28 JUNE 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 28-Jun-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 28-Jun-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
28 June 2024 current affairs today, current affairs today gk 28 June 2024, day current affairs 28 June 2024, gk and current affairs today 28 June 2024, current affairs current affairs June month, ias current affairs 28 June 2024 in hindi, 28 June 2024 latest current affairs, today 28 June 2024 current affairs, 28 June 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 28 June 2024, current affairs hindi 28 June 2024 today, current affairs today 28 June 2024 hindi
Current Affairs 28-Jun-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
किस फिल्म प्रोड्यूसर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया है?
व्याख्या :
Explanation-फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 27 जून को नोएडा में समझौता किया है।
1-31 जनवरी को फिल्म सिटी के लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने बोली जीती थी।
2-नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को 230 एकड़ भूमि पहले चरण में विकसित किया जाएगा।
3-फिल्म सिटी निर्माण की 1,000 एकड़ की भूमि में से 220 एकड़ कमर्शियल और 780 एकड़ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए है।
4-नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म ’नो एंट्री में एंट्री’ की बोनी कपूर शूटिंग करेंगे।
Q2.
किस भारतीय लेखिका को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को 27 जून को ब्रिटिश लाइब्रेरी ने पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की याद में दिया जाने वाला पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी।
1-24 नवम्बर 1961 को अरुंधति रॉय का जन्म मेघालय में हुआ था।
2-अरुंधति रॉय 1997 में पहले उपन्यास ’द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर प्राइज मिला था।
3-हर साल पेन पिंटर पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या कॉमनवेल्थ नेशंस में रहने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।
Q3.
किस राज्य पूर्व सांसद पहलमान सुब्बा का हाल ही में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद 90 वर्षीय पहलमान सुब्बा का 27 जून को सेंट्रल रेफरल अस्पताल मैं निधन हो गया है।
1-1975 में सिक्किम के भारत में विलय के बाद पहलवान सुब्बा लोकसभा के लिए चुने गए थे।
2-1977-80 के कार्यकाल के दौरान भारतीय संसद के निचले सदन में पहलवान सुब्बा ने सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया था।
3-1980 में सिक्किम जनता पार्टी के टिकट पर पहलवान सुब्बा ने चुनाव लड़ा और जीता था।
4-पहलवान सुब्बा सिक्किम शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Q4.
किस राज्य सरकार ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 27 जून को होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की हैं। लगभग 2,000 एकड़ में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की राज्य सरकार योजना बना रही है।
1-लगभग 3 करोड़ यात्री नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना सफर कर सकेंगे।
2- तमिलनाडु के होसुर पहले से ही EXIM गेटवे से कनेक्टिविटी रखता है।
3- होसुर में एयरपोर्ट बनने से चेन्नई, तिरुवल्लूर, श्रीपेरुम्बदूर और कोयंबटूर जैसी कमर्शियल सिटीज से कनेक्टिविटी हो जाएगी।
4- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर की लाइब्रेरी की तरह त्रिची में भी एक लाइब्रेरी और साइंस सेंटर की स्थापना की घोषणा की।
Q5.
27 जून को जारी ब्रांड फाइनेंस इंडिया-100 रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत का सबसे वैल्यूएबल कौन सा ब्रांड बना हैं?
व्याख्या :
Explanation- 27 जून को हाल ही में जारी ब्रांड फाइनेंस इंडिया-100 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 9% की ग्रोथ के साथ 28.6 बिलियन डॉलर यानी 2.38 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
1- रिपोर्ट के अनुसार टाटा के बाद इंफोसिस भारत का दूसरा सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बन गया है जिसकी ब्रांड वैल्यू 14.2 बिलियन डॉलर यानी 1.18 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
2-जारी रिपोर्ट के अनुसार HDFC ग्रुप 10.4 बिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर है।
3- रिपोर्ट के अनुसार LIC ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI ग्रुप, एयरटेल, HCL टेक, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा और जेटवर्क भी टॉप इंडियन ब्रांड्स में शामिल है।
Q6.
इंडिया सीमेंट्स में 23% हिस्सेदारी कौन सी कंपनी खरीदेगी?
व्याख्या :
Explanation-इंडिया सीमेंट्स में 23% की इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दे दी है।
अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ स्टॉक्स को 267 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी।
राधाकिशन दमानी और उनके सहयोगियों के पास सीमेंट कंपनी में 20.78% की हिस्सेदारी है और जबकि प्रमोटर ग्रुप के पास इंडिया सीमेंट्स में 28.42% की हिस्सेदारी है।
Q7.
किस देश के क्रिकेट टीम के हेड कोच सिल्वरवुड ने हाल ही में इस्तीफा दिया हैं?
व्याख्या :
Explanation- श्रीलंका के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने हेड कोच के पद से 27 जून को इस्तीफा दिया है। अप्रैल 2022 से सिल्वरवुड इस पद पर थे और SLC ने अप्रैल में उनका कार्यकाल मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया था। श्रीलंका ने 2022 में सिल्वरवुड के कोच रहते टी-20 एशिया कप जीता था और सिल्वरवुड के कार्यकाल में 2023 वनडे एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि इस दौरान श्रीलंका ने दो बार वर्ल्ड कप में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी बुधवार को सलाहकार कोच का पद से इस्तीफा दे दिया है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 28-Jun-2024