11 DECEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 11-Dec-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 11-Dec-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
11 December 2024 current affairs today, current affairs today gk 11 December 2024, day current affairs 11 December 2024, gk and current affairs today 11 December 2024, current affairs current affairs December month, ias current affairs 11 December 2024 in hindi, 11 December 2024 latest current affairs, today 11 December 2024 current affairs, 11 December 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 11 December 2024, current affairs hindi 11 December 2024 today, current affairs today 11
Current Affairs 11-Dec-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
हाल ही में किसने जयपुर में ’राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ का उद्घाटन किया हैं?
A
A नरेंद्र मोदी
B
B अमित शाह
C
C नितिन गडकरी
D
D अमित मिश्रा
व्याख्या :
Explanation-PM नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर को जयपुर में ’राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ का उद्घाटन किया हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 3 दिनों तक चलेगा और इसमें 32 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव होगा, और जबकि अंतिम दिन MSME कॉन्क्लेव की मेजबानी की जाएगी।
Q2.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीमा सखी योजना’ किस राज्य में लॉन्च की हैं?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B बिहार
C
C हरियाणा
D
D गुजरात
व्याख्या :
Explanation-हरियाणा राज्य के पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर को ‘बीमा सखी योजना’ लॉन्च की हैं। बीमा सखी योजना खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इस बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा।
Q3.
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम का शुभारंभ कहां किया हैं?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B नई दिल्ली
C
C आंध्र प्रदेश
D
D राजस्थान
व्याख्या :
Explanation-नई दिल्ली में 9 दिसंबर 2024 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय राज्य मंत्री नितिन प्रसाद ने इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया हैं और यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा।
IIGF की थीम - Innovating Internet Governance for India है।
यह इंटरनेट से संबंधित नीतियों पर डायलॉग को प्रमोट करने वाला एक ग्लोबल मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म हैं और इसकी स्थापना 2021 में हुई थी।
Q4.
हाल ही में विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री किस देश की यात्रा पर गए हैं?
A
A अमेरिका
B
B इंडोनेशिया
C
C ब्राज़ील
D
D बांग्लादेश
व्याख्या :
Explanation- हाल ही में हो रहे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री बांग्लादेश की यात्रा पर 9 दिसंबर को ढाका पहुंचे ढाका पहुंचे हैं।
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री की यह बांग्लादेश की पहली यात्रा है।
अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद यह ढाका में दोनों देशों के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक है और आधिकारिक बातचीत के बाद मिस्त्री बांग्लादेश की अंतिम सरकार में विदेश मामलों की सलाहकार मोहम्मद तोहिद हुसैन और मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से भी मिलेंगे
Q5.
हाल ही ने किस देश ने अंडर-19 एशिया कप जीता है?
A
A बांग्लादेश
B
B ऑस्ट्रेलिया
C
C भारत
D
D पाकिस्तान
व्याख्या :
Explanation- बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंदर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत को 59 रन से हराया और भारत की टीम 9वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने से चूक गई।
बांग्लादेश के इकबाल हुसैन इमोन और कप्तान अजिजुल हकीम ने 3-3 विकेट लिए। अल फहाद को 2 विकेट मिले। टीम से बैटिंग में रिजान हुसैन ने 47 और शिहाब जेम्स ने 40 रन बनाए और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान अमान ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में 1 चौके के साथ 26 रन की पारी खेली।
Q6.
हाल ही में BCCI का अंतरिम सचिव किसे नियुक्त किया गया है ?
A
A अभिजीत शर्मा
B
B दिनेश कोठियावाल
C
C देवजीत सैकिया
D
D अमरीश दुबे
व्याख्या :
Explanation- बीसीसीआई के जॉइंट सेक्रेटरी देवजीत सैकिया बोर्ड के अंतरिम सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। देवजीत सैकिया जय शाह की जगह लेंगे। जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला है। देबजीत सैकिया एक वकील हैं और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं।
Q7.
स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास में तेजी लाने के लिए किस कंपनी ने डीपीआईआईटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
A
A अमेजॉन
B
B जोमैटो
C
C स्विग्गी
D
D फ्लिपकार्ट
व्याख्या :
Explanation-भारत के घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने भारत में तकनीकी स्टार्ट-अप को समर्थन और सशक्त बनाने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
नवोन्मेषकों और उद्यमियों के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, यह साझेदारी फ्लिपकार्ट लीप एंड वेंचर्स पहल के तहत अपने 100 मिलियन डॉलर के फंड के साथ मौजूदा प्रयासों पर आधारित होगी। अब तक ई-रिटेलर ने देश में 20 कंपनियों में निवेश किया है और उच्च विकास क्षमता वाले स्टार्टअप की पहचान जारी रखी है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 11-Dec-2024