17 MARCH 2025 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 17-Mar-2025
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 17-Mar-2025
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
17 March 2025 current affairs today, current affairs today gk 17 March 2025, day current affairs 17 March 2025, gk and current affairs today 17 March 2025, current affairs current affairs March month, ias current affairs 17 March 2025 in hindi, 17 March 2025 latest current affairs, today 17 March 2025 current affairs, 17 March 2025 current affairs for gk, current affairs gk today 17 March 2025, current affairs hindi 17 March 2025 today, current affairs today 17 March 2025 hindi
Current Affairs 17-Mar-2025 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
नए आव्रजन विधेयक में जाली पासपोर्ट का उपयोग करने पर कितने साल की जेल की सजा का प्रस्ताव रखा हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत में प्रवेश करने, रहने या बाहर जाने के लिए जाली पासपोर्ट या वीजा का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को सात साल तक की जेल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित इस विधेयक में होटलों, विश्वविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और नर्सिंग होम द्वारा विदेशियों के बारे में सूचना देना अनिवार्य करने का प्रावधान है, ताकि निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ठहरने वाले विदेशियों पर नजर रखी जा सके। यह विधेयक केंद्र सरकार को भारत में विदेशियों के प्रवेश, निकास और आवागमन को विनियमित करने का अधिकार देता है।
Q2.
राष्ट्रीय इंजीनियरिंग संस्थान (एनआईई), मैसूर ने किस यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-राष्ट्रीय इंजीनियरिंग संस्थान (एनआईई), मैसूर ने नेशनल फॉर्मोसा यूनिवर्सिटी (एनएफयू), ताइवान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान प्रगति और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से एनएफयू, ताइवान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हुई-काई सू, एनआईई की प्रिंसिपल रोहिणी नागपद्मा और एनआईई के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एस. परमेश्वर ने हस्ताक्षर किए।
Q3.
किस देश के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय भारत दौरे पर आये हैं?
व्याख्या :
Explanation-न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की। सोमवार (17 मार्च, 2025) को श्री लक्सन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
Q4.
हाल ही में केंद्र सरकार ने इसरो के किस मिशन की मंजूरी दी है?
व्याख्या :
Explanation-केंद्र ने हाल ही में चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए महत्वाकांक्षी चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी है। चंद्रयान-3 मिशन के विपरीत, जिसमें 25 किलोग्राम का रोवर ’प्रयागज्ञान’ ले जाया गया था, चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर ले जाएगा।
Q5.
हाल ही में भारत के साथ किस देश ने एफटीए वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत और न्यूजीलैंड ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की, जो 2015 में रुकी हुई थी। भारत और न्यूज़ीलैंड ने वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल 2010 में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) पर बातचीत शुरू की थी। हालाँकि, नौ दौर की चर्चाओं के बाद, 2015 में वार्ता ठप हो गई।
Q6.
हाल ही में किस देश की कान्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री विजेता एमिली डेक्वेने का 43 वर्ष की आयु में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-बेल्जियम की अभिनेत्री एमिली डेक्वेने का 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिन्होंने अपनी पहली फिल्म रोसेटा में अपने प्रदर्शन के लिए 1999 में कान्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह अक्टूबर 2023 में एक दुर्लभ अधिवृक्क ग्रंथि कैंसर से जूझ रही थीं। जिसके चलते रविवार शाम पेरिस के बाहरी इलाके में एक अस्पताल में निधन हो गया।
Q7.
हाल ही में किस राज्य 1 अप्रैल 2025 से आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-ओडिशा सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 को राज्य में मौजूदा गोपबंधु जन आरोग्य योजना के साथ-साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया है । इस योजना को शुरू करने के लिए राज्य के सभी 1,438 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आयुष्मान भारत वय वंदना योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 23,12,979 है। हालांकि, इनमें से करीब 17 लाख लोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल हैं, इसलिए शेष छह लाख लोगों को गोपबंधु जन आरोग्य योजन
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 17-Mar-2025