Q1.
हाल ही में किस राज्य नने दो जलविद्युत परियोजनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A
A तेलंगाना
- B
B उत्तर प्रदेश
- C
C मध्य प्रदेश
- D
D उत्तराखंड
व्याख्या :
Explanation-तेलंगाना की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए , तेलंगाना सरकार की तेलंगाना जेनको ने तेलंगाना को बिजली आपूर्ति के लिए दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन हिमाचल प्रदेश की समृद्ध जलविद्युत क्षमता और तेलंगाना की स्थायी ऊर्जा समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता का लाभ उठाते हुए दोनों राज्यों के बीच रणनीतिक सहयोग को दर्शाता है।
Q2.
अमित शाह ने हाल ही में किस राज्य में 800 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं और परियोजनाओं का अनावरण किया हैं?
- A
A उत्तर प्रदेश
- B
B बिहार
- C
C अरुणाचल प्रदेश
- D
D पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (30 मार्च, 2025) को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर बिहार में 800 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का अनावरण और शिलान्यास किया हैं। श्री शाह ने सहकारिता विभाग की ओर से 111 करोड़ रुपये और नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से 421 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया हैं।
Q3.
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति के लिए कितने लाख का जुर्माना लगाया है?
- A
A ₹10 लाख
- B
B ₹20 लाख
- C
C ₹15 लाख
- D
D ₹12 लाख
व्याख्या :
Explanation-मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Q4.
किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 2029 तक गरीबी उन्मूलन के लिए ’पी4’ पहल शुरू की हैं?
- A
A उत्तराखंड
- B
B बिहार
- C
C आंध्र प्रदेश
- D
D केरल
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को तेलुगु नववर्ष उगादी के अवसर पर स्वर्णिम 2047 विजन के तहत ’जीरो पॉवर्टी - पी4’ पहल की शुरुआत की जिसका उद्देश्य 2029 तक आंध्र प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाना है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य समावेशी विकास को बढ़ावा देते हुए आबादी के सबसे धनी 10% लोगों को सबसे गरीब 20% परिवारों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करके सामाजिक-आर्थिक विभाजन को पाटना है। ’पी4’ पहल का मतलब है पब्लिक-प्राइवेट-पीपल पार्टनरशिप, जिसमें योगदान देने के इच्छुक संपन्न व्यक्तियों को ’मार्गदर्शक’ (संरक्षक) के रूप में नामित किया जाता है, जबकि वंचित लाभार्थियों की प
Q5.
आयकर विभाग ने किस एयरलाइंस पर 944 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया,?
- A
A इंडिगो
- B
B एयर इंडिया
- C
C अकासा एयर
- D
D विस्तारा
व्याख्या :
Explanation-आयकर विभाग ने इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इंडिगो ने नियामकीय फाइलिंग में आयकर विभाग की मूल्यांकन इकाई ने आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया है।
Q6.
हाल ही में किस देश ने गोपनीयता टूल को लेकर एप्पल पर 150 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया हैं?
- A
A अमेरिका
- B
B जापान
- C
C फ्रांस
- D
D नेपाल
व्याख्या :
Explanation-सोमवार को फ्रांसीसी एंटीट्रस्ट नियामकों ने गोपनीयता नियंत्रण उपकरण के कारण 2021 और 2023 के बीच अपने उपकरणों पर मोबाइल ऐप विज्ञापन में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए एप्पल पर 150 मिलियन यूरो ($ 162.42 मिलियन) का जुर्माना लगाया हैं। यह जुर्माना ऐप ट्रैकिंग पारदर्शिता (एटीटी) को लेकर किसी भी प्रतिस्पर्धा रोधी विनियामक द्वारा ऐप्पल पर लगाया गया पहला जुर्माना है।
Q7.
हाल ही में किसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है?
- A
A पूजा मिश्रा
- B
B निधि तिवारी
- C
C समायरा खन्ना
- D
D सृष्टि अगरवाल
व्याख्या :
Explanation-आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुश्री तिवारी वर्तमान में प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुश्री तिवारी की स्थायी आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।