिक संसाधनों की मजबूत वैश्विक मांग के बीच तेजी से बढ़ी है
राजधानी जकार्ता में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए 40 से अधिक देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी आये। सुबियांटो लंबे समय से बेहद लोकप्रिय राष्ट्रपति जोको विडोडो के प्रतिद्वंद्वी थे, जो दो बार राष्ट्रपति पद के लिए उनके खिलाफ चुनाव लड़े थे और 2014 और 2019 में दोनों ही मौकों पर अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
Q7.
हाल ही में 20 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया गया है?
व्याख्या :
Explanation-20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के द्वारा आयोजित किया जाता है,और ये पहली बार 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था। जो यह दिवस हर पांच साल में मनाया जाता है। समाज के दिन-प्रतिदिन के विकास में डेटा और सांख्यिकी के महत्व को उजागर करने के लिए विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन सांख्यिकीविदों की कड़ी मेहनत की ओर भी ध्यान दिलाता है जो भविष्य के संदर्भ के लिए ईमानदार डेटा प्रस्तुत करते हैं।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 21-Oct-2024