Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
Q1. किस देश की कंपनी मेसर्स यितोआ माइक्रो टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने परियोजना के लिए आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A
A चीन
- B
B जापान
- C
C उत्तर कोरिया
- D
D सिंगापुर
व्याख्या :
Explanation-इंडिचिप सेमीकंडक्टर्स लिमिटेड और उसके संयुक्त उद्यम साझेदार जापान की मेसर्स यितोआ माइक्रो टेक्नोलॉजी लिमिटेड (वाईएमटीएल) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ राज्य में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ भारत की पहली निजी सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
हैदराबाद में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रस्तावित सुविधा सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) चिप्स के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो भारत की तकनीकी उन्नति और स्थिरता लक्ष्यों में योगदान देगी।
Q2. गौतम अडानी ने किस राज्य में ऊर्जा, सीमेंट परियोजनाओं में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की हैं?
- A
A छत्तीसगढ़
- B
B झारखंड
- C
C मध्य प्रदेश
- D
D उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
Explanation-उद्योगपति गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं से मुलाकात की और राज्य में अडानी समूह की ऊर्जा और सीमेंट परियोजनाओं में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की हैं। अडानी समूह के अध्यक्ष ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ देने की भी प्रतिबद्धता जताई।
Q3. भारत में किस देश के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे?
- A
A श्रीलंका
- B
B अफगानिस्तान
- C
C बांग्लादेश
- D
D इंडोनेशिया
व्याख्या :
Explanation-इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो राष्ट्रीय राजधानी में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हर साल भारत विश्व के नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे।
Q4. विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी 2025 को किस देश की यात्रा पर जाएंगे?
- A
A जापान
- B
B इंडोनेशिया
- C
C अमेरिका
- D
D चीन
व्याख्या :
Explanation-विदेश मंत्री एस. जयशंकर को 20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री ट्रंप ने कई सरकार प्रमुखों और राष्ट्र प्रमुखों को इस समारोह में उपस्थित रहने तथा वाशिंगटन डीसी में होने वाले उसके बाद के समारोहों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। ट्रम्प-वांस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर, विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। एस. जयशंकर आने वाले अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी कई
Q5. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सोनोबॉय उत्पादन लाइन 2027 तक तैयार होगी?
- A
A जापान
- B
B अमेरिका
- C
C चीन
- D
D श्रीलंका
व्याख्या :
Explanation-अमेरिकी कंपनी अल्ट्रा मैरीटाइम (यूएम) के अनुसार, पानी के अंदर पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए अमेरिका से प्राप्त सोनोबॉय की अंतिम असेंबली भारत में की जाएगी और 2027 में एक चालू उत्पादन लाइन तैयार होगी। इन प्रणालियों का उत्पादन भारत में रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ साझेदारी में किया जाएगा। भारत और अमेरिका ने पिछले सप्ताह भारतीय नौसेना के लिए अंडरसी डोमेन अवेयरनेस के लिए अमेरिकी सोनोबॉय के सह-उत्पादन पर अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की थी।
Q6. हाल ही में किस देश में 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक शुरू हुई है?
- A
A जर्मनी
- B
B इटली
- C
C थाईलैंड
- D
D सिंगापुर
व्याख्या :
Explanation- थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 13 जनवरी से 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक (ADGMIN) शुरू हुई हैं। बैठक में सभी 10 आसियान देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सहित तिमोर-लेस्ते के प्रतिनिधि और आसियान महासचिव भाग लेंगे।
इस बर्ष बैठक की थीम है- सुरक्षित, अभिनव, समावेशी: आसियान के डिजिटल भविष्य को आकार देना।
Q7. हाल ही में 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ’जेड मोड़ सोनमर्ग टनल’ का उद्घाटन किसने किया है?
- A
A नितिन गडकरी
- B
B अमित शाह
- C
C उमर अब्दुल्ला
- D
D नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी 2025 को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ’जेड मोड़ सोनमर्ग टनल’ का उद्घाटन किया हैं। बर्फबारी की वजह से श्रीनगर से सोनमर्ग हाइवे 6 महीने बंद रहता था जवकि टनल बनने से लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी और यह टनल समुद्र तल से 2600 मीटर यानी 8652 फीट की उंचाई पर बनी है।