Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
Q1. आईबीएस सॉफ्टवेयर का हाल ही में सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
- A
A सुरेश पोखरियाल
- B
B सुमित गोयल
- C
C अजीत मिश्रा
- D
D सचिन भारद्वाज
व्याख्या :
Explanation-आईबीएस सॉफ्टवेयर ने सोमित गोयल को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। श्री गोयल आनंद कृष्णन का स्थान लेंगे, जो 2018 से सीईओ के पद पर कार्यरत थे।श्री गोयल के पास एंटरप्राइज़ सॉफ़्टवेयर क्षेत्र में काफ़ी अनुभव है, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, एसएपी, ओरेकल और एओएल जैसी कंपनियों में नेतृत्व की भूमिकाएँ निभाई हैं। हाल ही में, उन्होंने SaaS (सॉफ़्टवेयर ऐज़ ए सर्विस) कंपनी प्लूरलसाइट के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने उत्पाद, इंजीनियरिंग और जीटीएम कार्यों की देखरेख की।
Q2. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ के तहत हर महीने ₹1000 देने की घोषणा की है?
- A
A झारखंड
- B
B उत्तर प्रदेश
- C
C बिहार
- D
D उड़ीसा
व्याख्या :
Explanation-झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चंपाई सरकार महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपए भेजेगी। झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल की ’लक्ष्मी भंडार’ योजना की तर्ज पर बहन बेटी स्वावलंबन योजना’की शुरुआत कर रही है।
1-इस योजना का लाभ 25 से 50 वर्ष की आयु सीमा के बीच की महिलाओं को मिलेगा।
2-झारखंड सरकार जल्द ही कैंप लगाकर इसके लिए आवेदन लेने की शुरुआत करेगी।
3-झारखंड में इस योजना में आने वाले खर्च अनुमान के मुताबिक करीब 40 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी। योजना पर सालाना करीब 4000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो सकता है।
Q3. 21 जून को भारत में किस देश की प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आई हैं ?
- A
A नेपाल
- B
B बांग्लादेश
- C
C इटली
- D
D तुर्की
व्याख्या :
Explanation- भारत में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम नई दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया और वे शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थीं।
1-किसी राष्ट्राध्यक्ष का ये पहला भारत दौरा है,देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद।
2-प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी इस यात्रा के दौरान PM नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगी।
3-प्रधानमंत्री शेख हसीना PM मोदी के आमंत्रण पर 15 दिनों के भीतर दूसरी बार भारत आई हैं।
Q4. T20 वर्ल्ड कप 2024 में किसने विकेट की हैट्रिक लगाई है?
- A
A जसप्रीत बुमराह
- B
B डेल स्टैंन
- C
C पैट कमिंस
- D
D कागिसो रबाडा
व्याख्या :
Explanation-पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 7वें खिलाड़ी बने है और इसके चलते बांग्लादेश की टीम 141 रन का टारगेट ही दे सकी। सुपर -8 का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था जोकि लो स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। पेट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने है और तौहिद हृदॉय के विकेट के साथ कमिंस ने अपनी हैट्रिक पूरी की।
Q5. हाल ही में कौन सा देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन मार्केट बना है?
- A
A भारत
- B
B अमेरिका
- C
C जापान
- D
D रूस
व्याख्या :
Explanation-एविएशन एनालिसिस फर्म OAG के आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन मार्केट बन गया है। भारत ने घरेलू मार्गों पर 1.55 करोड़ यात्री कैपेसिटी के साथ ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है।
1-अमेरिका पहला और चीन दूसरा घरेलू एयरलाइंस के मामले में सबसे बड़ा बाजार है।
2-इस मामले में अमेरिका का औसत 2.4% और इंडोनेशिया का औसत 1.1% है।
3-घरेलू मार्गों पर पैसेंजर की संख्या के मामले में इंडिगो की सबसे ज्यादा सालाना 13.9% ग्रोथ हुई।
Q6. हाल ही में 21 जून को कौन सा दिवस मनाया गया है?
- A
A पर्यावरण दिवस
- B
B पृथ्वी दिवस
- C
C विश्व जनसंख्या दिवस
- D
D अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
व्याख्या :
Explanation- 21 जून को भारत के साथ विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है।
1-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम -स्वयं और समाज के लिए योग ।
2-21 जून को 10 वा योग दिवस मनाया गया
3-2015 में आज के दिन ही पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।
4-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
5-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड नेशंस (UN) में 27 सितंबर 2014 को इसे मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को दुनिया भर के 177 देशों का समर्थन मिला था। तब से लेकर हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है
Q7. हाल ही में किसे सेना उप प्रमुख नियुक्त किया गया है?
- A
A डी.के. कुमार सुब्रमणि
- B
B एन.एस.राजा सुब्रमणि
- C
C उपेंद्र द्विवेदी
- D
D विजय कुमार मिश्रा
व्याख्या :
Explanation-केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को सेना का उप-प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दी है। एन एस राजा सुब्रमणि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।
1-वर्तमान में एन एस राजा सुब्रमणि आर्मी की मध्य कमान का नेतृत्व कर रहे हैं।
2- राजा सुब्रमणि जॉइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (यूके) और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र रहे हैं।
3-1985 में गढ़वाल राइफल्स में राजा सुब्रमणि नियुक्त हुए थे।
4-सैन्य सचिव शाखा में राजा सुब्रमणि सहायक सैन्य सचिव रह चुके हैं।