30 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 30-Oct-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 30-Oct-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
30 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 30 October 2024, day current affairs 30 October 2024, gk and current affairs today 30 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 30 October 2024 in hindi, 30 October 2024 latest current affairs, today 30 October 2024 current affairs, 30 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 30 October 2024, current affairs hindi 30 October 2024 today, current affairs today 30 October 20
Current Affairs 30-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
किस देश के खिलाड़ी रोड्रिगो और बोनमाटी ने विश्व फुटबॉल में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता हैं?
व्याख्या :
Explanation- स्पेन के मिडफील्डर रोड्रि और ऐताना बोनमाटी ने सोमवार को विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी के लिए पुरुष और महिला वर्ग का बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता।
28 वर्षीय रोड्री ने मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग जीतने में मदद करने और स्पेन की यूरोपीय चैम्पियनशिप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद पहली बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। उन्होंने आठ बार के विजेता अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी का स्थान लिया।
Q2.
किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया हैं?
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता मैथ्यू वेड ने मंगलवार 29 अक्टूबर, 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और वह राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच बनेंगे।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने देश के लिए 36 टेस्ट और 189 सीमित ओवरों के मैच खेले और 2021 में उनकी टी20 विश्व कप जीत में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे।
वेड ने अपने देश के लिए 13 साल तक खेला और दिसंबर 2020 से फरवरी 2024 के बीच टी20 कप्तान के रूप में कार्य किया।
Q3.
अमिताभ बच्चन द्वारा किस अभिनेता को एएनआर पुरस्कार से सम्मानित किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोमवार को हैदराबाद में अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती के अवसर पर दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया हैं।
अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह पुरस्कार प्रतिवर्ष सिनेमा में उनके आजीवन योगदान के लिए कलाकारों को सम्मानित करता है।
Q4.
भारत के बाद दूसरा ब्रिक्स देश बना, जो चीन के बीआरआई में शामिल नहीं हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-चीन की बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) को बड़ा झटका देते हुए ब्राजील ने बीजिंग की अरबों डॉलर की इस पहल में शामिल न होने का निर्णय लिया है । इस तरह वह ब्रिक्स समूह में भारत के बाद दूसरा देश बन गया है , जिसने इस विशाल परियोजना का समर्थन नहीं किया है।
राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के नेतृत्व में ब्राजील बी.आर.आई. में शामिल नहीं होगा और इसके बजाय चीनी निवेशकों के साथ सहयोग करने के वैकल्पिक तरीकों की तलाश करेगा।
Q5.
किस देश की कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक पर देरी से डिलीवरी के लिए भारत में जुर्माना लगाया है?
व्याख्या :
Explanation- अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक पर एफ-404 इंजन की देरी से डिलीवरी के लिए भारत ने जुर्माना लगाया है। अब इंजन मार्च-अप्रैल 2025 तक आने की उम्मीद है, जो अनुबंध की शर्तों से दो साल की देरी है।
फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने 83 LCA-Mk1A के लिए HAL के साथ ₹48,000 करोड़ का सौदा किया था, जो वर्तमान में सेवा में मौजूद LCA-MK1 से ज़्यादा सक्षम लड़ाकू विमान है। इसके बाद, अगस्त 2021 में HAL ने GE एविएशन के साथ 99 F-404 विमान इंजन और LCA-Mk1A के लिए सहायक सेवाओं के लिए $716 मिलियन का सौदा किया। अनुबंध के अनुसार, फरवरी 2024 में तीन जेट भारतीय वायुसेना को दिए जाने थे और उसके बाद के पाँच वर्षों तक हर साल 16 विमान दिए जाने थे।
Q6.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 राज्यों में कितने करोड़ रुपए के हेल्थ प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-PM नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को धन्वंतरि जयंती तथा 9वें आयुर्वेद दिवस पर देशभर में 12,850 करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार समेत 18 राज्यों में हेल्थ सर्विसेस और प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग की हैं।
साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कवरेज को विस्तार देते हुए इसमें बुजुर्गों को शामिल किया गया है, जो अब PM-JAY के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
Q7.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहाँ ’रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई हैं?
व्याख्या :
Explanation- गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 29 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
इस मैराथन का आयोजन 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के तहत किया गया हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का सम्मान में भारत सरकार ने 2014 में लौह पुरुष की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 30-Oct-2024