15 NOVEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 15-Nov-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 15-Nov-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
15 November 2024 current affairs today, current affairs today gk 15 November 2024, day current affairs 15 November 2024, gk and current affairs today 15 November 2024, current affairs current affairs November month, ias current affairs 15 November 2024 in hindi, 15 November 2024 latest current affairs, today 15 November 2024 current affairs, 15 November 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 15 November 2024, current affairs hindi 15 November 2024 today, current affairs today 15
Current Affairs 15-Nov-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को किस की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया है?
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (15 नवंबर, 2024) को बिहार के जमुई जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में आदिवासी प्रतीक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया है।
केंद्र सरकार ने 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था, जिससे शुक्रवार 15 नवंबर, 2024 को उत्सव का चौथा वर्ष बन जाएगा। इस दिन होने वाला कार्यक्रम 150वीं वर्षगांठ के साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत भी करेगा।
Q2.
किस सरकार ने गांजा की तस्करी का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने उन्नत ड्रोन तकनीक का उपयोग करके भांग की खेती को खत्म करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों ने हाल ही में ड्रोन की सहायता से अनकापल्ली जिले में 3.55 एकड़ में फैले अवैध भांग के बागानों का पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया, जिससे तकनीक-सक्षम कानून प्रवर्तन के लिए एक मिसाल कायम हुई।
राज्य ने उपग्रह इमेजरी तकनीक का उपयोग करके भांग के बागानों का मानचित्रण और ट्रैकिंग करने के लिए NCB और Google के साथ सहयोग किया हैं।
Q3.
किस एजेंसी ने 75 किमी निर्देशित पिनाका रॉकेट प्रणाली का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार 14 नवंबर, 2024 को प्रोविजनल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स (पीएसक्यूआर) वैलिडेशन ट्रायल के हिस्से के रूप में निर्देशित पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट (एमबीआरएल) प्रणाली के उड़ान परीक्षणों के सफल समापन की घोषणा की, जिससे इसके शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इससे पिनाका की रेंज 75 किलोमीटर से अधिक हो गई है।
उड़ान परीक्षण विभिन्न फील्ड फायरिंग रेंजों पर तीन चरणों में आयोजित किए गए हैं।
पिनाका एमएलआरएस के लिए सटीक हमला संस्करण एक स्वदेशी हथियार प्रणाली है, और उम्मीद है कि यह लंबी दूरी की रॉकेट तोपखाने का मुख्य आधार बन जाएगा।
Q4.
किस देश ने भारत को निवेश और ऋण के रूप में 5 ट्रिलियन येन देने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-जापान सरकार अगले पांच वर्षों में भारत में निवेश और ऋण के रूप में 5 ट्रिलियन येन का निवेश करने की घोषणा की है।
बेंगलुरु में आयोजित भारत-जापान व्यापार शिखर सम्मेलन (आईजेबीएस) के दूसरे संस्करण में भारत और जापान महत्वपूर्ण साझेदार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में एक-दूसरे से लाभ उठाया है।
इस साझेदारी के तहत जापानी सरकार का भारत में निवेश और ऋण के रूप में पांच ट्रिलियन येन जुटाने का लक्ष्य है।
Q5.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन कहां किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नई दिल्ली के भारत मंडपम में 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया हैं। इस मेले के 14 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में कई देश हिस्सा लें रहे है। जिनमें चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, तुर्किए और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
Q6.
हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैरेबियाई देश डोमिनिका की सरकार ने घोषणा की है कि वह इस महीना ’डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगी।
यह डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए पीएम मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण को देखते हुए दिया जा रहा है।
Q7.
भारतीय नौसेना तटीय रक्षा अभ्यास ’सी विजिल-24’ का कौन सा संस्करण आयोजित करेगी?
व्याख्या :
Explanation 20 से 21 नवंबर 2024 तक भारतीय नौसेना ’अखिल भारतीय’ तटीय रक्षा अभ्यास ’सी विजिल-24’ के चौथे संस्करण का आयोजन करेगी।
सी विजिल को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साल 2018 में डिजाइन किया गया है और यह अभ्यास का तटीय रक्षा और सुरक्षा तत्परता मूल्यांकन चरण अक्टूबर 2024 के अंत से सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित) के नौसेना अधिकारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 15-Nov-2024