9 DECEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 09-Dec-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 09-Dec-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
9 December 2024 current affairs today, current affairs today gk 9 December 2024, day current affairs 9 December 2024, gk and current affairs today 9 December 2024, current affairs current affairs December month, ias current affairs 9 December 2024 in hindi, 9 December 2024 latest current affairs, today 9 December 2024 current affairs, 9 December 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 9 December 2024, current affairs hindi 9 December 2024 today, current affairs today 9 December 2
Current Affairs 09-Dec-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
पीएम मोदी ने ’अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का कहाँ उद्घाटन किया हैं?
व्याख्या :
Explanation- नई दिल्ली के भारत मंडपम में PM नरेंद्र मोदी ने 6 दिसंबर को पहले ’अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का उद्घाटन किया हैं। जो अष्टलक्ष्मी नाम देवी लक्ष्मी के आठ अवतारों से प्रेरित है, जिसे समृद्धि, धन, ज्ञान, धर्म, और कृषि आदि के प्रतीक माना जाता हैं।
अष्टलक्ष्मी महोत्सव भारत के आठ पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित है, और इस उद्घाटन समारोह के दौरान एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
Q2.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को किस देश की यात्रा पर जाएंगे?
व्याख्या :
Explanation- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को रूस की यात्रा पर पर जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह INS तुशील की कमीशनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि होंगे और उनके साथ नौसेना प्रमुख चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे।
इससे पहले जुलाई, 2024 में PM मोदी 5 साल बाद रूस के 2 दिन के यात्रा पर पहुंचे थे, और वे 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए थे।
Q3.
हाल ही में किस मंत्री ने ‘अन्न चक्र’ पोर्टल लांच किया हैं?
व्याख्या :
Explanation- केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अन्न चक्र पोर्टल लॉन्च किया हैं। इसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाने के सामान की आपूर्ति आसान होगी और इस कदम से हर साल सरकार के 250 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान लगाया गया है।
यह सिस्टम वर्ल्ड फूड प्रोग्राम और IIT-दिल्ली के सहयोग से विकसित किया गया है और जो देश के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में खाद्यान्न की आवाजाही को ऑप्टमाइज करने के लिए बेस्ट एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है।
Q4.
सुनीत मेहता को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया?
व्याख्या :
Explanation-IFS ऑफिसर सुनीत मेहता को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया हैं। सुनीत मेहता 2007 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं। सुनीत जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। भारत और फिजी के बीच संबंध पारस्परिक सहयोग और मजबूत सांस्कृतिक जन-संपर्क पर आधारित हैं, तथा नवंबर 2014 में पीएम मोदी की फिजी यात्रा के दौरान भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच का गठन हुआ था और इसकी पहली बैठक भी आयोजित की गई थी।
Q5.
रेमंड लाइफस्टाइल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने ?
व्याख्या :
Explanation- गौतम हरि सिंघानिया को टेक्सटाइल कंपनी ’रेमंड लाइफस्टाइल’ का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं और इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने इसको मंजूरी दी थी।
कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 8 और स्पेशल प्रपोजल मंजूरी किए, जिनमें इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के अपॉइंटमेंट के अलावा सुनील कटारिया को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं ,और कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 8 और स्पेशल प्रपोजल मंजूरी किए, जिनमें इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के अपॉइंटमेंट के अलावा सुनील कटारिया को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं।
Q6.
किस देश की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
व्याख्या :
Explanation-इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार (6 दिसंबर, 2024) को जारी एक बयान में कहा गया कि 2024 के लिए शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार चिली की पूर्व राष्ट्रपति और प्रमुख मानवाधिकार आवाज मिशेल बेचेलेट को प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट मानवाधिकार, शांति और समानता के लिए दुनिया की सबसे प्रमुख आवाज़ों में से एक हैं। संयुक्त राष्ट्र महिला की संस्थापक निदेशक, मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त और चिली की राष्ट्रपति के रूप में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने देश और दुनिया भर में लैंगिक समानता और आबादी के सबसे कमज़ोर वर्गों के अधिकारों के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाई है।
Q7.
किस देश के जोकिम एलेक्जेंडरसन को भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 टीम के कोच नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को स्वीडन के जोकिम एलेक्जेंडरसन को भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों का मुख्य कोच नियुक्त किया। 48 वर्षीय एलेक्जेंडरसन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और स्वीडिश फुटबॉल संघ के बीच हुए समझौते के तहत नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाले दो महीने लंबे अंडर-20 राष्ट्रीय शिविर से शुरू होगा।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 09-Dec-2024