20 DECEMBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 20-Dec-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 20-Dec-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
20 December 2024 current affairs today, current affairs today gk 20 December 2024, day current affairs 20 December 2024, gk and current affairs today 20 December 2024, current affairs current affairs December month, ias current affairs 20 December 2024 in hindi, 20 December 2024 latest current affairs, today 20 December 2024 current affairs, 20 December 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 20 December 2024, current affairs hindi 20 December 2024 today, current affairs today 20
Current Affairs 20-Dec-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
भारतीय शिक्षाविद् अरुण कपूर को किस देश का शाही सम्मान मिला हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत, भूटान और ओमान में स्कूल स्थापित करने वाले प्रसिद्ध भारतीय शिक्षाविद् अरुण कपूर को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल ने थिम्पू के चांगलीमथांग स्टेडियम में आयोजित 117वें भूटानी राष्ट्रीय दिवस समारोह में ’बुरा मार्प’ (लाल दुपट्टा) और ’पतंग’ (औपचारिक तलवार) से सम्मानित किया। यह सम्मान शायद ही कभी गैर-भूटानी निवासियों को दिया जाता है और इसके साथ सम्मानजनक ’दाशो’ उपाधि दी जाती है, जो अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए उपयोग की जाती है।
2019 में, श्री कपूर को रॉयल एकेडमी स्कूल की स्थापना और भूटान बैकालॉरिएट शैक्षिक प्रणाली विकसित करने में उनके काम के लिए ’ड्रुक थकसे’ से सम्मानि
Q2.
प्रधानमंत्री मोदी 21 दिसंबर से किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे?
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 21 दिसंबर, 2024 से कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा होगी।
यह भारत और कुवैत के बीच ”बहुआयामी” संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।
कुवैत का दौरा करने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने 1981 में यह यात्रा की थी।
Q3.
हाल ही में किस देश ने कैंसर की वैक्सीन बनाने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कैंसर की वैक्सीन बनाने की घोषणा की है। इस वैक्सीन को अगले साल 2025 से रूस के नागरिकों को फ्री में लगाया जाएगा, जवकि इस वैक्सीन को अभी रूस के इस दावे की अंतर्राष्ट्रीय रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टीरिया हमला करता है तो mRNA टेक्नोलॉजी हमारी सेल्स को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का मैसेज भेजती है, और इससे हमारे इम्यून सिस्टम को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए, वो मिल जाता है और हमारे शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है।
Q4.
अरुण कुमार साहू को किस देश में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-IFS ऑफिसर अरुण कुमार साहू को ’रिपब्लिक ऑफ बुल्गारिया’ में भारत सरकार ने अगला भारत का राजदूत नियुक्त किया है। अरुण कुमार साहू 1996 बैच के IFS ऑफिसर हैं और साहू के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
अरुण वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (मध्य यूरोप) के रूप में कार्यरत हैं, और इससे पहले वह त्रिनिदाद, टोबैगो में भारत के राजदूत रह चुके हैं।
Q5.
किस राज्य के K. जयकुमार को केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला हैं?
व्याख्या :
Explanation- केरल राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और लेखक के. जयकुमार को उनके कविता संग्रह पिंगलाकेशिनी के लिए केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये की राशि, एक उत्कीर्ण ताम्र पट्टिका और एक शॉल प्रदान किया जाएगा, जिसे 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। एक कलाकार, गीतकार और अनुवादक, श्री जयकुमार ने अपने लगभग 50 वर्षों के साहित्यिक करियर में कई किताबें लिखी हैं। उन्हें प्रभा वर्मा, कौडियार रामचंद्रन और कृष्णन नंबूदरी सहित एक निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार के लिए चुना गया था।
Q6.
किस राज्य की यूनिवर्सिटी ने एक्वस के चेयरमैन और सीईओ अरविंद मेलिगेरी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की हैं?
व्याख्या :
Explanation-Karnatak Lingayat Education Technological University (KLETU) ने हुबली में एक्वसके अध्यक्ष और सीईओ अरविंद मेलिगेरी को हुबली के चांसलर और केएलई सोसाइटी, बेलगावी के अध्यक्ष प्रभाकर कोरे ने बुधवार को हुबली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री मेलिगेरी ने केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में स्वचालन एवं रोबोटिक्स अनुसंधान केंद्र (सीएआरआर) का भी उद्घाटन किया।
Q7.
हाल ही में हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 किसे देने की घोषणा की गई है?
व्याख्या :
Explanation-साहित्य अकादमी ने हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 गगन गिल और अंग्रेजी के लिए ईस्टरिन किरे को पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। इस साल साहित्य अकादमी पुरस्कार 21 भाषाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
अकादमी हर साल 24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करती है, और इस बार 8 मार्च, 2025 को लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 दिया जाएगा।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 20-Dec-2024