Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
Q1. जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक कहां हुई है?
- A
A उत्तर प्रदेश
- B
B मध्य प्रदेश
- C
C राजस्थान
- D
D गुजरात
व्याख्या :
Explanation- राजस्थान के जैसलमेर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक हुई है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित पुराने वाहनों की बिक्री पर टैक्स बढ़ाने पर सहमति बन गई है। इसे 12% से बढ़ाकर 18% किया जाएगा, और वहीं, हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर फिलहाल GST कम नहीं होगा। जवकि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है।
Q2. किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना’ शुरू की हैं?
- A
A उत्तर प्रदेश
- B
B दिल्ली
- C
C पांडिचेरी
- D
D कर्नाटक
व्याख्या :
Explanation- दिल्ली सरकार ने डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। दिल्ली सरकार इस योजना के तहत दलित परिवार के बच्चे की विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई और आने-जाने का खर्च उठाएगी।
दिल्ली सरकार ने इससे पहले 12 दिसंबर को 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी। ये इलाज हर कैटेगरी के बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा। जिसे ’संजीवनी योजना’ नाम दिया गया है।
Q3. हाल ही में NEC के 72वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता किसने की है?
- A
A अमित शाह
- B
B नरेंद्र मोदी
- C
C निर्मला सीतारमण
- D
D नितिन गडकरी
व्याख्या :
Explanation- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) के 72वें सेशन की अध्यक्षता की हैं। यह सत्र अगरतल के प्रज्ञा भवन में आयोजित किया गया,और इस बैठक का आयोजन पूर्वोत्तर के विकास के लक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए किया जाता है।
Q4. महिला अंडर-19 टी-20 एशिया कप हाल में किस देश ने जीता हैं?
- A
A बांग्लादेश
- B
B पाकिस्तान
- C
C भारत
- D
D ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
Explanation-भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर महिला अंडर-19 टी-20 एशिया कप जीता हैं।
सलामी बल्लेबाज जी. त्रिशा के अर्धशतक के बाद आयुषी शुक्ला, सोनम यादव और परुनिका सिसोदिया की बायें हाथ की तिकड़ी ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया, जिससे भारत ने रविवार (22 दिसंबर, 2024) को यहां पहले महिला टी20 अंडर-19 एशिया कप में 41 रन से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नरम पिच पर त्रिशा ने 47 गेंदों पर 52 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाकर भारत को सात विकेट पर 117 रन तक पहुंचाया, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और पूरी टीम 18.3 ओवर में 76 रन पर ढेर हो गई।
Q5. किस राज्य के 26 गांवों को यूनेस्को के अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग द्वारा ’सुनामी तैयार’ के रूप में मान्यता मिली?
- A
A उत्तर प्रदेश
- B
B तमिलनाडु
- C
C महाराष्ट्र
- D
D ओडिशा
व्याख्या :
Explanation-ओडिशा में, 24 गांवों वाले छह जिलों, साथ ही दो पूर्व मान्यता प्राप्त गांवों , यानी कुल 26 गांवों को यूनेस्को के अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग (आईओसी-यूनेस्को) द्वारा ”सुनामी तैयार” के रूप में मान्यता दी गई है।
यह मान्यता 12 विशिष्ट संकेतकों पर आधारित थी, जो सुनामी के खिलाफ़ लचीलापन बनाने के उद्देश्य से सुनियोजित गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से प्राप्त की गई थी। इन गतिविधियों में शामिल हैं - प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, सुनामी जागरूकता सामग्री का वितरण, सुनामी प्रबंधन योजनाओं की तैयारी, मॉक ड्रिल का आयोजन, निकासी मार्गों की पहचान, और सुनामी होर्डिंग और साइनेज लगाना।
Q6. नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च सम्मान ’ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ मिला हैं?
- A
A सऊदी अरब
- B
B कुवैत
- C
C यमन
- D
D ओमान
व्याख्या :
Explanation-मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान ’ऑर्डर ऑफ मुबारक अल से सम्मानित किया गया है। भारत और कुवैत ने रविवार को रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत रक्षा कर्मियों का आदान-प्रदान और संयुक्त अभ्यास के साथ-साथ सैन्य उपकरणों की आपूर्ति की अनुमति होगी। यह समझौता ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संपन्न खाड़ी राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान तय किए गए परिणामों का हिस्सा था।
Q7. हाल ही में किस राज्य में एक सदी से अधिक पुरानी बावड़ी का पता चला हैं?
- A
A उत्तर प्रदेश
- B
B मध्य प्रदेश
- C
C आंध्र प्रदेश
- D
D उत्तराखंड
व्याख्या :
Explanation-उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में एक सदी से अधिक पुरानी बावड़ी का पता चला हैं। चंदौसी के लक्ष्मण गंज क्षेत्र में खुदाई के दौरान लगभग 125 से 150 साल पुरानी और 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली एक बावड़ी मिली है।