24 JUNE 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 24-Jun-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 24-Jun-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
24 June 2024 current affairs today, current affairs today gk 24 June 2024, day current affairs 24 June 2024, gk and current affairs today 24 June 2024, current affairs current affairs June month, ias current affairs 24 June 2024 in hindi, 24 June 2024 latest current affairs, today 24 June 2024 current affairs, 24 June 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 24 June 2024, current affairs hindi 24 June 2024 today, current affairs today 24 June 2024 hindi
Current Affairs 24-Jun-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
नाडा ने किस पहलवान को हाल ही में फिर से निलंबित किया है?
व्याख्या :
Explanation-राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने 23 जून को बजरंग पुनिया को दूसरी बार निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन सप्ताह पहले एडीडीपी ने इस आधार पर उनका निलंबन रद्द कर दिया था कि नाडा ने पहलवान को ’आरोप पत्र’ जारी नहीं किया था।
नाडा ने 23 अप्रैल को टोक्यो खेलों के कांस्य पदक विजेता पहलवान को 10 मार्च को सोनीपत में आयोजित चयन ट्रायल के दौरान डोप परीक्षण के लिए मूत्र का नमूना देने से इनकार करने पर निलंबित कर दिया था। विश्व शासी निकाय यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था।
Q2.
किस अंतरिक्ष एजेंसी ने अपना तीसरा और अंतिम ’पुष्पक’ पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान लैंडिंग प्रयोग सफलतापूर्वक किया है?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 जून को कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित वैमानिकी परीक्षण रेंज में तीसरा पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान लैंडिंग प्रयोग पूरा कर लिया।
आरएलवी लेक्स-01 और लेक्स 02 मिशनों की सफलता के बाद, आरएलवी लेक्स-03 ने अधिक चुनौतीपूर्ण रिलीज स्थितियों और अधिक गंभीर हवा की स्थिति में आरएलवी की स्वायत्त लैंडिंग क्षमता का पुनः प्रदर्शन किया।
पंखयुक्त वाहन पुष्पक को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर छोड़ा गया। रनवे से 4.5 किमी दूर स्थित रिलीज प्वाइंट से पुष्पक ने स्वचालित रूप से क्रॉस-रेंज सुधार प्रक्रिया को अंजाम दिया, रनवे के पास पहुंचा और रनवे की केंद्र रेखा पर सटीक
Q3.
टी-20 वर्ल्डकप-2024 में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने है?
व्याख्या :
Explanation- ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली हैं। वह एक वर्ल्ड कप में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। पैट कमिंस पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने राशिद खान, करीम जनत और गुलबदीन नाइब को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार मुकाबले जीतने का सिलसिला खत्म हो गया है।
Q4.
किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ओबीसी का 15 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ाकर सभी पिछड़े व बिहारर्गों के लिए 27 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने यह घोषणा की कि ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछड़े वर्गों का आरक्षण 15 प्रतिशत है। अब इसे केंद्र सरकार की तर्ज पर 15 प्रतिशत से बढ़ाकर सभी पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की है।
हरियाणा में नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण के अंदर, क्रीमिलेयर की वार्षिक आय सीमा सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये है। घोषणा के उपरांत अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में यह क्रिमिलेयर बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की जाएगी।
Q5.
किस देश ने भारत के साथ हस्ताक्षरित होने वाले लॉजिस्टिक्स समझौते के मसौदे को मंजूरी दी हैं?
व्याख्या :
Explanation-रूस ने भारत के साथ हस्ताक्षरित होने वाले लॉजिस्टिक्स समझौते के मसौदे को मंजूरी दी हैं।
यह समझौता अभ्यास, प्रशिक्षण, बंदरगाहों पर जाने और मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रयासों के लिए सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान को सरल बनाएगा।
यह ऐसे समझौतों की एक श्रृंखला के समान है, जिस पर भारत ने 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ शुरुआत करते हुए कई देशों के साथ हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता कई वर्षों से विलंबित था; इससे अभ्यास, प्रशिक्षण, बंदरगाहों पर यात्रा, आपदा राहत के लिए सैन्य आदान-प्रदान में सुविधा होगी तथा विशेष रूप से आर्कटिक में रूसी सैन्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।
Q6.
किस शहर को भारत का पहला ’साहित्य का शहर’ घोषित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-यूनेस्को द्वारा कोझिकोड को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला ‘साहित्य शहर’ घोषित किया गया। कोझिकोड को अक्टूबर 2023 में ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन)’ की ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान मिला था।
केरल राज्य के स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) मंत्री एम बी राजेश ने रविवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में कोझिकोड की उपलब्धि की घोषणा की जिसके तहत उसे यूसीसीएन की ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान मिला है।
Q7.
हाल ही में 23 जून को कौन सा दिवस मनाया गया है?
व्याख्या :
Explanation-23 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाने का उद्देश्य है जीवन में खेल और खेलों के महत्व को चिह्नित करना। 23 जून को हमारे स्वास्थ्य, एकजुटता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन के माध्यम से दुनिया के लोगों को क्रियाशील बनने और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
ओलंपिक दिवस 2024 की थीम- ’लेट्स मूव एंड सेलिब्रेट’ है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 24-Jun-2024